scorecardresearch
 

Homemade Tomato Face Mask: बिना ब्लश लगाए ही गुलाबी दिखेंगे गाल! चेहरे पर लगाएं टमाटर और एलोवेरा से बना फेस मास्क

Homemade Tomato Face Mask: क्या आप जानते हैं कि टमाटर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है. आज इस खबर में हम आपको घर पर टमाटर से फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है.

Advertisement
X
पार्लर जैसा निखार अब घर पर! टमाटर और एलोवेरा से बनाएं ये फेस मास्क, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा (Photo- Adobe stock)
पार्लर जैसा निखार अब घर पर! टमाटर और एलोवेरा से बनाएं ये फेस मास्क, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा (Photo- Adobe stock)

Homemade Tomato Face Mask: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे. इसके लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. हालांकि, अगर आप चाहें तो घर पर मौजूद नेचुरल चीजों की मदद से भी अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं. टमाटर और एलोवेरा ऐसी ही दो चीजें हैं, जिन्हें स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इनसे बना फेस मास्क स्किन को साफ करने, टैन कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है. इस खबर में हम आपको टमाटर और एलोवेरा से फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे. 

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

आधा पका हुआ टमाटर
1-2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
½ चम्मच शहद
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच बेसन

टमाटर और एलोवेरा से फेस मास्क बनाएं कैसे ?

  1. सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह धो लें. फिर इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें या कद्दूकस कर लें.
  2. अब एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसमें से साफ जेल निकाल लें. अगर नहीं है तो बाजार वाला भी ले सकते हैं.
  3. इसके बाद एक बाउल में टमाटर का पेस्ट और एलोवेरा जेल डालें. 
  4. इसमें शहद, हल्दी पाउडर और बेसन डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  5. इसे तब तक मिलाएं जब तक एक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए. जरूरत पड़े तो थोड़ा और एलोवेरा जेल या बेसन डालकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर सकते हैं.

फेस मास्क लगाने का तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करके सुखा लें.
  2. मास्क लगाने से पहले स्किन के किसी छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें.
  3. अब उंगलियों या ब्रश की मदद से मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आंखों और होंठों के आसपास इसे न लगाएं.
  4. मास्क लगाने के बाद 15–20 मिनट तक इसे लगा रहने दें. अगर हल्की झनझनाहट महसूस हो तो यह सामान्य है, लेकिन ज्यादा जलन होने पर तुरंत धो लें.
  5. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और तौलिये से हल्के हाथों से पोंछ लें. अंत में मॉइश्चराइजर लगा लें.
  6. अच्छे रिजल्ट के लिए इस फेस मास्क को हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

टमाटर और एलोवेरा से बने फेस मास्क के फायदे

टमाटर में मौजूद विटामिन C और इसके एस्ट्रिंजेंट गुण स्किन को साफ करने और टैन कम करने में मदद करते हैं. वहीं एलोवेरा स्किन को ठंडक देने, जलन कम करने और सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है. इससे स्किन हेल्दी और फ्रेश नजर आती है. 

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement