scorecardresearch
 

Samsung Galaxy S26 FE Review: प्रीमियम फील, बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस, क्या पैसा वसूल है 70 हजार का फोन

Samsung Galaxy S26 FE का हमने 10 दिन इस्तेमाल किया है. इस दौरान स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस, डिस्प्ले एक्सपीरियंस और कैमरा को चेक किया. पहली नजर में यह एक प्रीमियम फील देता है लेकिन क्या अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं कि खरीदें या नहीं.

Advertisement
X
Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. (Photo: Samsung)
Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. (Photo: Samsung)

Samsung Galaxy S26 FE यानी फैन एडिशन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो सस्ते दाम में सैमसंग की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं. यह Galaxy S26 FE सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट है. 

Samsung Galaxy S26 FE को देखने पर यह प्रीमियम फील देता है. बैक पैनल पर ग्लास फिनिश बेहतर यूजर्स एक्सपीरियंस देता है. हालांकि जो लोग बड़ी स्क्रीन वाला हैंडसेट खोज रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जिसमें 6.7-inch Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि इसमें LTPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया गया है. 

डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से इसको दिन की तेज रोशनी में अच्छे से चलाया जा सकता है. इसमें रिफ्लेक्शन की ज्यादा प्रॉब्लम नहीं सामने नहीं आती है. 

Samsung Galaxy S26 FE Display
Samsung Galaxy S26 FE का डिस्प्ले. (Photo: ITG)

सैमसंग के इस हैंडसेट में AI फीचर्स को दिया है, जो हर एक यूजर्स के लिए बड़े ही यूजफुल साबित होते हैं. AI स्मार्टफोन में डेली टास्क को आसान बनाने का काम करता है. 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 FE में इनहाउस चिपसेट Exynos 2500 का इस्तेमाल किया गया है, जो पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर है. Samsung Galaxy S25 FE में एक्सीनोस 2400 चिपसेट का यूज किया था. लेटेस्ट प्रोसेसर की मदद से हैंडसेट में बेहतर स्पीड और स्मूद एक्सीपीरियंस मिलता है. 

जब हमने इसका इस्तेमाल किया तो ऐप्स क्विक ओपन हो रहे थे. ढेर सारे ऐप्स को एक साथ ओपन करने के बाद हैंडसेट में कोई लैग नजर नहीं आया है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन ने अच्छी स्पीड का प्रदर्शन दिया है. 

कंपनी का दावा है कि Samsung Galaxy S26 FE में इस्तेमाल होने वाला प्रोसेसर पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा पावर सेविंग करता है. जब हमने इस हैंडसेट को पूरे दिन इस्तेमाल किया तो एक बार फुल चार्जिंग के बाद इसकी बैटरी पूरे दिन आसानी से चलती है.

कंपनी ने इसमें 4900mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. यह 45W के चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 15W का वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy S26 FE कैमरा परफॉर्मेंस 
 

Samsung Galaxy S26 FE camera
Samsung Galaxy S26 FE का कैमरा कैसा है. (Photo: ITG)

Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50 MP ISOCELL GN3 सेंसर है. 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, जो 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आता है. इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

Advertisement

दिन के समय जब हमने कैमरे का इस्तेमाल किया है तो यह एक स्टार कैमरा जैसा लगता है. इसमें प्रोपर लाइटिंग, फोटो शार्प और डिटेल्स में आती हैं. साथ ही शेडो भी साफ नजर आती है. यह हैंडसेट 12MP डिफॉल्ट पिक्चर क्लिक कर सकता है. 

3X टेलीफोटो लेंस की मदद से यूजर्स को पोर्टेट और आउटडोर में वर्सिटाइल फोटोग्राफी मिलती है. 8 मेगापिक्सल की मदद से इनडोर फोटोग्राफी में ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है.  

Samsung Galaxy S26 FE
Samsung Galaxy S26 FE में शानदार डिस्प्ले दिया है. (Photo: ITG)

बॉटम लाइन 

Samsung Galaxy S26 FE कुल मिलाकर एक अच्छा स्मार्टफोन है, जिसमें प्रीमियम फील, बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा रिजल्ट आदि मिलता है. हालांकि जब इसको 70 हजार रुपये के प्राइस से कंपेयर करते हैं, तो कीमत काफी ज्यादा नजर आती है. 

पुराने वर्जन की तुलना में लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 FE  की कीमत में 10 हजार रुपये का इजाफा देखने को मिला है. कंपनी ने अपने शुरुआती वेरिएंट में सिर्फ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी है. 

रेटिंगः 8/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement