Samsung भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जो एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा. इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy F70 5G होगा, जिसकी जानकारी फ्लिपकार्ट से मिली है. इस फोन में पावरफुल बैटरी, 50MP कैमरा और कई कमाल के AI फीचर्स मिलेंगे.
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F70 5G को लेकर एक माइक्रोसाइट तैयार की है. जहां इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और अन्य फीचर्स के बारे में बताया है. सैमसंग का यह स्मार्टफोन 18 अक्तूबर को लॉन्च होगा और इसकी शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी.
फ्लिपकार्ट पर लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, Samsung Galaxy F70 5G में FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ वॉटरड्रॉप नॉच दिया है.
सैमसंग ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटम का इस्तेमाल किया है. इसमें Exynos 1300 चिपसेट दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स
Samsung Galaxy F70 5G का कैमरा
Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमे 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. सैमसंग ने इसको नो शेक कैम नाम दिया है.
5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है. इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
Samsung Galaxy F70 5G की बैटरी
Samsung Galaxy F70 5G में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 25W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. यह डिवाइस 7.5mm थिकनेस के साथ आता है. यह स्प्लैश एंड डस्ट रेसिस्टेंट स्मार्टफोन है.
Samsung Galaxy F70 5G को दो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा. विविद वायलेट और बोल्ड ब्लैक कलर वेरिएंट हैं. सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन 7.5mm की थिकनेस के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स हुए मार्केट से गायब, जानिए वजह
Samsung Galaxy F70 5G में AI फीचर्स
Samsung Galaxy F70 5G के सॉफ्टवेयर को लेकर बात करें तो यह AI सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा. इसमें कई कमाल के AI फीचर्स मिलेंगे. इसमें सर्कल टू सर्च, गूगल जेमिनाई, सैमसंग वॉलेट की सुविधा मिलेगी. साथ ही इसमें Knox Security का फीचर मिलेगा.
Samsung Galaxy F70 सीरीज के इससे पहले दो हैंडसेट मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं. सैमसंग ने इस साल फरवरी में Samsung Galaxy F70e और अगस्त में Samsung Galaxy F70 Pro को लॉन्च कर चुका है. अब कंपनी वेनिला वर्जन Samsung Galaxy F70 5G को लेकर आ रही है.