रतलाम
रतलाम (Ratlam), जिसे ऐतिहासिक रूप से रत्नापुरी (Ratnapuri) के रूप में जाना जाता है. यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) में मालवा क्षेत्र के उत्तर-पश्चिमी भाग में एक शहर और जिला है. रतलाम शहर समुद्र तल से 480 मीटर ऊपर है. यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है, जिसे आजादी के बाद बनाया गया था (Administrative Headquarter). इसका क्षेत्रफल 4,861 वर्ग किलोमीटर है (Ratlam Area). रतलाम जिले में 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Ratlam Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक रतलाम की जनसंख्या (Ratlam Population) 14.55 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 299 लोग रहते हैं (Ratlam Density). यहां का लिंग अनुपात (Ratlam Sex Ratio) 971 है. इसकी 66.78 फीसदी जनसंख्या साक्षर है Ratlam literacy).
रतलाम ब्रिटिश राज के दौरान मध्य भारत की मालवा एजेंसी का हिस्सा था. उस वक्त रतलाम मूल रूप से एक विशाल राज्य था. तत्कालीन शासक रतन सिंह ने धर्मतपुर की लड़ाई में औरंगजेब का विरोध में युद्ध किया और मारा गया. तब राज्य को कम कर दिया गया और महाराजा की उपाधि अंततः छीन ली गई. बाद में महाराजा सज्जन सिंह के शासन के दौरान अंग्रेजों द्वारा इस उपाधि को बहाल कर दिया गया था. 5 जनवरी 1819 को रतलाम राज्य एक ब्रिटिश संरक्षक बन गया (Ratlam History).
रतलाम मध्य भारत में स्थापित पहले वाणिज्यिक शहरों में से एक था. 1872 में खंडवा के लिए राजपूताना राज्य रेलवे के बनने से पहले यह एक व्यापार केंद्र शहर था. इस शहर में जल्दी ही अफीम, तंबाकू और नमक का व्यापार चरम पर होने लगा और साथ ही, "सट्टास" नाम के अपने सौदे के लिए जाना जाने लगा (Ratlam Economy).
यह शहर भोजन के अपने प्यार के लिए भी जाना जाता है. विशेष रूप से यहां का नमकीन नाश्ता 'रतलामी सेव' विश्व स्तर पर लोकप्रिय है (Ratlam Namkeen). रतलाम की शुद्ध सोने के आभूषण और साड़ी बाजार, पूरे भारत में प्रसिद्ध है (Gold and Saree of Ratlam).
'कह देना केशू आया था...' रतलाम के रावटी थाने में हंगामा कर टीआई को चेतावनी देने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा पर FIR दर्ज. युवा नेता के साथ दो गांवों के सरपंचों पर भी पुलिस एक्शन हुआ है. पढ़ें पूरी खबर...
रतलाम में घर के आंगन में खेल रही तीन साल की मनीषा भाभर पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया. सिर और पीठ पर गहरे घाव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने और घटना की जांच करने की बात कही है.
होटल में पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा. वायरल वीडियो में पत्नी पति को थप्पड़ मारती और लव मैरिज की बात कहती नजर आ रही है. पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Husband Cheating Wife Viral Video: रतलाम के प्रेसिडेंट होटल में पति को दूसरी महिला संग रंगे हाथों पकड़ पत्नी ने की पिटाई. पुलिस के सामने जड़े थप्पड़. जानिए क्या है पूरा मामला...
Delhi Mumbai Expressway Stone Pelting Case: रतलाम-झाबुआ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस बैठक के अगले ही दिन पत्थरबाजी, ट्रक का कांच टूटा. जीतू पटवारी ने कसा तंज. अज्ञात पत्थरबाजों पर एफआईआर दर्ज. पूरी खबर पढ़ें.
बस रतलाम लौट रही थी... बैग में करोड़ों का सोना था... फिर फोरलेन पर बस रुकी और कुछ ही पलों में 5 किलो सोना गायब हो गया. दावा है कि बदमाश करीब 7.5 करोड़ रुपये कीमत का सोना लेकर फरार हो गए, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब जांच के दौरान व्यापारी के ही एक दोस्त के पास से 300 ग्राम सोना मिलने की बात सामने आई. अब पुलिस घटना का रिक्रिएशन कर रही है.
रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और झाबुआ से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे.
मध्य प्रदेश के रतलाम में सरकारी स्कूल के करीब 40 छात्रों ने अपने शिक्षक बद्रीलाल राठौर के तबादले के विरोध में स्कूल जाना छोड़ दिया है. छात्र और अभिभावक कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिक्षक की वापसी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि राठौर सर लौटेंगे तभी वे स्कूल जाएंगे. अभिभावकों ने आठ दिन में तबादला रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है. प्रशासन ने मामले के समाधान का भरोसा दिया है.
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर अपने अनोखे फैसले को लेकर सुर्खियों में हैं. विधायक डोडियार ने आगामी 10 महीने तक अपना वेतन और भत्ता न लेने का स्वैच्छिक फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई मंत्रियों और आला अधिकारियों को आधिकारिक पत्र भेजा है.
Delhi-Mumbai Expressway के मध्य प्रदेश वाले हिस्से का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला उजागर हुआ है.
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव से मोहर्रम जुलूस के दौरान एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है. यहां हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया.
मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र की मशहूर सर्दियों की डिश गराड़ू और रतलाम के सैलाना का बालम खीरा अब GI टैग प्राप्त उत्पाद बन गए हैं. इससे किसानों को बेहतर दाम, नई बाजार पहचान और निर्यात के अवसर मिलने की उम्मीद है.
इंडियन रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस आग मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है. लगातार हुए कई ट्रेन हादसों के बाद सुरक्षा ऑडिट शुरू किया गया है.
रतलाम जिले के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई. हादसे की खबर के बाद कोटा रेल मंडल से राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को तुरंत रवाना कर दिया गया है. आग कोच B-1में लगी जिसमें 68 यात्री सवार थे. कुछ के सेकेंड्स में आग पूरे कोट में फैल गई जिसके बाद गार्ड ने लोको पायलट को दी जिसके बाद ट्रेन को रोका गया.
Ratlam Dog Sterilization Scam: अजब मध्य प्रदेश में गजब का मामला है. कुत्तों की नसबंदी के नाम पर भी करोड़ों का घोटाला कर दिया गया. रतलाम शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं के बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रतलाम जिले में प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार के ऐलान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. गांव में खुलेआम जारी इस फरमान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शांति भंग की आशंका के चलते छह ग्रामीणों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. प्रशासन अब ऐसे सामाजिक आदेशों पर सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है.
Ratlam gun shop explosion: रतलाम के लक्कड़ पीठा इलाके में एक बंदूक की दुकान में हुए धमाके का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. हादसे में दुकानदार सहित 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इंदौर में इलाज चल रहा है.
MP के रतलाम जिले के एक गांव में 'प्रेम विवाह' के लिए घर से भागने वाले जोड़ों को लेकर एक अजीबोगरीब और सख्त फरमान जारी किया गया है. पिछले 6 महीनों में एक के बाद एक 8 जोड़ों के भागने से नाराज गांववालों ने अब सोशल बॉयकॉट का रास्ता अपनाया है, जिस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है.
रतलाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति लव मैरिज पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहा है. साथ ही वह यह भी कहा रहा है कि गांव में जो भी लड़के-लड़की परिवार के खिलाफ विवाह करेंगे. उन्हें गांव से बहिष्कृत कर दिया जाएगा और उनके माता-पिता से भी कोई बात नहीं करेगा.
रतलाम जिले के ग्राम पंचेवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो सामने आते ही इलाके में हलचल मच गई और नागरिक अधिकारों को लेकर नई बहस छिड़ गई. वायरल क्लिप में एक युवक खुले तौर पर यह घोषणा करता दिखता है कि यदि गांव का कोई लड़का या लड़की परिवार या समाज की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करता है, तो सिर्फ वही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार सामाजिक बहिष्कार का सामना करेगा. वीडियो में यह भी कहा गया कि ऐसे परिवारों को दूध-सब्जी नहीं दिया जाएगा, किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा, न ही उन्हें मजदूरी मिलेगी और गांव के लोग उनसे हर तरह का रिश्ता तोड़ लेंगे.
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पंचेवा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें प्रेम विवाह करने वालों और उनके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया गया. दूध, मजदूरी और सामाजिक कार्यक्रमों से दूर रखने की बात कही गई. ग्रामीणों की चुप्पी से सामूहिक सहमति का संकेत मिला. विवाद बढ़ने पर गांव वालों ने रुख बदला. पुलिस ने जांच और सख्त कार्रवाई की बात कही. मामला संविधान बनाम सामाजिक फरमान की बहस छेड़ता है.