सौरव चंडीदास गांगुली (Sourav Chandidas Ganguly), जिन्हें प्यार से दादा कहते है. भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक रहे हैं. भारतीय क्रिकेट प्रशासक और कमेंटेटर हैं (Sourav Ganguly former Captain). 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली ने कमेंट्री और क्रिकेट प्रशासन में कदम रखा. 2019 में, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. गांगुली, न्यायमूर्ति मुद्गल समिति के जांच पैनल का हिस्सा भी बने (Sourav Ganguly Mudgal Comittee). उन्हें लोकप्रिय रूप से भारतीय क्रिकेट का महाराजा कहा जाता है.
1992 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में मिली, जब उन्होंने लॉर्ड्स में शानदार शतक (131 रन) जड़ा.
2004 में गांगुली को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया. गांगुली को 20 मई 2013 को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बंगा विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था (Sourav Ganguly Awards).
अपने खेल करियर के दौरान, गांगुली ने खुद को दुनिया के बल्लेबाजों में से एक और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में स्थापित किया. शानदार स्ट्रोक प्ले स्क्वायर ऑफ द विकेट और कवर के के लिए उन्हें गॉड ऑफ द ऑफ साइड उपनाम मिला. वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे हैं. वह भारत के पश्चिम बंगाल में क्रिकेट के लिए शासी निकाय, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे (Sourav Ganguly Career).
गांगुली को क्रिकेट में उनके बड़े भाई स्नेहाशीष लेकर आए थे (Sourav Ganguly Brother). उन्होंने राज्य और स्कूल की टीमों में खेलकर अपने करियर की शुरुआत की. रणजी और दलीप ट्राफियों जैसे विभिन्न भारतीय घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने के बाद, गांगुली को इंग्लैंड के दौरे पर भारत के लिए खेल के लिए बड़ा ब्रेक मिला. उन्होंने 131 रन बनाए और भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली. 1999 के क्रिकेट विश्व कप में, वह राहुल द्रविड़ के साथ 318 रनों की साझेदारी की, जो विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी स्कोर है (Sourav Ganguly Cricketer).
सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कलकत्ता में हुआ था (Sourav Ganguly Age). उनके पिता चंडीदास थे और मां निरुपा गांगुली हैं. उनके पिता चंडीदास एक सफल प्रिंट व्यवसाय चलाते थे. गांगुली के पिता चंडीदास गांगुली का लंबी बीमारी के बाद 21 फरवरी 2013 को निधन हो गया था (Sourav Ganguly Parents).
सौरव गांगुली ने 1997 में अपने बचपन के दोस्त डोना रॉय से शादी की (Sourav Ganguly Wife Dona Ganguly). उनकी एक बेटी, सना है जिसका जन्म 2001 में हुआ था (Sourav Ganguly Daughter).
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का कोलकाता स्थित पुश्तैनी घर किसी महल से कम नहीं है. करीब 40 करोड़ रुपये की कीमत और 48 कमरों वाले इस घर में शानदार डाइनिंग हॉल, खास ट्रॉफी रूम और छोटा क्रिकेट पिच भी है. देखिए उनके आलीशान घर की अंदरूनी झलकियां.
बिग बॉस बांग्ला में राजवीर दे और नंदिनी दत्ता ने फिर इंटीमेसी में अपनी हदें पार की हैं. एलिमिनेशन के बाद, राजवीर ने नंदिनी को फिर किस किया और कुछ देर बाद जैकेट उतारकर लिप-लॉक करके दिखाई दिए. इस बात से ऑडियंस काफी नाराज है.
अभिषेक पोरेल इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने शानदार शतक जड़ा. हालांकि, इस शतक को लगाने के बाद वह मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे. जिसका वीडियो फैन्स के बीच वायरल भी हुआ था.
बॉलीवुड फिल्म दूसरा आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मगर उससे ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली इसपर रोक की मांग करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए थे. हालांकि उनकी याचिका खारिज हो गई है. आखिर क्या था ये विवाद?
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 से पहले पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले मिश्रा अब कोच की भूमिका में नजर आएंगे. टीम ने उनका खास वीडियो शेयर किया है. दिल्ली ने सौरव गांगुली को हेड कोच, जबकि युवराज सिंह को असिस्टेंट और बल्लेबाजी कोच हैं.
युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच बने हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जहां वो टीम के बैटर करुण नायर को स्पेशल कोचिंग देते हुए नजर आए.
मिचेल स्टार्क ने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट को लगातार प्राथमिकता दी है. अब आईपीएल 2027 को लेकर उनका फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट और इंटरनेशनल असाइनमेंट के बीच किस तरह संतुलन बनाते हैं. फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनकी उपलब्धता पर स्थिति साफ नहीं है.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे की क्रिकेट खेलते हुए वापसी हुई, पर एक अलग अंदाज में. दोनों लंदन में प्रिंस विलियम के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेले. इस खास आयोजन में ब्रायन लारा, जो रूट और हैरी ब्रूक भी शामिल हुए.
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब बतौर कोच नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने युवराज सिंह को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है. डीसी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर युवराज सिंह का स्वागत किया है.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने अपने कोचिंग करियर की नई शुरुआत कर दी है. उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. इस भूमिका में वह मुख्य कोच सौरव गांगुली के साथ काम करेंगे. युवराज पहले भी दिल्ली की टीम से बतौर खिलाड़ी जुड़ चुके हैं. अब उनका अनुभव टीम के युवा बल्लेबाजों को निखारने और पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभा सकता है.
राजकुमार राव को फिल्म दादा के पोस्टर रिलीज के बाद तारीफ से ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया.
दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने वाले ऋषभ पंत को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा. नए हेड कोच सौरव गांगुली ने साफ किया है कि पंत कां उतर सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स में कप्तानी के दौरान टॉप ऑर्डर में खेलने की इच्छा रखने वाले पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के अगले सीजन से पहले बड़ा बदलाव किया है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. 2019 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े गांगुली इससे पहले एडवाइजर और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट समेत कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं.
कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपने क्रिकेट करियर के बाद टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और खूब सफलता पाई.क्रिकेट पिच के बाद रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' बतौर होस्ट टेलीविजन डेब्यू किया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बता दिया है कि अब उनकी इच्छा आगे चीफ सेलेक्टर रहने की नहीं हैं, ऐसे में सवाल है कि उनकी जगह कान होगा, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में यह बात सामने आई है.
भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार जीत दर्ज की. जीत के बाद खिलाड़ियों ने सौरव गांगुली के 2002 के मशहूर जश्न की याद ताजा करते हुए जर्सी लहराकर सेलिब्रेशन किया. टीम का यह खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
26 साल के देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल के मैदान पर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज ने मुकाबले के पहले दिन ये मुकाम हासिल किया.
Team India Galle Stats in Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है. पहला मैच गॉल में होना है. ऐसे में सवाल है कि जिस गॉल के मैदान में भारत को पहला मुकाबला खेलना है, वहां भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी के दौर का मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और उन्होंने गांगुली को अप्रैल फूल बनाने के लिए अखबार की फर्जी कटिंग तैयार की थी...
पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सौरव की निजी सचिव ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि पिछले छह महीनों से धमकी भरे पत्र आ रहे थे.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को धमकी भरा पत्र मिला है. परिवार की शिकायत के बाद ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.