27 Oct 2026
Photo: Unsplash
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 28 अक्टूबर यानी कल से एक नई सेल शुरू होने जा रही है. इस सेल का नाम बिग बैंग दिवाली है. दिवाली से पहले सस्ते फोन लेना चाहते हैं ये खास मौका है.
Photo: AI Generated
Flipkart बिग बैंग दिवाली के दौरान स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. Apple iPhone से लेकर सैमसंग तक के मोबाइल पर ऑफर मिल रहा है.
Photo: Apple
सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी, वीवो, रेडमी, रियलमी, ओप्पो आदि ब्रांड के स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिल रहा है.
Photo: Unsplash
iPhone 17 की कीमत हाल ही में बढ़ाकर 99,990 रुपये की जा चुकी है, उसके बावजूद सेल के दौरान 81,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Photo: Apple
हाल ही के दिनों में अधिकतर स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हो चुका है. ऐसे में यह सेल सस्ते में फोन खरीदने का एक बेहतर मौका है.
Photo: Unsplash
कभी 79,990 रुपये में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S25 5G को अब सेल के दौरान काफी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. सेल के दौरान इसको 55 हजार रुपये में खरीद सकेंगे.
Photo: ITG
Vivo T5 5G स्मार्टफोन को भी सेल के ओरिजनल की तुलना में सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. अभी यह 34,999 रुपये में लिस्ट है और सेल के दौरान इसको 30 हजार तक में खरीदा जा सकेगा.
Photo: Vivo
Google Pixel 11 को भी फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अभी यह फोन 89,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Photo: Google
फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान REDMI Note 15 SE 5G को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह एक कर्व्ड डिस्प्ले वाला पावरफुल स्मार्टफोन है.
Photo: Xiaomi