इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच चुके हैं. फिल्म के कई सीन्स इंटरनेट पर वायरल होने लगे हैं. स्पाई थ्रिलर फिल्म के एक सीन में आलिया और शरवरी बिकिनी में दिखीं, जिस पर इंटरनेट यूजर्स ने रिएक्ट किया है.
बिकिनी में आलिया-शरवरी
अल्फा के सेकेंड हाफ में एक सीन आता है, जहां आलिया और शरवरी नदी पार करते हुए बिकिनी में दिखती हैं. फिल्म के इस सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है. वीडियो सामने आते ही यूजर्स अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए. एक ने लिखा कि YRF की फिल्म में एक्ट्रेस बिकिनी ना पहने हो नहीं सकता. दूसरे ने लिखा कि बस यहीं स्पाई फिल्म का चार्म खो जाता है.
अन्य यूजर ने लिखा कि ये स्पाई थ्रिलर फिल्म है या बिकिनी कैलेंडर शूट. दूसरे ने कहा कि कहानी में बिकिनी की क्या जरूरत है. अन्य ने कहा कि स्पाई फिल्म देखने गए थे बिकिनी शूट देखकर लौट रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि बिकिनी के बिना यशराज की फिल्म्स अधूरी होती हैं. वहीं कुछ फैन्स ने आलिया और शरवरी को बिकिनी में किलर बताया. फैन्स ने कहा कि दोनों एक्ट्रेसेस बिकिनी में कमाल लग रही हैं.
बता दें कि अल्फा में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं.
इससे पहले कॉकटेल में कृति सेनन के बिकिनी में क्लोजअप शॉट्स दिखाए गए थे, जिस पर फैन्स ने अपनी नाराजगी जताई थी. फैन्स ने कहा था कि अगर पेद्दी में जाह्नवी की टाइट चोली पर सवाल उठ रहे हैं, तो कृति की बिकिनी पर भी सवाल होना चाहिए. यहां हम सबको दोगला नहीं होना चाहिए.