सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को आखिरकार पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वतंत्र पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में अब एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत नई और बेहद गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं.