scorecardresearch
 

'रेड बुल चेहरे पर डाल दूं...', वीरेंद्र सहवाग ने मुरली कार्त‍िक पर किया अजीबोगरीब कमेंट, असहज हो गया मामला

मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म पर चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक के बीच मजाकिया लेकिन असहज पल देखने को मिला. 243 रन डिफेंड न कर पाने और शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी न देने पर सवाल उठे. सहवाग ने हल्के अंदाज में रेड बुल वाला कमेंट किया, जिससे कार्तिक चौंक गए.

Advertisement
X
वीरेंद्र सहवाग के मजाक से मुरली कार्त‍िक असहज (Photo: ITG)
वीरेंद्र सहवाग के मजाक से मुरली कार्त‍िक असहज (Photo: ITG)

मुंबई इंड‍ियंस की हालत इस सीजन में लगातार खराब होती जा रही है और इसी को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच भी बहस तेज हो गई है. वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्त‍िक के बीच हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा, जहां मजाक-मजाक में माहौल थोड़ा असहज हो गया.

दरअसल, मुंबई इंड‍ियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में 243 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा दिया. यह हार टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुई. चर्चा के दौरान सबसे ज्यादा सवाल टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठे, खासकर हार्द‍िक पंड्या की कप्तानी और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाए गए शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी न देने को लेकर.

मुरली कार्तिक ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि शार्दुल को गेंद क्यों नहीं दी गई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद टीम उन्हें विकल्प के तौर पर लाई थी, लेकिन इस्तेमाल करना भूल गई.

इसी दौरान वीरेंद्र सहवाग ने माहौल हल्का करने की कोशिश में कार्तिक पर चुटकी लेते हुए कहा- Red Bull का कैन पास करो, तुम्हारे चेहरे पर छिड़क दूं. सहवाग का यह बयान सुनकर कार्तिक कुछ पल के लिए असहज नजर आए और उन्होंने तुरंत सवाल पलटते हुए कहा, आप ही बता दीजिए क्यों नहीं कराया बॉलिंग?

Advertisement

हालांकि, सहवाग ने भी साफ किया कि शार्दुल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्हें गेंद मिलनी चाहिए थी, लेकिन जब ‘क्यों’ का सीधा जवाब देने की बात आई तो उन्होंने माना कि इसका जवाब सिर्फ कप्तान हार्दिक पंड्या के पास है.

बात आगे बढ़ी तो सहवाग ने मुंबई इंडियंस के पूरे प्रदर्शन पर सवाल उठाए, जबकि कार्तिक ने आंकड़ों के आधार पर शार्दुल का बचाव किया. उन्होंने बताया कि शार्दुल हर मैच में विकेट लेते आए हैं, भले ही वे महंगे साबित हुए हों. ऐसे में अगर टीम को उनकी इकॉनमी की चिंता थी, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल ही नहीं करना चाहिए था.

मुंबई इंड‍ियंस की मौजूदा स्थिति बेहद खराब है. टीम ने आठ मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की हैं और पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर है. अब हर मैच उनके लिए करो या मरो जैसा हो गया है, जहां एक और हार उनके प्लेऑफ के सपनों को लगभग खत्म कर सकती है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement