फेरजावल
फेरजावल (Pherzawl) भारत के राज्य मणिपुर का एक जिला और शहर है. यह जिले का मुख्यालय भी है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,285 वर्ग किलोमीटर है (Pherzawl Geographical Area).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक फेरजावल की जनसंख्या (Population) लगभग 47 हजार है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 21 लोग रहते हैं (Density). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 903 है. यहां की लगभग 79 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Pherzawl Literacy).
फेरजावल जिला मणिपुर राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है. यह जिला पूर्व में चुराचांदपुर जिले से घिरा है, उत्तर में तामेंगलोंग जिला, नोने जिला और जिरीबाम से घिरा है.
8 दिसंबर 2016 को मणिपुर के नए जिलों में फेरजावल जिला का भी नाम जुड़ गया. मणिपुर में सात नए राजस्व जिलों के निर्माण के विवाद के बावजूद, 16 दिसंबर 2016 को फेरजावल जिले के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया और उत्सव मनाया (District Formation).
फेरजावल, राज्य की राजधानी इंफाल से सड़कों के माध्यम से जुड़ा हुआ है. इस जिले में पहली बार 2017 में बस सेवा शुरु की गई थी (First Bus Service).
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश में अशांति के मद्देनजर पड़ोसी मुल्क से होने वाली घुसपैठ चिंता का विषय है और उनकी सरकार ने इसे रोकने के लिए कुछ जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाया है.