Dhurandhar 2 Box Office: 100 crores in just 24 hours, fastest ever in hindi धुरंधर 2 के ट्रेलर ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया था. जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा, ठीक वैसा ही हुआ. धुरंधर का रिव्यू सामने आ गया है. फिल्म में जबरदस्त हिंसा और थ्रिल देखने को मिला है. लोगों को फिल्म के गाने और रणवीर सिंह की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त धुरंधर 2 की ही बात हो रही है. थियेटर्स हाउसफुल हैं. खास बात है कि बुक माय शो पर हर घंटे 70 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं.
फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है. एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के लिए तैयार है. सेलेब्स और पब्लिक दोनों ने फिल्म की तारीफ की है.
'धुरंधर 2' को लेकर सिनेमा लवर्स के बीच तगड़ा बज बना हुआ है. रिलीज से पहले ही टिकट विंडो पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी. अब रिलीज के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो गई है. पिक्चर को फैंस एक बार देखने के बाद दोबारा देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं. ऐसे में हर घंटे 72 हजार से ज्यादा टिकट बुक माय शो पर बुक हो रहे हैं.

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है. ऐसे में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर के नाम एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखी है. इसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के किस्से को याद किए. साथ ही फिल्ममेकर की तारीफ भी की.
'धुरंधर 2' का क्रेज कितनी तेजी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस से लग रहा है. फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. पेड-प्रीव्यू शोज के 43 करोड़ और पहले दिन करीब 65 करोड़ मिलाकर, 'धुरंधर: द रिवेंज' 108 करोड़ पार हो चुकी है. पूरा गणित समझने के लिए, पढ़ें ये खबर.
'धुरंधर 2' में रहमान डकैत की तरह जब हमजा की एंट्री बलोच कैंप में होती है, तो उसका स्वागत एक बेहद ऊर्जावान परफॉर्मेंस के साथ किया जाता है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार 'FA9LA' की जगह एक 34 साल पुराने अरबी ट्रैक 'Didi' को चुना गया है, जिसे अल्जीरियाई दिग्गज कलाकार 'Khaled' ने तैयार किया है. ये गाना रिलीज हो गया है.
'धुरंधर 2' में अपने 20 सेकेंड के कैमियो से तालियां-सीटियां बजवाने वालीं यामी गौतम ने पहला रिएक्शन शेयर किया है. प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचते वक्त जब पैप्स ने उन्हें धुरंधर की मुबारकबाद दी, तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि उन्होंने फिल्म में कुछ खास नहीं किया है. वो सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती नजर आईं, जिन्होंने उन्हें विश किया.
सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन ने कम्यून इंडियाज स्पोकेन फेस्ट में शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी बेटी की सफलता पर बात की. उन्होंने कहा कि जबसे सारा ने जन्म लिया है, उनकी जिंदगी पूरी बदल चुकी है. अब 'धुरंधर' के बाद जब एक्ट्रेस पर पूरी दुनिया प्यार अपना प्यार लुटा रही है, तो उन्हें उनपर बहुत गर्व महसूस हो रहा है.
'धुरंधर द रिवेंज' में बड़े साहब दाऊद इब्राहिम बने एक्टर दानिश इकबाल का कहना है कि आदित्य धर ने उन्हें नहीं बताया था कि वो फिल्म में असली विलेन हैं. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो 'बड़े साहब' जैसा जरूरी रोल निभा रहे हैं. उन्हें सेट पर किसी ने भी बड़े साहब कहकर नहीं पुकारा, वो इस बात से बेखबर थे. यहां पढ़ें पूरी खबर.
'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड-प्रीव्यू के दौरान देशभर में कई दर्शकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी. कई शोज या तो कैंसिल हुए, तो कुछ आधे चलकर बंद हो गए. थिएटर ओनर्स को कमाया हुआ पैसा ऑडियंस को लौटाना पड़ा. अब नेशनल सिनेमा चेन PVR ने पब्लिकली माफी मांगते हुए, प्रीमियर शोज में आई दिक्कतों का कारण बताया है. उनका कहना है कि तकनीकी खराबी और कंटेंट में आए बदलावों के चलते, शोज कैंसिल हुए. PVR ने ऑफिशियली ट्वीट करके एक नोट जारी किया है.
धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज के बाद, रहमान डकैत एक बार फिर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर असली रहमान डकैत की मौत का क्लिप वायरल है, जिसमें ल्यारी टास्क फोर्स के हेड एसपी चौधरी असलम को मीडिया से बातचीत करता देखा जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. आधे दिन में 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई. क्या ये फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का रिकॉर्ड बना पाएगी? जानिए इस रिपोर्ट में...
गैटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर ओनर मनोज देसाई ने 'धुरंधर 2' के मेकर्स पर भड़ास निकाली है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि हमको केडीएम (पुष्टिकरण संदेश) ही नहीं दिया गया, तो हम पिक्चर कैसे चलाएं. थिएटर तब तक फिल्म नहीं चला सकते हैं, जब तक उन्हें मेकर्स की ओर से मैसेज ना आ जाए. वो 'धुरंधर 2' से तगड़े पैसे कमाएंगे, लेकिन उन्हें शो कैंसल होने की परवाह नहीं है. दो शो गैटी, दो शो गैलेक्सी और दो शो मराठा मंदिर के कैंसल हुए हैं. टोटल 6 शो.
पूरे इंडिया में 500 थिएटर में केडीएम नहीं गया और शो कैंसल हुए.
दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' को हिट बनाने के पीछे अक्षय खन्ना का बहुत बड़ा हाथ था. रहमान डकैत बनकर जो 'ऑरा फार्मिंग' उनके किरदार ने की, वो काफी कम देखा जाता है. विलेन होने के बावजूद, वो फिल्म में किसी हीरो की तरह चमके. धुंरधर में उनकी मौत का सीन भी काफी खौफनाक था. अब 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत की मौत का शोक मनाया गया, जिसके लिए एक्टर्स ने खुद को एक खास तरीके से तैयार किया. आगे जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट....
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ा दिया है. लोग रणवीर सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रणवीर की तारीफ में शब्द में कम पढ़ रहे हैं. उन्होंने सिर्फ एक्ट नहीं किया है, बल्कि वो कैरेक्टर बनकर ऊभरे हैं. इतनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए वो नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस तूफान शुरू हो गया है. पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ का ऐसा तगड़ा असर हुआ है कि 'धुरंधर 2' के लिए एक घंटे में एक लाख टिकट बुक होने लगे हैं. इस समय बुक माय शो का ट्रेंडिंग टिकर बता रहा है कि पिछले एक घंटे में फ़िल्म के लिए एक लाख से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं. इस स्पीड के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाएगी बस इमेजिन ही किया जा सकता है!

‘धुरंधर 2’ में पॉलिटिक्स सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि कहानी का एक बड़ा हिस्सा बनकर सामने आई है. नोटबंदी, रियल लाइफ से इंस्पायर्ड किरदार और विजुअल नैरेटिव के जरिए फिल्म फैक्ट और फिक्शन को इस तरह मिलाती है कि फर्क करना मुश्किल हो जाता है. आदित्य धर का यही स्टाइल इसे ब्लॉकबस्टर बनाता है. फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट...
आदित्य धर की धुरंधर ने कई चेहरों को स्टार बनने का मौका दिया है. फिल्म से इंडियन आइडल 14 विनर वैभव गुप्ता का डेब्यू हुआ है. द प्रिंट को दिए इंटरव्यू में वैभव ने कहा कि मैं दशक की सबसे बड़ी फिल्म में डेब्यू कर रहा हूं, जिसका निर्देशन देश के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक ने किया है. संगीतकार शाश्वत सचदेव के मार्गदर्शन में मेरा इससे बेहतर डेब्यू नहीं हो सकता था.
रिपोर्ट्स थीं कि 'धुरंधर: द रिवेंज' में यामी गौतम एक डॉक्टर का रोल प्ले करने वाली हैं. पार्ट 1 के क्रेडिट रोल्स में फैंस ने YG- डॉक्टर स्पॉट किया था, जिससे ये माना गया कि YG यानी यामी गौतम होंगी और वो फिल्म में डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी. कहा ये भी जा रहा था कि यामी का रोल आदित्य धर की पुरानी फिल्म 'उरी' से जुड़ा होगा.
लेकिन यामी का रोल ल्यारी के हॉस्पिटल में मौजूद एक नर्स का है. यामी का स्क्रीनटाइम उतना नहीं है, मगर आदित्य धर ने अपनी 'पीक डिटेलिंग' का इस्तेमाल करते हुए उसे यादगार बनाया है. और जानने के लिए ये रिपोर्ट पढ़ें
जब धुरंधर रिलीज हुई थी तभी से राकेश बेदी चर्चा में बने हुए हैं. जमील जमाली के किरदार में उन्होंने उम्दा काम किया. पार्ट 2 में राकेश ने अपने पोटेंशियल को फिर से साबित किया है. लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. फिल्म रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह ने भी उनकी तारीफ में बड़ी बात कही थी. जानते हैं कि एक्टर ने ऐसा क्या था...
सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' देखने के लिए लंबी लाइनें लगने लगी हैं. दर्शक हों या सेलेब्स हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है. राम गोपाल ने आदित्य धर की फिल्म की तुलना 'शोले' से की है. टाइम्स नाऊ से बात करते हुए राकेश बेदी ने राम गोपाल वर्मा की बात पर सहमति जताई. उन्होंने फिल्म की तारीफ करने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है.
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल के अलावा एक और अहम किरदार है जिसने भौकाल मचाया. यहां बात हो रही है राकेश बेदी की. मूवी में उन्होंने जमील जमाली का रोल प्ल किया है. धुरंधर 2 देखने के बाद यूजर्स उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स का कहना है फिल्म के असली धुरंधर तो राकेश बेदी निकले.
धुरंधर 2 में अवॉर्ड विनिंग एक्टर दानिश इकबाल ने बड़े साहब का रोल निभाया है. बड़े साहब मूवी में दाऊद इब्राहिम को कहा जा रहा है. दानिश ने बड़े साहब के रोल में उम्दा काम किया. इंटरनेट पर उनकी क्लिप वायरल हो रही हैं. दानिश ने इससे पहले सीरीज महारानी और फिल्म संकल्प में काम किया है. इस रिपोर्ट में जानें कौन हैं दानिश...'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब' की चर्चा
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की है. उन्होंने आदित्य के डेडिकेशन को सराहा है. कहा कि ऐसी ईमानदारी और समर्पण कम ही देखने को मिलता है. उन्होंने आदित्य को जीनियस बताते हुए कहा कि हर रिकॉर्ड ब्रेक करना वो डिजर्व करते हैं. उन्हें आदित्य पर गर्व है.
ऑफिशियली 19 मार्च को रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज 18 मार्च शाम को हुए थे. इन प्रीव्यूज में ही रणवीर सिंह की फिल्म ने ऐसा धमाकेदार कलेक्शन किया है कि ओपनिंग डे से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी उठने लगी है. फिल्म ने 'स्त्री 2' का प्रीव्यू शोज का रिकॉर्ड भी बहुत बड़े अंतर से तोड़ दिया है. 'धुरंधर 2' के प्रीव्यूज से उठी बॉक्स ऑफिस सुनामी ने क्या-क्या कमाल किए, यहां पढ़ें: Dhurandhar 2 ने प्रीव्यू में ही पछाड़ दी पहली फिल्म की ओपनिंग!
धुरंधर की रिलीज के बाद 'बड़े साहब' की खूब चर्चा हुई थी. मूवी में कई बार इस नाम का जिक्र हुआ था. फैंस ने अनुमान लगाया कि 'बड़े साहब' डॉन दाऊद इब्राहिम है. अब सेकंड पार्ट की रिलीज के बाद बड़े साहब कौन है, इसका खुलासा हो गया है. इंटरनेट पर बड़े साहब और हमजा (रणवीर सिंह) के क्लिप वायरल हो रहे हैं. 'बड़े साहब' दाऊद ही है. हालांकि ये किरदार कौन निभा रहा है, इसे बताना स्पॉइलर होगा.
धुरंधर 2 का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला है. यूट्यूबर टेक्निकल गुरुजी गौरव चौधरी फिल्म का पेड प्रीव्यू शो देखने के लिए दुबई से दिल्ली पहुंचे. इंस्टा पर वीडियो शेयर कर उन्होंने इसकी जानकारी दी. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच यूट्यूबर का दुबई से इंडिया आना बताता है कि धुरंधर 2 के लिए वो कितने बेसब्र थे.
अल्लू अर्जुन ने धुरंधर 2 को देखने के बाद आर माधवन समेत बाकी कलाकारों की एक्टिंग को सराहा. अल्लू के पोस्ट पर आर माधवन का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि उनकी बातों से वो काफी ज्यादा मोटिवेटेड और हंबल हैं. उन्होंने भी पुष्पा स्टार के काम और उनकी योग्यता को सराहा है.
धुरंधर 2 की रिलीज के बाद इसके फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इंटरनेट पर यूजर्स फिल्म के सीन्स वायरल कर रहे हैं. हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में दिखे रणवीर सिंह के फोटोज की भरमार देखने को मिल रही है. आदित्य धर के काम को देख उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का टैग दिया जा रहा है.
ट्रेड एनालिस्ट, तरण आदर्श ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने इसे मास्टरपीस कहते हुए एपिक ब्लॉकबस्टर बताया है. आदित्य धर के विजन और रणवीर सिंह की पावरफुल परफॉर्मेंस को सराहा है. तरण ने मूवी को साढ़े 4 रेटिंग दी है.
धुरंधर 2 की स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा फीस रणवीर सिंह को दिए जाने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. संजय दत्त को 10 करोड़ और सारा अर्जुन को 1 करोड़ मिले हैं. बाकी के कलाकारों को कितनी फीस मिली, यहां पढ़ें... 'धुरंधर 2' का 'सिकंदर' कौन
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने बीती रात फिल्म धुरंधर 2 देखी. सबने मूवी की तारीफ की है. शिल्पा शेट्टी ने मूवी देखकर पैप्स से कहा- आग लगा दी. शमिता बोलीं- सुपरब. अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें इस मूवी पर गर्व है. विजय देवरकोंडा ने धुरंधर 2 देखने के बाद आदित्य धर को जीनियस कहा.
प्रीति जिंटा ने धुरंधर-2 देख ली है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा - रिवेंज हो तो ऐसा हो वरना ना हो. उन्होंने डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, स्टोरी और कास्ट की सराहना की है.
'धुरंधर 2' दमदार और सॉलिड सीक्वल है, जिसपर प्रोपेगेंडा होने या न होने के टेस्ट पहले से भी ज्यादा होंगे. सिर्फ एक फ़िल्म की तरह देखने वाले दर्शके के लिए ये थोड़ी लंबी जरूर है, मगर लगातार एक के बाद एक सिनेमैटिक मोमेंट्स डिलीवर करती है. यहां पढ़ें धुरंधर 2 का पूरा रिव्यू.
वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने यहां उत्पात मचाना चाहा दरअसल वह अपना शो रद्द होने के बाद काफी गुस्सा हो रहा था; इसलिए उसे बाहर ले जाना पड़ा.
नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स DLF: IMAX में धुरंधर 2 का शो बिल्कुल भी नहीं चला. जिसके बाद एक-दो लोगों ने यहाँ हंगामा करने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस को दखल देना पड़ा.

नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स DLF: IMAX में धुरंधर 2 का शो बिल्कुल भी नहीं चला. कई स्क्रीन्स पर पहला शो देर से शुरू हुआ, और बड़ी मुश्किल से पूरा हो पाया और अब, उन स्क्रीन्स पर दूसरे शो रद्द कर दिए गए हैं. थियेटर मैनेजर ने कहा कि रिफंड प्रोसेस कर रहे हैं.
फिल्म 'धुरंधर 2' के स्पेशल प्रीमियर पर एक फैन ने कहा, 'मैं यहां 'धुरंधर 2' देखने आया हूं. मैं काफी समय से इसका इंतजार कर रहा था... मैं बहुत उत्साहित हूं.'
बुक माय शो पर टिकटों की लगातार हो रही बुकिंग को देखते हुए कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन ₹200 करोड़ और वीकेंड पर दुनिया भर में ₹500 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर सकती है.
एक यूजर ने लिखा, 'अभी-अभी धुरंधर: द रिवेंज देखकर खत्म की है. अभी भी सांस थमी हुई है… धुरंधर 2 पहले पार्ट से ज्यादा रोमांचक है. एक्टिंग भी ज्यादा शानदार है. भारत में यह पक्का 1000 करोड़ रुपये नेट कमाएगी.'
वहीं धुरंधर फिल्म देखने के बाद लोग इसके रिव्यू सोशल मीडिया पर देने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सीक्वल में कोई दमदार विलेन नहीं है. हालांकि, उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट की तारीफ की.
एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'धुरंधर 2' उन सबसे हिंसक फिल्मों में से एक है, जिन्हें उन्होंने अब तक देखा है. यूजर ने लिखा, '#DhurandharTheRevenge उन सबसे हिंसक फिल्मों में से एक है, जिन्हें मैंने अब तक देखा है.'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर टॉप पर चल रही है. 18 मार्च की शाम तक प्लेटफॉर्म के डेटा के मुताबिक पिछले एक घंटे में 71.35 हजार से ज्यादा टिकट बुक किए गए हैं. इसकी संख्या लाख तक जाने की उम्मीद है.

थियेटर में ऑडियंस 'धुरंधर 2' का प्रीव्यू शो देख रहे हैं, वे सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को खूब तारीफ मिल रही है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आ चुकी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के चुनाव में जीत के बाद की स्पीच को दिखाया गया है. स्पीच की असली फुटेज को देख फैंस को मजे आ गए हैं. X पर कई यूजर्स ने मोदी को GOAT एक्टर बताया है.
‘धुरंधर 2’ के लिए थिएटर में घुसने के साथ ही आपको कहानी के सारे किरदार, प्लॉट ट्विस्ट, डायलॉग, गाने याद आने लगेंगे. आदित्य धर की फिल्ममेकिंग ने ‘धुरंधर’ से ऐसा असर छोड़ा था कि हमज़ा की कहानी पूरी देखने के लिए पिछले तीन महीने से दिमाग कुलबुलाकर रह गया है. आदित्य ये कुलबुलाहट जानते हैं, वो अपने दर्शक को जानते हैं और भरोसा करते हैं. ‘धुरंधर 2’ शुरू होते ही आप उसी कहानी में वापस पहुंच जाते हैं जिसने दिसंबर में साढ़े तीन घंटे के लिए जनता को सीटों से चिपका कर रख दिया था.
फिल्म 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर अपनी पिक्चर के लिए खूब सराहना बटोर रहे हैं. इस बीच पिक्चर में मुक्का और शकील का रोल निभाने वाले एक्टर रजत और विक्रम ने उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'हम डेढ़ साल तक उनके साथ रहे हैं. हमने उनको कभी गुस्से में नहीं देखा. ऊंची आवाज कभी नहीं सुनी. ये उनका स्वभाव है.'
दक्षिण भारत के कई शहरों में 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो में रुकावटें आईं. कई तकनीकी और लॉजिस्टिकल गड़बड़ियों की वजह से ऐसा हुआ था. अब डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद इसे लेकर माफी मांगी है. साथ ही अपडेट देते हुए बताया कि तमिल और तेलुगु भाषा के शो 18 मार्च की रात 9 बजे से शुरू होंगे.
18 मार्च की शाम 'धुरंधर' फैंस के लिए खास है. 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा हुआ है. इस बीच फिल्म के शोज भी लेट हो गए है. पीवीआर सुपरप्लेक्स नोएडा थिएटर के मैनेजर के मुताबिक, सिनेमाघरों के पास कंटेंट लेट आने की वजह से ये हुआ है. 'धुरंधर 2' के कुछ शोज 30 मिनट तक लेट हो गए हैं.
राजा शिवाजी 1 मई 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने ऐलान किया कि 'राजा शिवाजी' का पहला लुक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ दिखाया जाएगा. मेकर्स ने लिखा, 'रितेश देशमुख हमारे राजा की कहानी ला रहे हैं - एक ऐसे रूप में जो पहले कभी नहीं देखा गया.'
बॉलीवुड में जहां फिल्मों की सफलता इस बात पर निर्भर मानी जाती है कि उसका प्रमोशन कितना शोर-शराबे वाला है, वहीं फिल्म 'धुरंधर 2' ने बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला रास्ता चुना है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी टीम को साफ निर्देश दिए हैं कि वो 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज होने तक लाइमलाइट से पूरी तरह दूरी बना लें.
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह फैन्स से अपने दिल की बात करते दिखे. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडियन सिनेमा का भविष्य बदलने वाली है.
'धुरंधर' की सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ किसी एक कलाकार को देना बाकी के साथ गलत होगा. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में हर कलाकार को बराबर का हक दिया है. रोल भले ही छोटा हो सकता है, लेकिन तारीफें हर किसी ने लूटी है. टेलीविजन की कुछ बड़ी हस्तियां भी 'धुरंधर' में अपनी एक्टिंग से कमाल करती दिखीं. आइए जानते हैं कि कौन हैं टीवी के ये 'धुरंधर' कलाकार...
'धुरंधर 2' के लिए सिर्फ साढ़े तीन महीने का इंतजार भी फैन्स को इसलिए बहुत लंबा लगा क्योंकि कहानी के कई दिलचस्प हिस्से बहुत नाजुक मोड़ पर अटके हैं. 'धुरंधर 2' में कहानी ये मोड़ पार करने वाली है. कहानी को लेकर लेकर बहुत मजबूत फैन थ्योरीज भी हैं. 'धुरंधर 2' किन-किन सवालों का जवाब देने वाली है और इसमें कौन सी थ्योरीज सच हो सकती हैं, यहां पढ़ें: 'धुरंधर 2' में खुलेंगे ये 5 बड़े ट्विस्ट और एक तगड़ी फैन थ्योरी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज किया है. जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव की आवाज से सजा ये गाना दिल छू लेने वाला है.
शुक्रवार का दिन फिल्म लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' है. दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 33.60 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि पवन कल्याण की फिल्म ने 7.81 करोड़ कमाए हैं. जानते हैं कि रणवीर की फिल्म पवन कल्याण की मूवी को कितनी तगड़ी टक्कर देने वाली है...
सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर हैं. 19 मार्च को फैन्स को डबल ट्रीट मिलने वाली है. एक ओर 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दूसरी ओर 'कॉकटेल 2' का टीजर भी रिलीज को तैयार है. रिपोर्ट्स हैं कि 'धुरंधर द रिवेंज' के प्रीव्यू शोज के दौरान 'कॉकटेल 2' टीजर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने ये फैसला 'धुरंधर' की लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है.
'धुरंधर 2' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में भी रिलीज होनी है. लेकिन कुछ जगहों पर 'धुरंधर 2' के तमिल-तेलुगु शोज कैंसिल किए गए हैं. कोयंबटूर के ब्रॉडवे सिनेमाज ने ऑफिशियल एक्स हैन्डल से जानकारी देते हुए, तमिल पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल किए हैं. शो कैंसिल करने की वजह कंटेंट डिलिवर न होना बताया जा रहा है. उनकी जगह हिंदी शोज शिड्यूल किए जा रहे हैं और तमिल प्रीव्यू शो बुक करने वालों के पैसे रिफ़ंड किए हो रहे हैं.
कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'धुरंधर 2' का ऑरिजिनल हिंदी वर्जन भी कई थिएटर्स में बहुत लेट डिलीवर हुआ है. लेकिन इस तरह की रिपोर्ट्स कुछ ही जगहों से आ रही है, सभी जगह ऐसा नहीं है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर अब भी साउथ के राज्यों में तमिल-तेलुगु में 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज अवेलेबल हैं.
धुरंधर का ग्लोबली डंका बज रहा है. फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी संग धुरंधर पर चर्चा करते देखा गया. पार्क में जॉगिंग के वक्त वो आदित्य धर की फिल्म पर बात करते दिखे. अलेक्जेंडर ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म देखी है. उन्हें समझ आया कि ये कोई गेम नहीं है.
धुरंधर 2 के कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई. मेकर्स को कई सुझाव दिए गए. इनमें गालियों को म्यूट करना, हिंसा और खूनखराबे से भरे सीन्स को कम करना, पीएम के जिक्र करने को लेकर परमिशन मांगना जैसे सुझाव शामिल हैं. सेंसर द्वारा लगाए गए इन 21 कट्स की जानकारी के लिए पढ़े ये रिपोर्ट. धुरंधर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
विदेशों में 'धुरंधर 2' की बुकिंग ट्रेलर आने से पहले ही खुल गई थी. ट्रेलर आया तो इंडिया में पहले, 18 मार्च वाले पेड प्रीव्यूज की बुकिंग खुली. और सबसे बाद में खुली रेगुलर बुकिंग. हर तरफ से धुआंधार एडवांस बुकिंग जुटा रही 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग करने के लिए तैयार है. अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर 'जवान' भी सिर्फ 129.6 करोड़ तक ही पहुंची थी. सिर्फ ओपनिंग से ही 'धुरंधर 2' कितने बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने जा रही है, यहां पढ़ें: 'धुरंधर 2' साउथ से बॉलीवुड तक टॉप रिकॉर्ड्स के लिए बनी कहर!
धुरंधर 2 की रिलीज से 1 दिन पहले आदित्य धर ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उनकी फिल्म को देखा नहीं, बल्कि भरपूर प्यार दिया है. उन्होंने इस फिल्म को लोगों की उम्मीदों पर खरा करने के लिए काफी मेहनत की है. इसलिए आदित्य ने यूजर्स से सोशल मीडिया पर स्पॉइलर्स शेयर ना करने की गुजारिश की है.
धुरंधर के पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया था. उनका काम काफी पसंद किया गया. सेकंड पार्ट में उनका रोल और भी ज्यादा खूंखार होने वाला है. कई सालों से अंडररेटेड माने जा रहे अर्जुन के लिए ये फिल्म एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है. अर्जुन ने बीते सालों में अपने रोल्स के साथ कैसे एक्सपेरिमेंट किए हैं, इस रिपोर्ट में पढ़ें...
कमाल राशिद खान यानी केआरके ने धुरंधर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- धुरंधर 2 का कंटेंट अभी तक डाउनलोड नहीं हुआ है. इसलिए एग्जिबिटर्स को शाम 5 बजे को शो कैंसिल करना पड़ सकता है.
CBFC ने 'धुरंधर 2' को ए रेटिंग दी है. बताया गया था कि ये फिल्म 4 घंटे की हो सकती है. लेकिन अब इसके रनटाइम का खुलासा हो गया है. फिल्म का रनटाइम 229.6 मिनट यानी लगभग 3 घंटे और 50 मिनट है. 'धुरंधर: द रिवेंज', इंडियन सिनेमा की अभी तक की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में सांतवें नंबर पर पहुंच गई है.
आदित्य धर फिल्ममेकिंग के लिए इन्सपिरेशन रहे डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू किया है. तारीफों के पुल बांधते हुए रामगोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' को 'शोले' से सौ गुणा ज्यादा असरदार बताया. उन्होंने कहा कि ये फिल्म देखने के बाद कई ग्रेट फिल्में 'टीवी सीरियल' लगने लगेंगी. रामगोपाल वर्मा ने और क्या कहा, यहां पढ़ें: 'धुरंधर 2' के दीवाने हुए राम गोपाल वर्मा!
बीती रात धुरंधर 2 का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ था. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने जमकर डांस किया. रणवीर हमेशा की तरह हाई ऑन एनर्जी दिखे. उन्होंने फिल्म के हिट सॉन्ग 'आरी आरी' पर डांस किया. उनकी और सारा की केमिस्ट्री की लोगों ने तारीफ की है.