scorecardresearch
 

बिना हीरो आलिया की फिल्मों ने जुटाई तगड़ी ओपनिंग, 'अल्फा' की बुकिंग भी सॉलिड, टूटेगा 'गंगूबाई' का रिकॉर्ड?

'अल्फा' की रिलीज के साथ आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा टेस्ट भी होना है. आलिया की फिल्मों ने बिना हीरो भी बड़ी ओपनिंग की हैं. उनकी सबसे बड़ी सोलो ओपनर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है. 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग बताती है कि इसकी ओपनिंग रिकॉर्ड बना सकती है.

Advertisement
X
'अल्फा' से आएगी आलिया की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग? (Photo: ITGD)
'अल्फा' से आएगी आलिया की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग? (Photo: ITGD)

शुक्रवार को अल्फा के थिएटर्स में पहुंचने के साथ आलिया भट्ट का बड़ा टेस्ट भी शुरू हो गया है. स्पाई-यूनिवर्स जैसी तगड़ी कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी अभी तक धमाकेदार हीरोज के भरोसे ही थी. एक था टाइगर से शुरू हुए इस फिल्म यूनिवर्स में वॉर और पठान जैसी बड़ी हिट्स आ चुकी हैं.

अब पहली बार ये यूनिवर्स लीड फीमेल किरदारों वाली कहानी अल्फा लेकर आ रहा है जिसे आलिया लीड कर रही हैं. फिल्म में उन्हें पॉपुलर यंग स्टार शरवरी का भी साथ मिला है. अल्फा का वजन आलिया के दमदार कंधों पर डालने की एक वजह ये भी है कि वो पिछले एक दशक में सबसे कामयाब सोलो हिट्स देने वाली एक्ट्रेस हैं. इसलिए हर बॉलीवुड फैन के मन में सवाल है कि क्या आलिया की अल्फा को दमदार ओपनिंग मिलेगी?

अल्फा की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग का अनुमान

बुधवार को अल्फा की एडवांस बुकिंग थोड़ी स्लो रफ्तार से शुरू हुई थी, लेकिन गुरुवार सुबह से ही दर्शक इस फिल्म में दिलचस्पी लेते नजर आए और बुकिंग की स्पीड बढ़ती चली गई. गुरुवार रात तक बुक माय शो के ट्रेंडिंग टिकट पर, अल्फा के लिए हर एक घंटे में 4 हजार से ज्यादा टिकट बुक होते नजर आ रहे थे.

Advertisement

ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क का डेटा बताता है कि गुरुवार का दिन खत्म होने तक अल्फा के करीब 70 हजार टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग से फिल्म ने करीब 2.26 करोड़ रुपये एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 4.5 करोड़ रुपये था. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अल्फा शुक्रवार को 7-9 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन कर सकती है.

बिना हीरो आलिया की सबसे बड़ी ओपनिंग

करियर की शुरुआत में ही आलिया ने हाईवे (2014) और डियर जिंदगी (2016) जैसी कामयाब सोलो लीड फिल्में दी थीं जिनमें बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का वजन संभालने के लिए कोई मेल स्टार नहीं था. इसी सक्सेस को आगे बढ़ाते हुए आलिया ने फिर राजी (2018) Aur गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) जैसी 100 करोड़ वाली बड़ी हिट्स भी दीं.

हालांकि, उनकी पिछली सोलो लीड रिलीज जिगरा (2024) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. आलिया की सोलो लीड फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन कुछ इस तरह हैं:

  1. गंगूबाई काठियावाड़ी- 10.50 करोड़

  2. डियर जिंदगी- 8.75 करोड़

  3. राजी- 7.53 करोड़

  4. जिगरा- 4.55 करोड़

  5. हाईवे- 3.42 करोड़

अगर अल्फा के रिव्यू पॉजिटिव रहे और जनता का वर्ड ऑफ माउथ इसके सपोर्ट में आया तो ये आंकड़ा और ऊपर भी जा सकता है. दूर का चांस ये भी है कि अगर ऑडियंस सपोर्ट में आ गई तो अल्फा डबल डिजिट तक भी पहुंच सकती है. अब देखना है कि शुक्रवार आलिया के लिए क्या लेकर आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement