scorecardresearch
 

अल्फा का प्रमोशन करने समय रैना के शो में पहुंचीं आलिया-शरवरी, बॉबी देओल बोले- यह कौन सा शो है?

एक्टर बॉबी देओल ने समय रैना का शो पहचाने से इनकार कर दिया. वहीं दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट और शरवरी कॉमेडियन के शो में अपनी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन कर रहे हैं.

Advertisement
X
बॉबी देओल का रिएक्शन वायरल (Photo: YT/Samay Raina/Instagram/@bobbyDeol)
बॉबी देओल का रिएक्शन वायरल (Photo: YT/Samay Raina/Instagram/@bobbyDeol)

कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर और अनोखा शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुका है. शो का पहला ही एपिसोड इतना धमाकेदार रहा कि सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. इस पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का प्रमोशन करने पहुंची थीं. हालांकि बॉबी देओल का रिएक्शन भी अब सुर्खियां बटोर रहा है.

दरअसल, फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी के को-स्टार बॉबी देओल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह समय रैना के इस सुपरहिट शो को पहचानने से ही साफ इनकार करते नजर आ रहे हैं.

बॉबी देओल ने फेरा मुंह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में एक पत्रकार बॉबी देओल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो को लेकर सवाल पूछता है. पत्रकार पूछता है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हाल ही में इस शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने गई थीं, तो क्या आने वाले दिनों में वह (बॉबी देओल) भी इस शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे? इस सवाल को सुनते ही बॉबी देओल ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'यह कौन सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है.'

Advertisement

अब इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अपनी-अपनी थ्योरी बना रहे हैं. फैन्स इस बात को लेकर हैरान हैं कि जिस फिल्म का हिस्सा खुद बॉबी देओल हैं, उसकी को-एक्ट्रेसेस जहां खुलकर शो में प्रमोशन कर रही हैं, वहीं बॉबी इस शो के नाम से भी अनजान दिख रहे है.

आखिर क्यों अनजान बने 'लॉर्ड बॉबी'?
बॉबी देओल के इस रिएक्शन के बाद फैन्स के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या वाकई बॉबी देओल को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उनकी फिल्म 'अल्फा' की टीम समय रैना के शो में प्रमोशन के लिए जा रही है? या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बॉबी देओल किसी भी तरह के ऑनलाइन विवाद या ट्रोलिंग से बचने के लिए इस सवाल को हंसकर टाल गए हों.

कब रिलीज होगी फिल्म?
अगर फिल्म की बात करें तो 'अल्फा' को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज है. इसे यशराज फिल्म्स (YRF) के मशहूर स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड वाली फिल्म बताया जा रहा है.  इसी स्पाई यूनिवर्स के तहत 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी हैं. शिव रवैल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया और शरवरी के साथ-साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement