सैमसंग
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड (Samsung Electronics Co., Ltd.), एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है (South Korean Multinational Electronics) जिसका मुख्यालय सुवन जिला के येओंगटोंग (Suwon, Yeongtong) में है (Headquarter of Samsung). Samsung बोर्ड के अध्यक्ष और निदेशक, बहक जे-वान हैं, वाइस चेयरमैन और सीईओ (DS), किम की-नैम हैं और अध्यक्ष और सीईओ (CE) किम ह्यून-सुक है (Samsung CEO).
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के 74 देशों में असेंबली प्लांट और बिक्री नेटवर्क हैं और इसमें लगभग 290,000 लोग कार्यरत हैं. 2019 तक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स राजस्व के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी है, और इसका बाजार पूंजीकरण 520.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो दुनिया में 12वां सबसे बड़ा है (Samsung Company, 12th largest in the world).
सैमसंग लिथियम-आयन बैटरी, सेमीकंडक्टर्स, इमेज सेंसर, कैमरा मॉड्यूल का निर्माण करता है साथ ही, Apple, Sony, HTC और Nokia जैसे ग्राहकों के लिए डिस्प्ले का एक प्रमुख निर्माता है. यह मोबाइल फोन और स्मार्टफोन का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है, जो पहले सैमसंग सोलस्टाइस के नाम से जाना जाता था और बाद में, इसके सैमसंग गैलेक्सी लाइन ऑफ डिवाइसेस की लोकप्रियता दुनिया भर में है (Samsung, major manufacturer of electronic components). कंपनी टैबलेट कंप्यूटरों की एक प्रमुख विक्रेता भी है, विशेष रूप से इसके एंड्रॉइड-संचालित सैमसंग गैलेक्सी टैब संग्रह, और Samsung Galaxy Note के उपकरणों के साथ फैबलेट बाजार को विकसित करने के लिए माना जाता है. इसने Galaxy S22 सहित 5G सक्षम स्मार्टफोन और Galaxy Z Fold 3 सहित फोल्डेबल फोन भी विकसित किए हैं .
2006 से सैमसंग दुनिया का सबसे बड़ा टेलीविजन निर्माता है, और 2011 के बाद से दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है. 2021 तक Apple को पीछे छोड़ दिया. यह दुनिया का सबसे बड़ा Memory Chip निर्माता भी है (world's largest memory chip manufacture by Samsung).
सैमसंग इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज की स्थापना 19 जनवरी 1969 को दक्षिण कोरिया के सुवन में सैमसंग समूह के एक औद्योगिक हिस्से के रूप में की गई थी (Foundation Date of Samsung).
सैमसंग ने भारत में 2026 Bespoke AI होम अप्लायंसेज की नई रेंज लॉन्च की है. इस लाइनअप में स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, AI AC और WindFree टेक्नोलॉजी वाले नए प्रोडक्ट्स शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, ये डिवाइस Samsung SmartThings से कनेक्ट होकर घर के अलग-अलग काम आसान बना सकते हैं. साथ ही, AI फीचर्स, स्मार्ट कंट्रोल और एनर्जी सेविंग की मदद से घर का एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा.
iPhone 18 Pro की बिक्री आज से शुरू हो गई है. इसी के साथ सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भी महंगे कर दिए हैं. कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ी है और अब लाख रुपये में मिलेगा.
सैमसंग ने हाल ही में अपने Fold सीरीज के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. Fold 8 का साइज अलग है और इसी साइज का फोन Apple ने iPhone Duo के तौर पर पेश किया है. हालांकि iPhond Duo की बिक्री अक्टूबर के आखिर में शुरू होगी.
Samsung Galaxy Z Fold 8 के विज्ञापन में 'टिम कुक' को देखकर सभी लोग हैरान हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर सैमसंग का नया विज्ञापन वीडियो वायरल हो चुका है. इसमें न्यूजीलैंड के शख्स को शामिल किया है, जिनका नाम टिम कुक है और वह देखने में काफी कुछ Apple के पूर्व CEO Tim Cook जैसे कपड़े पहने हैं.
Apple iPhone Duo की कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन फोल्डेबल फोन लेने वालों के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 एक सस्ता विकल्प बन सकता है. एक्सचेंज और दूसरे ऑफर्स के बाद इसकी कीमत करीब 72 हजार रुपये तक आ सकती है. दोनों फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Apple iPhone Duo की भारत में लॉन्चिंग हो चुकी है और यहां शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है. दुनिया के कई देशों में यह हैंडसेट भारत की तुलना में सस्ता भी मिल रहा है. इस दौरान अगर आपका बैंकॉक घूमने का प्लान है, तो वहां से iPhone Duo को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है.
Apple ने पहली बार फोल्डेबल iPhone के साथ मार्केट में एंट्री की है. iPhone Duo का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 से माना जा रहा है. दोनों फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार प्रोसेसर मिलते हैं. हालांकि, कीमत और कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस तक दोनों में बड़ा अंतर है. ऐसे में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है, आइए जानते हैं.
Apple ने भले ही अपना पहला फोल्ड iPhone लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone duo है. इस लॉन्चिंग के साथ ही सैमसंग ने ऐपल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है. कंपनी ने तीन फोल्ड के नाम का इस्तेमाल करके ऐपल पर निशाना साधा है.
iPhone Duo, असल में Apple का पहला फोल्ड स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज के साथ आता है. कंपनी ने इसको चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 4.50 लाख रुपये है.
Apple का बुधवार (9 सितंबर) को एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपनी लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Fold Ultra को लॉन्च करेगी. साथ ही इस दौरान न्यू बड्स और वॉच भी लॉन्च होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
सैमसंग इंडिया में बढ़ती कॉस्ट और महंगी मेमोरी चिप का असर अब एम्प्लॉइज पर भी दिख रहा है. कंपनी ने टीवी और होम अप्लायंसेज बिजनेस में करीब 100 लोगों को नौकरी से हटा दिया है.
Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Fold Ultra को लॉन्च करेगा. न्यू मॉडल पुराने मॉडल की तुलना में कई नए फीचर्स, परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro (2nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा.
Xiaomi 7 सितंबर को अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम Xiaomi 18 Fold होगा. कंपनी ने इसको मिक्स फोल्ड नाम दिया है और यह Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे डिजाइन से प्रेरित है, जिसका नाम पासपोर्ट स्टाइल है. इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा और फास्ट चार्जर आदि मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
सैमसंग को ब्रिटेन की हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने Swatch Group के ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में कंपनी को करीब 100 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है.
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हो गया है और यह सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है. Samsung Galaxy S26 5G की कीमत 80 हजार रुपये है और Galaxy S26 FE की कीमत बेहद कम है. आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और बैटरी आदि के बारे में बताते हैं.
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स लीक हुई हैं. बता दें कि इस फोन को कंपनी जनवरी 2027 में लॉन्च कर सकती है. ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया है. कैमरा मॉड्यूल देख कर लोग इसे iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन बता रहे हैं.
सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हो गया है, जो Galaxy A सीरीज का हिस्सा है. इसमें Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 के नाम शामिल हैं. यहैं हैंडसेट की कीमत में मैक्सिमम 4800 रुपये का इजाफा हुआ है.
सैमसंग का नया Galaxy Z Fold8 Ultra हमारे पास है. यह कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम और दमदार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इतना महंगा स्मार्टफोन खरीदना वाकई सही फैसला है? इस वीडियो में हमने गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को इस्तेमाल करके इसके कैमरे, बैटरी, परफॉर्मेंस, डिजाइन, डिस्प्ले, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स और रोजमर्रा के अनुभव को विस्तार से परखा है. तो आखिर यह फोन कैसा है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं इस पूरे रिव्यू में
Galaxy Z Fold 8 भारत में लॉन्च हो चुका है. इस बार कंपनी ने एक नया शेप का फोल्डेबल लॉन्च किया है. कवर स्क्रीन और मेन स्क्रीन ट्रेडिशनल फोल्ड से छोटे हैं. ये बुक स्टाइल ही फोल्ड है, लेकिन अलग है. हमने इसे रिव्यू के लिए यूज किया है. इस स्मार्टफोन के साथ हमारा एक्सपीरिएंस कैसा रहा, इस वीडियो में जानेंगे. साथ ही ये भी जानेंगे कि कंपनी को एक नया तरह के शेप वाले फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की जरूरत ही क्यों पड़ी.
सैमसंग ने अगले Unpacked Event का ऐलान कर दिया है. ये सॉफ्ट लॉन्च होगा. इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप सीरीज का फैन एडिशन लॉन्च करेगी. इस फोन के फीचर्स लीक हो रहे हैं.
सैमसंग ने बुधवार को स्क्रीन मुड़ने वाले तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसमें से एक फ्लिप हैंडसेट है और बाकी दो फोल्ड स्मार्टफोन हैं, जिनमें से एक वाइड फोल्ड के नाम से दस्तक दे चुका है. इस सीरीज के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपये है. अब इन हैंडसेट पर 5 हजार रुपये सेव करने होंगे, साथ बैंक ऑफर मिल रहे हैं.