टॉम क्रूज (Tom Cruise) का पूरा नाम थॉमस क्रूज मैपोदर IV है. वह एक अमेरिकी अभिनेता और निर्माता हैं. वह दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं.
उन्हें चार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकन, पाल्मे डी'ओर और तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर् मिल चुका है. उनकी फिल्मों ने उत्तरी अमेरिका में 4 बिलियन डॉलर से अधिक और दुनिया भर में 11.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है. जिससे वह अब तक के सबसे अधिक कमाई करने वाले बॉक्स-ऑफिस सितारों में से एक बन गए हैं (Tom Cruise Awards).
क्रूज ने 1980 के दशक की शुरुआत में अभिनय करियर शुरू किया. कॉमेडी फिल्म रिस्की बिजनेस (1983) और एक्शन फिल्म टॉप गन (1986) में प्रमुख भूमिकाओं के साथ अपनी सफलता हासिल की. उनके फिल्मों में द कलर ऑफ मनी (1986), रेन मैन (1988), और बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई (1989), ए फ्यू गुड मेन (1992), थ्रिलर द फर्म (1993), हॉरर फिल्म इंटरव्यू विद द वैम्पायर (1994), जेरी मैगुइरे (1996), वेनिला स्काई (2001), माइनॉरिटी रिपोर्ट (2002), द लास्ट समुराई (2003), कोलैटरल (2004), वॉर ऑफ द वर्ल्ड्स (2005), नाइट एंड डे (2010), जैक रीचर (2012), ओब्लिवियन (2013), एज ऑफ टुमॉरो (2014), और टॉप गन: मेवरिक (2022) शामिल है (Tom Cruise Movies).
उन्होंने 1996 से मिशन- इम्पॉसिबल फिल्म सीरीज में एथन हंट की भूमिका निभाई है (Tom Cruise Mission Impossible).
उनका जन्म 3 जुलाई 1962 को न्यूयोर्क में हुआ था (Tom Cruise Born). उन्होंने अपनी चौथी और पांचवीं कक्षा की शिक्षा रॉबर्ट हॉपकिंस पब्लिक स्कूल से हासिल की .1980 में, उन्होंने ग्लेन रिज, न्यू जर्सी में ग्लेन रिज हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की (Tom Cruise Education).
18 साल की उम्र में, वह अपनी मां और सौतेले पिता के साथ न्यूयॉर्क चले गए, जहां उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत की. वह पहली बार 1981 की फिल्म, एंडलेस लव में एक छोटे से किरदार में नजर आए (Tom Cruise Debut).
टॉम क्रूज के कई अमेरिकी एक्ट्रेस के साथ रिश्ता रहा है. 1980 के दशक की शुरुआत से लेकर मध्य तक, अभिनेत्री क्रूज के मेलिसा गिल्बर्ट, रेबेका डी मोर्ने, पैटी स्कियाल्फा और चेर के साथ संबंध थे (Tom Cruise Affairs). क्रूज ने 9 मई 1987 को अभिनेत्री मिमी रोजर्स (Mimi Rogers) से शादी की और 4 फरवरी 1990 को उनका तलाक हो गया (Tom Cruise first wife).
क्रूज की मुलाकात उनकी दूसरी पत्नी, निकोल किडमैन (Nicole Kidman) से हुई. दोनों ने 24 दिसंबर 1990 को शादी कर ली. उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया. फरवरी 2001 में, क्रूज ने किडमैन से तलाक के लिए अर्जी दायर की क्योंकि किडमैन गर्भवती थी, जिसका पता टॉम क्रूज को नहीं था. निकोल किडमैन का मिसकैरेज हो गया, लेकिन 2007 में किडमैन ने अफवाहों को स्पष्ट करते हुए बताया कि उन्हें वास्तव में एक ectopic pregnancy (अस्थानिक गर्भावस्था) हुई थी (Tom Cruise second wife).
