scorecardresearch
 

How to make tomato powder: गर्मी में महंगे टमाटर अब नहीं होंगे खराब! घर पर 10 मिनट में बनाएं शुद्ध टमाटर पाउडर, महीनों तक नहीं होगा खराब

बढ़ते दामों के बीच टमाटर को अभी से लंबे समय तक सुरक्षित रखना जरूरी है और इसके लिए आप टमाटर पाउडर और ग्रैवी बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से टमाटर सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं और बचे हुए बीजों से टेस्टी ग्रेवी तैयार कर सकते हैं, जो महीनों तक खराब नहीं होगी.

Advertisement
X
टमाटर का प्यूरी से आप ग्रेवी बनाकर स्टोर कर सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI)
टमाटर का प्यूरी से आप ग्रेवी बनाकर स्टोर कर सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

How to make tomato powder: सोना-चांदी और पेट्रोल के बाद अब सब्जियों के दाम भी लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगे हैं. सबसे ज्यादा असर टमाटर की बढ़ती कीमतों ने डाला है.लहसुन और प्याज के बिना तो कई बार खाना बन जाता है, लेकिन दाल, सब्जी, ग्रेवी और चटनी में टमाटर न हो तो स्वाद अधूरा लगता है.

ऐसे में टमाटर के दाम और ज्यादा बढ़े उससे पहले आप उनको ऐसे स्टोर करके रख लें, ताकि वो लंबे समय तक खराब ना हो. ऐसे में सबसे आसान तरीका टमाटर का पाउडर है, जिसे आप झटपट बना भी सकते हैं और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

टमाटर पाउडर के अलावा आप टमाटर की ग्रेवी भी बनाकर रख सकते हैं, जिसे आप जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों चीजों को आप घर कैसे बना सकते हैं.

घर पर टमाटर पाउडर बनाने का तरीका

घर पर टमाटर पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक या दो किलो टमाटर लीजिए और उनको पानी से अच्छी तरह धो लीजिए.उसके बाद टमाटर को बीच में ऐसे काटें कि उनसे आसानी से बीज वाला हिस्सा निकल जाए. बीज वाले हिस्से को निकालकर एक अलग कटोरे में रख लीजिए. अब एक बड़ी प्लेट में बिछाकर टमाटर के स्लाइस फैला दें और इनको दो या तीन दिन के लिए धूप में सूखा लीजिए. जब वो अच्छी तरह से सूख जाएं तो उनको मिक्सर जार में डालकर पीसकर पाउडर तैयार कर लीजिए.

Advertisement

कैसे करें टमाटर पाउडर स्टोर?

टमाटर पाउडर को बनाने के बाद इसे आप एक साफ कांच के एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए. सही तरीके से स्टोर करके रखने पर यह 5-6 महीने तक आसानी से चल सकता है. यह लंबे समय तक खराब ना हो, इसलिए डिब्बे में चावल की एक पोटली रख दीजिए.

टमाटर की ग्रेवी कैसे बनाएं?

टमाटर के बीज वाला हिस्सा बेकार नहीं जाएगा, आप उसको मिक्सी में पीस लें. फिर एक कहाड़ी में तेल गर्म करें और उसमें लाल मिर्च और हल्दी डालकर भून लें. इनको भूनने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी मिलाकर पकाएं, जब प्योरी गाढ़ी हो जाए तो आप गैस बंद कर दीजिए और ठंडा करने के बाद इसको एक एटरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख लीजिए. 

जब भी सब्जी बनाएं तो आप इस पाउडर को एक या दो चम्मच पानी में मिलाकर सब्जी में डाल सकते हैं, जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा. इसके अलावा इस पाउडर का इस्तेमाल करके टमाटर का सूप भी बना सकते हैं और इसे अपने रास्ते में सफर में भी ले जा सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement