शार्दुल ठाकुर, क्रिकेटर
शार्दुल नरेंद्र ठाकुर (Shardul Narendra Thakur) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह एक मध्यम-तेज गेंदबाज और निचले क्रम के दाएं हाथ के सक्षम बल्लेबाज हैं (Medium-fast Bowler and Right-handed Batter). वह मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं (First-class Cricketer for Mumbai) और 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य हैं (CSK). उनको टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल किया गया है ( World Cup 2023).
शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को पालघर, महाराष्ट्र में हुआ था (Shardul Thakur Born). ठाकुर ने जनवरी 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई की (Shardul Thakur Wife). 5 फीट 9 इंच के शार्दुल को बिफी और लॉर्ड ठाकुर के नामों से भी पुकारा जाता है (Shardul Thakur Nicknames).
ठाकुर ने नवंबर 2012 में 2012-13 रणजी ट्रॉफी में जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया (First Class Debut). उन्होंने 27 फरवरी 2014 को मुंबई के लिए 2013-14 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए में डेब्यू किया (List A Debut). 2015-16 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में, उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ आठ विकेट लिए और मुंबई को 41वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया.
शार्दुल ने 31 अगस्त 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया (ODI Debut). वह सचिन तेंदुलकर के बाद 10 नंबर की जर्सी पहनने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने, जिसके लिए सोशल मीडिया पर कई विवादास्पद टिप्पणियां की गईं (Jersey Number 10 Controversy). बाद में, विवाद के चलते उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर 54 कर लिया. 29 नवंबर 2017 को, बीसीसीआई ने तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी को सेवानिवृत्त कर दिया.
उन्होंने 21 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया (T20I Debut). अक्टूबर 2018 में, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और टेस्ट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले 294वें खिलाड़ी बने (Test Debut).
जनवरी 2022 में वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में, शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट मैचों में अपना पहला फाइव विकेट हॉल लिया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भारतीय गेंदबाज के लिए 7/61 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी दर्ज किया (Best Bowling Figures for an Indian Bowler Against South Africa).
कहते हैं क्रिकेट के खेल में कभी भी जल्दी जश्न नहीं मनाना चाहिए. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को इसका एहसास राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कराया. जडेजा को शार्दुल ने जिस गेंद पर आउट किया, वो नो-बॉल रही. फिर तो माहौल ही बदल गया.
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. पिछले कुछ हफ्तों से हार्दिक की फिटनेस, कप्तानी और यहां तक कि मुंबई इंडियंस में उनके भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. अब मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने इन तमाम अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया है.
आईपीएल 2026 खत्म होते ही क्रिकेट फैन्स को एक और बड़ा टी20 टूर्नामेंट देखने को मिलेगा. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने T20 मुंबई लीग सीजन-4 और विमेंस लीग का शेड्यूल जारी कर दिया है. 1 से 13 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान और तुषार देशपांडे जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं.
हार्दिक पंड्या चोट के चलते मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. हार्दिक का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. हार्दिक की कप्तानी भी असरहीन रही और उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
IPL 2026 के बीच पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग एक नए विवाद में घिर गए हैं. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद लाइव शो के दौरान सहवाग ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘चुमराह’ कह दिया.
मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म पर चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक के बीच मजाकिया लेकिन असहज पल देखने को मिला. 243 रन डिफेंड न कर पाने और शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी न देने पर सवाल उठे. सहवाग ने हल्के अंदाज में रेड बुल वाला कमेंट किया, जिससे कार्तिक चौंक गए.
IPL 2026 Concussion substitute: MI vs CSK मैच में मिचेल सेंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब बनाने पर विवाद खड़ा हो गया. सेंटनर को कंधे की चोट दिखने के बावजूद MI ने बताया कि उन्हें सिर पर भी चोट लगी थी. कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यह फैसला मैच रेफरी और अंपायर की मंजूरी से लिया गया.
MI vs CSK मैच में मिचेल सेंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाने पर विवाद हुआ. कंधे की चोट दिखने के बावजूद सिर की चोट के आधार पर फैसला लिया गया.
आईपीएल 2026 में Mumbai Indians और Chennai Super Kings के मुकाबले में कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब Shardul Thakur को Mitchell Santner की जगह उतारा गया. लाइव तस्वीरों में कंधे की चोट दिखने से भ्रम पैदा हुआ...
IPL 2026 में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदों का ओवर डालकर इतिहास की बराबरी की। यह IPL का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है. इससे पहले भी पांच गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं.
रोहित शर्मा IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ गए हैं और नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है. उनका एक प्रैक्टिस वीडयो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोहित के लिए पिछला सीजन औसत रहा था, इसलिए इस बार रोहित की कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन कर MI को मजबूत शुरुआत दिलाएं.
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा की फील्डिंग गजब की रही.रोहित ने उत्तराखंड की पारी के तीसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर की दूसरी गेंद पर स्लिप रीजन में कमल सिंह का शार्प कैच लपका.
आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी है. आईपीएल की नीलामी 15 दिसंबर को संभावित है. ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो भी खुला हुआ है.
शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के हालिया इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे. हालांकि शार्दुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. शार्दुल अब रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने जा रहे हैं.
पृथ्वी शॉ ने मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच में अपना आपा खो दिया. मैच के दौरान गुस्से में उन्होंने बल्ला उठाकर मुंबई के खिलाड़ी मुशीर खान की तरफ दौड़ लगाई. इसस मैदान में हड़कंप मच गया. बाद में खिलाड़ियों और अंपायरों ने स्थिति को संभाला.
पृथ्वी शॉ ने अपनी पुराने घरेलू टीम मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ दिया.
अजिंक्य रहाणे के बाद अब मुंबई की टीम को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नए कप्तान की तलाश है. रिपोर्ट के मुताबिक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अब नया कप्तान बनाया जा सकता है.
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रेड बॉल क्रिकेट में मुंबई का नया कप्तान बनाया जा सकता है. अजिंक्य रहाणे के बाद अब मुंबई की टीम को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नए कप्तान की तलाश है.
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के दौरान ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी पूरी सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे.
इंग्लैंड दौरे पर स्पिनर कुलदीप यादव, ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी पूरी सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे.
Team India Playing 11 in Oval Test: जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट वाले कमिटमेंट से यूटर्न होना तय नजर आ रहा है. 31 जुलाई से शुरू हो रहे ओवल टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट नहीं चलेगा. दरअसल, मैनचेस्टर टेस्ट के बाद गौतम गंभीर ने इस बात के संकेत दिए थे.