फिर क्रूज का रिश्ता पेनेलोप क्रूज (Penelope Cruz) के साथ बना, लेकिन तीन साल में ही यह रिश्ता खत्म हो गया.
अप्रैल 2005 में, टॉम क्रूज ने अभिनेत्री केटी होम्स (Katie Holmes) के साथ डेटिंग शुरू की. 6 अक्टूबर 2005 को, क्रूज और होम्स ने घोषणा की कि वह प्रिगनेंट है. अप्रैल 2006 में उनकी बेटी सूरी (Suri) का जन्म हुआ (Tom Cruise and Katie Holmes Daughter). 18 नवंबर को, होम्स और क्रूज ने की शादी की.
क्रूज और होम्स का भी तलाक हो गया. तलाक की वजह बताई गई कि उनकी बेटी सूरी को साइंटोलॉजी बचाना था. टॉम क्रूज साइंटोलॉजी से जुड़े हुए हैं (Tom Cruise and Suri Scientology).
साइंटोलॉजी एक तरह का धार्मिक प्रणाली है जिसमें अध्ययन और प्रशिक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से आत्म-ज्ञान और आध्यात्मिक पूर्ति की तलाश करती है. इसकी स्थापना 1955 में अमेरिकी विज्ञान कथा लेखक एल. रॉन हबर्ड (1911-86) ने की थी (What is Scientology).
अगर टॉम क्रूज़ की ज़िद मार्वल मान लेता तो आज रॉबर्ट डाउनी जूनियर यानी RDJ गुमनाम होते. 90 के दशक में आयरन मैन का रोल टॉम क्रूज़ को ऑफर हुआ था, लेकिन उनकी एक शर्त ने पूरा गेम बदल दिया और मार्वल सिनेमा की हिस्ट्री हमेशा के लिए बदल गई.
मल्लिका शेरावत ने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 में दावा किया कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को उन पर क्रश है. इस खुलासे की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है.
साल 2017 में टॉम क्रूज की एक फिल्म अमेरिकन मेड आई थी, जिसमें उनका किरदार एक पायलट होने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी किया करता था. एक दिन वो अमेरिकी खूफिया एजेंसी CIA में शामिल हो जाता है, जहां से उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. ये कहानी असल जिंदगी से प्रेरित थी, जो आपके होश उड़ा देगी.
टॉम क्रूज की फिल्म डिगर में एक रोल है जिसे एक्टर रिज अहमद प्ले कर रहे हैं. ये रोल पहले मलयालम सिनेमा के सितारे फहाद फासिल को ऑफर हुआ था, मगर उन्होंने इसे ठुकरा दिया. वहीं बॉलीवुड एक्टर वीर दास ने इसके लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें ये रोल नहीं मिल पाया. जानें, दोनों एक्टर्स के ना सेलेक्ट होने के पीछे का कारण...
टॉम क्रूज की नई फिल्म Digger का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 64 साल के एक्टर इस बार बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है.
दो लाइन के प्रॉम्प्ट से बना ‘ईथन हंट vs जॉन वीक’ वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. Seedance 2.0 की रियलिस्टिक AI टेक्नोलॉजी ने हॉलीवुड को कॉपीराइट और जॉब सिक्योरिटी पर सोचने को मजबूर कर दिया है. सवाल बड़ा है— क्या ये फिल्ममेकिंग का अंत है या नई क्रांति की शुरुआत?
अमीषा पटेल हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज पर टोटल फिदा हैं. ये तो वो कई बार बता चुकी हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने क्रश को लेकर एक बड़ी बात और कह दी है.
भारत में 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' बाकी दुनिया से करीब एक हफ्ते पहले, 17 मई को रिलीज हुई थी. पहले वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी, लेकिन दूसरे वीकेंड में जिस तरह इसकी कमाई स्लो हुई है, उससे 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज के इंडियन रिकॉर्ड पर एक नया खतरा मंडराने लगा है.
टॉम क्रूज की फैन फॉलोइंग इंडिया में अच्छी-खासी रही है और पिछली 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्मों ने यहां बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई भी की है. आठवीं मिशन इम्पॉसिबल फिल्म पर अब ये रिस्क भी नजर आ रहा है कि ये पिछली फिल्म से कम लाइफटाइम कलेक्शन में ना सिमट जाए.
टॉम क्रूज की 'Mission Impossible-8' भारत में कमाल कर रही है. अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने दूसरे दिन भी 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर 33 करोड़ अब कमा लिए. इस फिल्म ने 2025 में रिलीज हुईं सभी Marvel फिल्मों को पीछे छोड़ दिया ही. देखें मूवी मसाला.
टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले ही दिन इंडिया में दमदार कमाई के साथ खाता खोला. जिस सॉलिड तरीके से 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है, अगर ये उसी हिसाब से आगे बढ़ती है तो इस फिल्म सीरीज की इंडिया में सबसे कमाऊ फिल्म भी बन सकती है.
30 सालों में ईथन ने हर मिशन पर जो फैसले लिए, सामने आए विकल्पों में से जो चुना, उसकी वजह से आज पूरी दुनिया एक दोराहे पर खड़ी है. सामने जो सच है उसपर विश्वास करते हुए इस संसार को तबाह होने दिया जाए? या फिर ईथन हंट पर इस सच को बदलने का विश्वास दिखाया जाए?
हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो टॉम क्रूज की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल' का आखिरी पार्ट 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' इंडिया के थिएटर्स में रिलीज हो गई है. पहले ही दिन फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग ली है.
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज हाल ही में एक बातचीत के दौरान इंडिया और अपने इंडियन फैंस से मिलने वाले प्यार पर बात करते नजर आए. उन्होंने इसी दौरान बॉलीवुड फिल्मों के जैसी एक फिल्म बनाने की बात भी कही जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' के आखिरी पार्ट का हर कोई इंतजार कर रहा है. फैंस उनके किरदार इथन हंट से काफी करीब से जुड़े हुए हैं. ऐसे में उनके मन में सवाल है कि क्या ये 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म सीरीज का अंत है, जिसपर अब एक्टर ने खुद रिएक्ट किया है.
टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल का आखिरी पार्ट आज इंडिया में सबसे पहले रिलीज हुआ है. दिल्ली के 'पी वी आर वेगास, द्वारका' में 6 बजकर 5 मिनट का शो था. मगर 7.30 तक भी फिल्म शुरू नहीं हुई है. गुस्साए लोगों ने कैसे रिएक्ट किया. आइए आपको बताते हैं...
Mission Impossible- Final Reckoning यानी 'मिशन इम्पॉसिबल 8' इस फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी. एडवांस बुकिंग के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि भारतीय फैन्स ने टॉम क्रूज के आइकॉनिक किरदार ईथन हंट को जोरदार फेयरवेल देने का मूड बना लिया है.
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की मच अवेटेड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ रही है. हाल ही में इस फिल्म का 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है.
क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म सीरीज में से एक, 'मिशन इम्पॉसिबल' भारत में तब ज्यादा पॉपुलर हुई, जब पॉपुलर भारतीय एक्टर ने इसमें काम किया था? हालांकि, भारतीय सिनेमा फैन्स की फेवरेट हॉलीवुड फिल्मों में से एक 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज अभी भी भारत में एक बड़े रिकॉर्ड से दूर ही है.
टॉम क्रूज की फाइनल 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म सीरीज का पार्ट 'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट 2' रिलीज होने वाली है. ऐसे में हम इस स्टोरी में आपको 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म सीरीज के कुछ अनजाने और दिलचस्प फैक्ट के बारें में बताएंगे.
टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों अपनी जिंदगी के बेस्ट पल एन्जॉय कर रही हैं. उन्हें जल्द ही हॉलीवुड ले लेजेंडरी एक्टर टॉम क्रूज संग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 8' में नजर आने वाली हैं.