scorecardresearch
 

Places to visit in South India: ये है साउथ इंडिया की 10 सबसे बेहतरीन जगहें, फैमिली ट्रिप के लिए रहेगा बेस्ट

Places to visit in South India: अगर आप अपनी अगली ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं तो साउथ इंडिया की ये 10 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए. यहां आपको प्रकृति, इतिहास, संस्कृति और टेस्टी खाने का शानदार अनुभव एक साथ मिलेगा.

Advertisement
X
साउथ इंडिया की 10 सबसे खूबसूरत और शांत ट्रैवल डेस्टिनेशंस (Photo-ITG)
साउथ इंडिया की 10 सबसे खूबसूरत और शांत ट्रैवल डेस्टिनेशंस (Photo-ITG)

Places to visit in South India: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और अगली छुट्टियों में किसी यादगार जगह की तलाश कर रहे हैं तो साउथ इंडिया आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां आपको शांत समुद्र तट, हरे-भरे पहाड़, झरने, ऐतिहासिक धरोहरें और शानदार संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. हर जगह की अपनी अलग पहचान और खूबसूरती है जो आपकी यात्रा को खास बना देगी. आइए जानते हैं साउथ इंडिया की 10 ऐसी जगहों के बारे में, जहां आपको जिंदगी में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए.

वर्कला (केरल)
वर्कला अपनी ऊंची चट्टानों और अरब सागर के शानदार नजारों के लिए मशहूर है. यहां बीच के किनारे बने कैफे, योग सेंटर और खूबसूरत सूर्यास्त पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं. अगर आप सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.

कोडाइकनाल (तमिलनाडु)
'प्रिंसेस ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर कोडाइकनाल ठंडी जलवायु, झीलों, झरनों और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता है. यहां की शांत वादियां और सुहाना मौसम हर किसी का दिल जीत लेते हैं.

वायनाड (केरल)
अगर आपको प्रकृति और एडवेंचर पसंद है तो वायनाड जरूर जाएं. यहां घने जंगल, झरने, गुफाएं, ट्रैकिंग और वन्यजीवों का शानदार अनुभव मिलता है.

करैकुडी (तमिलनाडु)
करैकुडी अपनी शानदार चेट्टीनाड हवेलियों, पुराने बाजारों और स्वादिष्ट चेट्टीनाड खाने के लिए प्रसिद्ध है. इतिहास और पारंपरिक वास्तुकला पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन जगह है.

Advertisement

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल (केरल)
केरल का यह झरना अपनी शानदार ऊंचाई और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. खासकर मानसून में यहां का नजारा बेहद मनमोहक होता है.

धनुषकोडी (तमिलनाडु)
भारत के अंतिम छोर पर स्थित धनुषकोडी अपनी सुनसान सड़कों, नीले समुद्र और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यह जगह धार्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह से खास मानी जाती है.

 गोकर्ण (कर्नाटक)
अगर भीड़भाड़ से दूर शांत समुद्र तटों का आनंद लेना चाहते हैं तो गोकर्ण बेहतरीन ऑप्शन है. यहां ओम बीच, पैराडाइज बीच और हाफ मून बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.

हम्पी (कर्नाटक)
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी अपने प्राचीन मंदिरों, विशाल चट्टानों और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए मशहूर है. इतिहास और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं.

चिकमंगलूर (कर्नाटक)
कॉफी के बागानों और हरियाली से घिरा चिकमंगलूर प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है. यहां पहाड़, झरने और शांत माहौल छुट्टियों को यादगार बना देते हैं.

पुडुचेरी
पुडुचेरी फ्रेंच संस्कृति और भारतीय परंपरा का खूबसूरत मेल है. रंग-बिरंगी गलियां, कैफे, समुद्र तट और ऑरोविल जैसी जगहें इसे बेहद खास बनाती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement