scorecardresearch
 

Green Tomato Thecha Recipe: नाश्ते में हरे टमाटर से बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा, रोटी-पराठे के साथ लगेगा टेस्टी!

घर में कई बार हरे टमाटर आ जाते हैं और लोगों को समझ नहीं आता है कि इनका क्या किया जाए. मगर इन हरे टमाटरों के लाल होने का इंतजार करने की बजाय आप इनका महाराष्ट्रीयन स्टाइल में खट्ठा-तीखा ठेचा बना सकते हैं, आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
हरे टमाटर की चटनी बना सकते हैं. (PHOTO:AI)
हरे टमाटर की चटनी बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

Green Tomato Thecha Recipe: अगर आपके घर में भी कोई गलती से हरे टमाटर लेकर आ गया है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इतने सारे हरे टमाटरों का क्या किया जाए तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हरे टमाटरों को कई बार लोग लाल टमाटरों के बीच में रखकर छोड़ देते हैं, ताकि वो कुछ दिनों में लाल हो जाए, लेकिन क्या आपने कभी हरे टमाटरों से बनाकर कोई डिश खाई है. हरे-हरे टमाटरों से बहुत टेस्टी ठेचा बनाया जाता है, जो रोटी-पराठे के साथ बहुत अच्छा लगता है. 

अगर आपके घर में भी हरे टमाटर हैं तो आप उनसे महाराष्ट्र की फेमस डिश ठेचा बना सकते हैं. हरे टमाटर का ठेचा बहुत टेस्टी लगता है और इसको बनाने के लिए हरी मिर्च, लहसुन और हर के मसालों की जरूरत ही पड़ती है. अगर आपके घर में सब्जी नहीं है और झटपट कुछ बनाना है तो आप हरे टमाटरों का ठेचा बना सकते हैं. आइए आपको हरे टमाटर का ठेचा बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं. 

हरे टमाटर का ठेचा बनाने के लिए सामग्री

  • 5 से 6  मिडियम शेप के हरे टमाटर, आधे कटे हुए
  • 12 से 15 लहसुन की कलियां
  • 6 से 8 हरी मिर्च
  • 1 से 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • आधा कप बारीक कटा हरा धनिया
  • 4 से 5 सूखी लाल मिर्च
  • 8 से 10 करी पत्ते

हरे टमाटर का ठेचा बनाने का तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले हरे टमाटरों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और उन्हें आधा काट लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें.
  2. इसमें हरे टमाटर, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालकर मिडियम फ्लेम पर भूनें. इन्हें तब तक पकाएं, जब तक टमाटर हल्के नरम होकर अच्छी तरह भुन न जाएं.
  3. अब गैस बंद कर दें और भुने हुए टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें सिल-बट्टे या मिक्सर में डालें.
  4. इसमें जीरा, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि ठेचे को बिल्कुल बारीक पेस्ट न बनाएं, क्योंकि इसका स्वाद दरदरा रहने पर ज्यादा अच्छा लगता है.
  5. अब एक छोटे पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें. तैयार तड़के को हरे टमाटर के ठेचे के ऊपर डाल दें और अच्छी तरह मिला लें.

इस तरीके से करें सर्व 

चटपटा और खट्टा-तीखा हरे टमाटर का ठेचा आप सब्जी की तरह भी रोटी-पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो इसको दाल-चावल के साथ साइड डिश की तरह भी दे सकते हैं, अचार और चटनी की जगह एक बार दाल-चावल के साथ आप हरे टमाटर ठेचा ट्राई करके देखिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement