राज कुंद्रा, व्यवसायी
राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक ब्रिटिश-भारतीय व्यवसायी हैं (British–Indian Businessman). वह 198 वें सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई रह चुके हैं. कुंद्रा ने क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में निवेश किया है. उन्होंने 2009 से बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की है.
राज कुंद्रा का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ था. उनके पिता, बाल कृष्ण कुंद्रा पंजाब के बठिंडा से लंदन जाकर बस गए थे (Raj Kundra Father). वहां एक व्यवसायी बनने से पहले उनके पिता ने बस कंडक्टक की नौकरी की जबकि उनकी मां उषा रानी कुंद्रा ने एक दुकान सहायक के रूप में काम किया (Raj Kundra Mother). 18 साल की उम्र में, और बाद में नेपाल में चले गए और ब्रिटेन में फैशन खुदरा विक्रेताओं को पश्मीना शॉल बेचने का व्यवसाय शुरू किया. 2007 में, कुंद्रा फिर से दुबई पहुंचे और कीमती धातुओं, निर्माण, खनन और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में काम करने वाली कंपनी एसेंशियल जनरल ट्रेडिंग एलएलसी की स्थापना की. वह इस दौरान बॉलीवुड फिल्मों की फाइनेंसिंग और प्रोडक्शन में भी शामिल थे (Raj Kundra Early Business).
कुंद्रा की दो बार शादी हो चुकी है, पहली पत्नी कविता कुंद्रा से उन्होंने बाद में तलाक ले लिया (Raj Kundra First Wife), जिनसे उनकी एक बेटी थी (Raj Kundra Daughter from First Wife). 22 नवंबर 2009 को कुंद्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की (Raj Kundra Married Shilpa Shetty). कुंद्रा और शेट्टी के एक बेटा और एक बेटी है, जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ है (Raj Kundra Children from Shilpa Shetty). कुंद्रा अपनी पत्नी के चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन, शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं.
राज कुंद्रा एसेंशियल स्पोर्ट्स और मीडिया से जुड़े हैं. उनके अन्य उपक्रमों में सतयुग गोल्ड, सुपर फाइट लीग, और मुंबई में बास्टियन हॉस्पिटैलिटी नाम की एक रेस्तरां श्रृंखला शामिल है. 2015 में, कुंद्रा ऑनलाइन और टेलीविजन प्रसारण प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी के प्रमोटरों में से एक थे (Raj Kundra Business).
2009 में, कुंद्रा और शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में निवेश किया. कुंद्रा से 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी. जुलाई 2015 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एक पैनल ने उन पर क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों से जुड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया (Raj Kundra IPL Spot Fixing Case).
2021 में कुंद्रा का नाम एडल्ट फिल्म रैकेट केस में आया. पांच महीने की लंबी जांच के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें पॉर्नोग्राफिक फिल्म्स के निर्माण और उसे हॉटशॉट्स जैसे ऐप्स पर पब्लिश करने के आरोप में 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया. लगभग दो महीने तक जेल में रहने के बाद, राज कुंद्रा को 20 सिंतबर को जमानत मिली (Raj Kundra Adult Film Racket Case).
गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई में बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया। शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ श्रद्धा और उत्साह से घर में गणपति की स्थापना की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में शिल्पा की भक्ति और खुशी नजर आई, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
Ganesh Chaturthi 2026 पर शिल्पा शेट्टी, सुनीता आहूजा और हंसिका मोटवानी ने धूमधाम से गणपति बाप्पा का स्वागत किया. देखें सितारों के घर की खास झलकियां.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लग्जरी रेस्टोरेंट Bastian को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. राज ने बताया कि वे बिजनेस से सैलरी या मुनाफा घर नहीं ले जाते। साथ ही हर नए रेस्टोरेंट से पहले वास्तु एक्सपर्ट से जांच भी कराई जाती है.
राज कुंद्रा ने जेल में बिताए अपने समय के दौरान आध्यात्म की ओर रुख किया और सभी धर्मों के साथ भाईचारे का अनुभव किया. उन्होंने बताया कि शिल्पा शेट्टी ने मुश्किल वक्त में उनका समर्थन किया और उन्हें हिम्मत दी.
लगातार पब्लिक अटेंशन के प्रेशर पर बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि लोग कभी-कभी दूसरों को नीचे खींचने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे अपने वैल्यूज पर अडिग हैं. शिल्पा ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के कथित रूप से बंद होने वाली सोशल मीडिया अफवाहों पर चुप्पी तोड़ने के फैसले के बारे में भी बात की.
बिटकॉइन स्कैम में कारोबारी राज कुंद्रा उन 18 आरोपियों में शामिल हैं जिनकी जांच ईडी ने पीएमएलए के तहत की है. आरोप है कि कुंद्रा को 65 करोड़ रुपये मिले थे, जिन्हें बिटकॉइन पोंजी स्कीम के प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन में बदला गया था. इसके लिए एक बिटकॉइन माइनिंग फर्म यूक्रेन में स्थापित की गई थी जो एक इजराइली नागरिक को मिलनी थी.
कथित 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन स्कैम केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बेल मिल गई है. यह राहत मुंबई की एक स्पेशल PMLA कोर्ट ने दी है.
राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की शरण में केवल आम भक्त ही नहीं, बल्कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, द ग्रेट खली जैसे कई सेलिब्रिटीज भी पहुंच चुके हैं.
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा संग यॉट पर चिल करते हुए अपनी स्पेशल फोटो शेयर की है. वो पति राज कुंद्रा संग टाइटैनिक पोज देती हुई नजर आईं.
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हर तरफ प्यार की हवा चल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता रहे हैं. अब शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को वैलेंटाइन डे विश किया है.
चेक बाउंस मामले में फंसे कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ की सलाखों के पीछे हैं. हालांकि ये पहला मौका नहीं जब कोई बॉलीवुड एक्टर जेल के अंदर गया हो. इससे पहले भी कई बड़े सितारे जेल गए और उन्होंने वहां काम भी किया.
शमिता शेट्टी का प्यार में कई बार दिल टूट चुका है. राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद वो हर जगह अकेली स्पॉट की जाती थीं. लेकिन 47वें जन्मदिन पर वो एक खास शख्स के साथ दिखीं, जिसके बाद उनके रोमांस की चर्चा होने लगी है.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पति राज कुंद्रा संग पहुंचीं शिल्पा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी है. ये रेड उनके मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बैस्टियान से जुड़े पैसों के लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितता की जांच के तले की गई है. जानकारी के मुताबिक, शिल्पा के घर सहित उनके अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमें डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है.
शिल्पा शेट्टी और राज कु्ंद्रा बॉलीवुड के सबसे फेमस और पसंद किए जाने वाले कपल में से एक हैं. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है, यही वजह है कि हसीना एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. हाल ही में फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग में शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचीं. जहां उन्होंने शिल्पा के महल जैसे घर को ऑडियंस को दिखाया. आप भी देखिए तस्वीरें...
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. शिल्पा ने इन आरोपों को निराधार बताया है और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा जताया है. मामला मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया है.
बेंगलुरु में तय समय से अधिक संचालन के आरोपों में घिरे Bastian Garden City पब मामले पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले को गलत तरीके से आपराधिक रंग दिया जा रहा है. यह मामला फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट में विचाराधीन है.
राज कुंद्रा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं. पॉपुलैरिटी के साथ उनका विवादों से भी गहरा नाता बन चुका है. राज अकसर हेटर्स के निशाने पर रहते हैं. एक बार फिर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई, जिसका उन्होंने उम्दा जवाब दिया है.
शिल्पा और राज ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दोनों ने लंदन यात्रा की अनुमति मांगी है. इसका कारण राज कुंद्रा के पिता की बीमारी है. कपल ने मुंबई पुलिस द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) पर रोक लगाने की भी मांग की है.
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पत्नी राज कुंद्रा संग शादी की 16वीं सालगिरह मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट की, जिसमें राज कुंद्रा ने सालगिरह पर बाहर जाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन अंत में उन्हें घर के बाहर ही घुमाया.