scorecardresearch
 

बारिश ने रोकी रफ्तार, पुडुचेरी-कराईकल में स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव

पुडुचेरी में रातभर 9.6 सेंटीमीटर बारिश के बाद जलभराव हुआ और सरकार ने शुक्रवार को पुडुचेरी व कराईकल के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए. कराईकल में 4 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि कोडाइकनाल में पेड़ गिरने से यातायात और बिजली सप्लाई प्रभावित हुई.

Advertisement
X
भारी बारिश से लोगों को आवाजाही में समस्या हुई (Photo-PTI)
भारी बारिश से लोगों को आवाजाही में समस्या हुई (Photo-PTI)

पुडुचेरी में रात भर हुई बारिश ने शहर की तस्वीर बदल दी. भारी बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया. जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. हालात को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पुडुचेरी और कराईकल के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.

पिछली रात की मूसलाधार बारिश से शहर और आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए. सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसल लिया. हालात को देखते हुए गृह और शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने शुक्रवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी. 

24 घंटे में 9.6 सेंटीमीटर बारिश

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी और उसके आसपास के इलाकों में 9.6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इतनी बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने की खबर सामने आई. वहीं, कराईकल में 4 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. दोनों क्षेत्रों में बारिश का असर साफ नजर आया और इसी वजह से स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोच्चि में टला बड़ा हादसा: भारी बारिश-बिजली के बीच 11 किलोवोल्ट लाइन टूटी, कोई हताहत नहीं

रातभर बारिश के बाद शुक्रवार सुबह कई इलाकों में सड़कों और आसपास के हिस्सों में जलजमाव की समसमस्या हुई. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हुई. बारिश के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी राहत मिली, क्योंकि प्रशासन ने पहले ही छुट्टी का ऐलान कर दिया. पुडुचेरी में बारिश ने फिलहाल रफ्तार धीमी कर दी है. अगर बारिश का दौर आगे भी जारी रहता है, तो जलभराव वाले इलाकों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement