सुल्तानपुर
सुल्तानपुर (Sultanpur) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है. यह अयोध्या मंडल का एक प्रमुख शहर और लोकसभा क्षेत्र है. यह गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है जो इस जिले को दो बराबर भागों में बांटती है. सुल्तानपुर की उत्तरी सीमा पर अयोध्या, उत्तर पश्चिम में बाराबंकी, पूरब में जौनपुर, पश्चिम में अमेठी और दक्षिण में प्रतापगढ़ जिले स्थित हैं (Geographical location).
सुल्तानपुर जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और पांच पूर्ण विधानसभा निर्वाचन (Assembly constituency) क्षेत्र और एक क्षेत्र आंशिक रूप से शामिल हैं.
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सुल्तानपुर की जनसंख्या (Population) लगभग 38 लाख है. इस जिले में प्रति वर्ग किलोमीटर (Density) 856 लोग रहते हैं और यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 983 है. सुल्तानपुर की 69.27 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.19 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 58.28 फीसदी है (Sultanpur literacy).
सुल्तानपुर एक कृषि प्रधान जिला है, जहां की 88.30 प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में शामिल है. इस जिले की समतल भूमि, उपजाऊ मिट्टी, जल संसाधन की सुविधा और जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण कृषि कार्य बड़े पैमाने पर होता है (Agriculture). इस जिले में लगभग 2065 हेक्टेयर भूमि पर वनों का विस्तार है.
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डिंगुर गांव में शुक्रवार रात मिट्टी की दीवार गिरने से 72 वर्षीय हरीश नारायण मिश्रा की मौत हो गई. खाना खाने के बाद वह कच्चे मकान में खाट पर आराम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आवास विकास कॉलोनी में बिजली के स्मार्ट मीटर के ध्वस्त होने और आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे में सुमित अग्रहरी की पत्नी प्रीति, तीन वर्षीय बेटी राजवी और छोटे भाई की पत्नी कंचन घायल हुईं. तीनों को जिला अस्पताल के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया है.
सुल्तानपुर के आवास विकास इलाके में एक घर में बिजली का स्मार्ट मीटर फटने के बाद आग और करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है. हालांकि बिजली विभाग ने मीटर फटने को हादसे की वजह मानने से इनकार किया है. विभाग के मुताबिक 132 केवी लाइन से पेड़ के संपर्क में आने के कारण घर में करंट दौड़ा.
यूपी के सहारनपुर में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल जाने के बजाय एक युवक के घर पहुंचीं, जहां दोनों ने फंदा लगाने का प्रयास किया. एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेहोशी की हालत में मिली है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
यूपी के सुल्तानपुर जिले में बाल झड़ने की समस्या और इलाज में फायदा न होने से तंग आकर 15 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हमेशा टोपी पहनकर खुद को छिपाने वाली लड़की का शव गांव के बाग में मिला, जिससे परिवार में मातम छा गया है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 'बाहुबली ब्रदर्स' के नाम से चर्चित पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ 'सोनू सिंह' और पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ 'मोनू सिंह' को बीजेपी विधायक विनोद सिंह से अपनी जान का खतरा नजर आ रहा है. मोनू सिंह ने एसपी से लिखित शिकायत की है. हालांकि, सवाल उठता है कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और दोनों पक्षों के बीच सियासी अदावत क्यों गहराती जा रही है?
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रियों की टूरिस्ट क्रूजर वैन का टायर फटने से बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसे में मध्य प्रदेश के 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
सुल्तानपुर में भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन द्वारा पुलिस चौकी के भीतर दरोगा के सामने एक दलित युवक को थप्पड़ मारने और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है.
सुल्तानपुर की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने भू-माफियाओं से 64 हजार एकड़ जमीन खाली कराई. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के डर से कई माफिया खुद सरेंडर करने पहुंच गए.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दो युवकों के साथ कथित तौर पर जबरन धार्मिक नारे लगवाने और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ितों का आरोप है कि नारे लगाने के बावजूद आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और नकदी व सामान भी छीन लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक शिलान्यास कार्यक्रम के मंच से विधायक ने विकास कार्यों की बात करने के बजाय ग्राम प्रधानों को खुली धमकी दी और एक विशेष समुदाय (मुस्लिमों) पर तीखा निशाना साधा.
सुल्तानपुर के धनपतगंज क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड के भीतर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस की मौजूदगी में हुए इस बवाल में कई लोग घायल हुए. घटना के पीछे पुराने पारिवारिक और आपसी संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई है.
सुल्तानपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी मासूम बेटी पर ऐसा अत्याचार किया, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया. बच्ची को बेरहमी से पीटने और नाले में डुबोने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
सुल्तानपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी मासूम बेटी पर ऐसा अत्याचार किया, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया. बच्ची को बेरहमी से पीटने और नाले में डुबोने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके वॉयस सैंपल की जांच कराने की मांग को खारिज कर दिया है. यानी अब इस मामले में उनकी आवाज का सैंपल लेकर जांच नहीं कराई जाएगी.
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में उनके वॉयस सैंपल की जांच कराने की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया है. यह मामला अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है. अब कोर्ट में 11 मई को अगली सुनवाई और अंतिम बहस होगी.
सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया है. यह मामला अमेठी चुनाव प्रचार से जुड़ा है. अदालत ने अगली सुनवाई 15 मई तय की है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 21 से अधिक लोग घायल हो गए. कई थाना क्षेत्रों में पेड़, दीवार और बिजली के खंभे गिरने से हादसे हुए हैं. जिला प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर मुआवजे की प्रक्रिया तेज कर दी है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बारात के डीजे की तेज आवाज से पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत का मामला सामने आया है. पीड़ित संचालक की शिकायत पर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सुल्तानपुर में लोगों के एक ग्रुप ने 28 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या का आरोप परिजनों ने ग्राम प्रधान के अलावा कई अन्य पर भी लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास करते हुए दमदार एयर शो किया. बुधवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम 3:30 बजे तक चला. मंगलवार को ही फाइटर जेट और जवान सुलतानपुर पहुंच गए थे. जगुआर, सुखोई, एमआई-17 वी-5 और तेजस की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. एयर शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह और कौतूहल देखने को मिला.