scorecardresearch
 

Samsung से iPhone तक बंपर ऑफर, Amazon सेल में 40% तक का ऑफ

Amazon Sale Phone offer: ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर 8 अक्टूबर से सभी के लिए सेल शुरू होने जा रही है, जिसमें मोबाइल एंड असेसरीज पर बंपर ऑपर मिलेगा. इस सेगमेंट पर मैक्सिमम 40 परसेंट तक का ऑफ हासिल किया जा सकेगा. यहां Samsung Galaxy S25 Ultra से लेकर iPhone 16 को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा.

Advertisement
X
Amazon Sale के दौरान मोबाइल सस्ते दाम में मिलेंगे. (Photo: AI Generated)
Amazon Sale के दौरान मोबाइल सस्ते दाम में मिलेंगे. (Photo: AI Generated)

Amazon India पर 8 अक्तूबर से बड़ी सेल शुरू होने जा रही है, जिसका नाम ग्रेट इंडियन फेस्टिवल है. इस सेल के दौरान कई बंपर ऑफर मिलेंगे. सेल पेज पर मोबाइल एंड असेसरीज की कैटेगरी पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा किया है. बताया है कि मैक्सिमम 40 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा. 

सेल के दौरान मोबाइल कैटेगरी में Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, iPhone, OnePlus Nord CE 6 Lite को शामिल किया है. इसके अलावा भी ढेरों स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल हैं. सेल पेज पर सैमसंग से लेकर iPhone तक पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. 

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बंपर ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्मार्टफोन को अपकमिंग सेल के दौरान सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल पेज पर इसको अभी 84,999 रुपये में लिस्ट किया है. सेल शुरू होने के बाद इस हैंडसेट पर अच्छी सेविंग करने का मौका मिलेगा. इसको बीते साल 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया था. 

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

OnePlus Nord N6 पर बंपर ऑफर

OnePlus Nord N6 को लिस्ट किया है. बताया है कि सेल के दौरान इसको 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 30,99 रुपये बताई है. इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल है. कंपनी ने N सीरीज के तहत हाल ही में नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स

iPhone 16 पर मिलेगा बंपर ऑफर

Amazon Sale के दौरान iPhone 16 को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा, जिसको लेकर ऐमेजॉन ने दावा किया है कि यह iPhone पर डील ऑफ द इयर है. सभी ऑफर्स को मिलाकर इसको 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हाल ही में इसकी कीमत बढ़ाकर 89,9000 रुपये की जा चुकी है. 

सस्ता मिलेगा iQOO 15R

Amazon Sale के दौरान iQOO 15R पर बंपर ऑफर मिल रहा है. सेल शुरू होने के बाद इस हैंडसेट को 46,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत ऐमेजॉन इंडिया पर 53,999 रुपये है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement