विजय मीणा मध्य प्रदेश के रतलाम में आजतक के संवाददाता हैं. वह 2009 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 32 साल का अनुभव है. उन्हें राजनीति, स्वास्थ्य, क्राइम बीट के अलावा आदिवासी मामलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह दैनिक भास्कर, नवभारत, दूरदर्शन, आकाशवाणी, ईटीवी, सहारा समय जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता बीएचएमएस है. पत्रकारिता के लिए उन्हें स्थानीय स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है.