स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो खुद को ‘स्वतंत्र सनातनी योद्धा’ बताते हैं. सितंबर 2026 तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.87 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं.
भारद्वाज का नाम दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन से जुड़े एक विवाद के बाद सामने आया. यह मामला छात्र प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़ा है. रिपोर्टों के अनुसार, संजय कुमार की शिकायत के आधार पर संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज से पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई.
दिल्ली की एक अदालत ने जुलाई में हुए CJP प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत मंजूर कर दी है. वकील उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत की पुष्टि की है। इससे स्वतंत्र भारद्वाज ट्रायल पूरा होने तक जेल से बाहर रहेंगे.
स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि वायरल वीडियो स्वतंत्र भारद्वाज के जेल से छूटने के बाद का है, जिसमें वो लोगों को खुलेआम धमकी दे रहा है.
जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान मारपीट के मामले में गिरफ्तार इनफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज गुरुवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गया है. अदालत से जमानत मिलने के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रात को उसे जेल रिहा कर दिया गया.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर नाबालिग के पिता से मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. पॉडकास्ट का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले को लेकर काफी बवाल मचा था.
पटियाला हाउस कोर्ट ने आपत्तिजनक बयान देने और दिल्ली के जंतर मंतर पर एक प्रदर्शनकारी के पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.
स्वतंत्र भारद्वाज की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. स्वतंत्र के वकील की मांग पर कोर्ट ने मामले को सुनने की मंजूरी दी है.
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ नाबालिग से जुड़ी शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है. केस में पीछा करने, धमकी देने समेत BNS की धाराएं भी लगाई गई हैं.
सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को आखिरकार पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वतंत्र पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में अब एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत नई और बेहद गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं.
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान हुई मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है.
जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. उसके खिलाफ SC-ST एक्ट की धारा जोड़ी गई है और POCSO एक्ट के तहत भी FIR दर्ज की गई है.
अब बात जंतर-मंतर पर पिटाई विवाद पर छिड़े संग्राम की. मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध शुरू हो गया है. हिंदूवादी संगठन के लोग पार्लियामेंट थाने पर जुट रहे हैं. हिंदूवादी सगंठन का आरोप है कि इस केस में SC/ST एक्ट का दुरुपयोग किया गया है.
जंतर-मंतर मारपीट मामले में वायरल पॉडकास्ट क्लिप के बाद CJP और कांग्रेस की लीगल टीम सक्रिय हो गई है. CJP नेता संसद मार्ग थाने पहुंचे, जबकि कांग्रेस की टीम स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी और FIR में अतिरिक्त धाराएं जोड़ने की मांग करेगी.
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान हुई मारपीट के मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है. निशु आजाद के पिता संजय आजाद का नया वीडियो सामने आया है.
जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार से मारपीट का मामला फिर चर्चा में है. FIR और स्वतंत्र भारद्वाज के बयान के मुताबिक विवाद वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ था. मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार आरोपी हैं, जबकि संजय के सिर पर दो चोटें दर्ज हैं.
दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को पकड़ा है. यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें आरोपी ने एक छात्रा के पिता पर हमला करने की बात कथित तौर पर कबूल की थी.
चिराग पासवान ने एक छात्रा के पिता के साथ कथित मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. चिराग ने कहा कि उनका स्वतंत्र से कोई निजी संबंध नहीं है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
जंतर-मंतर पर पिता के साथ मारपीट मामले में नाबालिग ने एक शिकायत दी थी कि उसे ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं, शिकायत में स्वतंत्र भारद्वाज का भी नाम है. अब उसके खिलाफ पुरानी FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं.