scorecardresearch
 

IPL में फिर दिखा सबसे लंबा ओवर, नो-बॉल और वाइड की बरसात, अर्शदीप स‍िंह ने तो हद कर दी

IPL 2026 में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदों का ओवर डालकर इतिहास की बराबरी की। यह IPL का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है. इससे पहले भी पांच गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं.

Advertisement
X
11 गेंदों का ओवर, अर्शदीप सिंह ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड (Photo: AP)
11 गेंदों का ओवर, अर्शदीप सिंह ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड (Photo: AP)

Longest over bowled in the IPL (in balls): इंड‍ियन प्रीम‍िययर लीग का मैच नंबर 4 पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मंगलवार (31 मार्च) को  न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में हुआ. जहां अर्शदीप सिंह ने एक ऐसा अनचाहा कारनामा कर डाला, जो वो कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. 

इसके साथ ही अर्शदीप ने गेंदबाज़ी का अनचाहा रिकॉर्ड चर्चा में आ गया. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स  के बीच खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप ने ऐसा ओवर डाला, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था. 

 मैच के 20वें ओवर में अर्शदीप ने कुल 11 गेंदें डालीं. इसके साथ ही उन्होंने IPL इतिहास के सबसे लंबे ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब IPL में ऐसा देखने को मिला हो. इससे पहले भी कई बड़े गेंदबाज इस सूची में शामिल हो चुके हैं. हालांकि अर्शदीप अगर मैच में 12 गेंद डाल देते तो वो IPL की हिस्ट्री में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन जाते, वो तो गनीमत रही कि उनके द्वारा फेंकी गई आख‍िरी गेंद लीगल ड‍िलीवरी हो गई. 

Advertisement

IPL में सबसे लंबे ओवर (गेंदों में)
11 – मोहम्मद स‍िराज vs MI, बेंगलुरु, 2023 (ओवर #19)
11 – तुषार देशपांडे vs LSG, चेन्नई, 2023 (ओवर #4)
11 – शार्दुल ठाकुर vs KKR, कोलकाता, 2025 (ओवर #13)
11 – संदीप शर्मा vs DC, दिल्ली, 2025 (ओवर #20)
11 – हार्द‍िक पंड्या vs GT, वानखेड़े, 2025 (ओवर #8)
11 – अर्शदीप सिंह vs GT, मुल्लांपुर, 2026 (ओवर #20)*

अर्शदीप का यह ओवर खास तौर पर दबाव भरा था, क्योंकि यह मैच का आखिरी ओवर था. नो-बॉल और वाइड गेंदों ने ओवर को लंबा खींच दिया, जिससे बल्लेबाजों को अतिरिक्त मौके मिले और मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया. 

क्रिकेट में एक ओवर आमतौर पर 6 गेंदों का होता है, लेकिन जब गेंदबाज़ लाइन-लेंथ खो देता है, तो अतिरिक्त गेंदें (नो-बॉल और वाइड) ओवर को लंबा बना देती हैं. अर्शदीप सिंह का यह ओवर भले ही रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया हो, लेकिन यह गेंदबाजों के लिए एक सबक भी है कि दबाव के पलों में संयम कितना जरूरी होता है.

अर्शदीप सिंह के गुजरात के ख‍िलाफ आंकड़े 
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप के लिए यह मैच काफी महंगा साबित हुआ. उन्होंने अपने 4 ओवर में 42 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. खास बात यह रही कि उनके स्पेल में 1 नो-बॉल और 8 वाइड शामिल रहे. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement