बॉलीवुड में पिछले साल एक नए सितारे अहान पांडे ने जन्म लिया था. अनीत पड्डा संग उनकी फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. इस रोमांटिक फिल्म ने पुराने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे. इसके बाद दोनों- अहान और अनीत को जनता का प्यार मिला और उनके अगले प्रोजेक्ट के इंतजार की शुरुआत हुई.
सामने आई अहान की नई फिल्म की झलक
जहां अनीत जल्द मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी. वहीं अहान पांडे YRF की ही एक दूसरी फिल्म में दिखेंगे, जिसे सुलतान, टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वाले अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. उनकी नई फिल्म का नाम बेपरवाह है, जिसकी अनाउंसमेंट अब हो गई है.
अहान पांडे अपनी नई फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म बेपरवाह का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जो देखने में काफी इंटेंस है. जहां अहान के हाथों में गन है, तो शरवरी ने अपने हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है. दोनों एक-दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं. मोशन पोस्टर में अहान का डायलॉग भी सुनाई देता है, जो फिल्म के टोन को सेटअप करने में मदद करता है. उनका कहना है- बेपरवाह है इश्क, क्या करूं? बेपरवाह, बेइंतहा करूं. दरमियां कोई भी आए, तो सब तबाह-तबाह करूं.
कब रिलीज हो रही अहान की बेपरवाह?
अहान पांडे और शरवरी वाघ की फिल्म 26 मार्च 2027 को रिलीज होगी. उसी वक्त प्रभास की फिल्म फौजी का भी जोर रहेगा, जो 19 मार्च को आनी है. अहान की बेपरवाह के बाद 7 अप्रैल को एस.एस. राजामौली अपनी सबसे बड़ी फिल्म वाराणसी भी ला रहे हैं. ऐसे में देखना मजेदार होगा कि ऑडियंस किसे कितना प्यार और सपोर्ट करती है.
अहान पांडे की बात करें, तो बेपरवाह के बाद वो मोहित सूरी की भी एक और रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे. उसमें उनके साथ अनीत पड्डा वापस नजर आएंगी. इस फिल्म के जरिए दोनों की जोड़ी को वापस बड़े पर्दे पर लाया जाएगा. वहीं शरवरी वाघ भी जल्द सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में दिखेंगी, जिसमें आयुष्मान खुराना भी हैं. वो फिल्म 27 नवंबर 2026 को आएगी.