पाली
पाली (Pali) भारतीय गणराज्य के प्रांत राजस्थान का जिला है (District of Rajasthan), जो राज्य के मारवाड़ क्षेत्र में स्थित है. इसका मुख्यालय पाली शहर में स्थित है. यह जिला जोधपुर डिवीजन का एक हिस्सा है. (Pali in Jodhpur Division). इसका क्षेत्रफल 12,387 वर्ग किमी है (Pali Total Area).
2011 की जनगणना के मुताबिक पाली जिले की जनसंख्या 20.38 लाख है (Pali Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 164 लोग रहते हैं (Pali Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 987 महिलाओं का अनुपात है (Pali Sex ratio). जिले की साक्षरता दर 62.39 फीसदी है, जिसमें 76.81 फीसदी पुरूष और 48.01 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Pali Literacy Rate). पाली जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं (Pali Constituencies).
120 ईस्वी में, कुषाण युग के दौरान, राजा कनिष्क ने आज के पाली जिले के रोहत और जैतारण क्षेत्रों पर विजय हासिल की थी. सातवीं शताब्दी के अंत तक, चालुक्य राजा हर्षवर्धन ने इस क्षेत्र पर शासन किया. 10वीं से 15वीं शताब्दी तक पाली की सीमा मेवाड़, गोरवार और मारवाड़ तक फैली हुई थी. मुहम्मद गोरी से पृथ्वीराज चौहान की हार के बाद, राजस्थान के अधिकांश क्षेत्र से राजपूत शासन खत्म हो गया था. हालांकि, पाली राजपूत शासकों के संरक्षण में शांतिपूर्ण और प्रगतिशील रही. 16वीं और 17वीं शताब्दी में पाली के आसपास के इलाकों में कई लड़ाइयां हुईं. शेरशाह सूरी को राजपूत शासकों ने युद्ध में पराजित किया और मुगल बादशाह अकबर ने हाराणा प्रताप से लगातार युद्ध किया (Pali History).
यह उत्तर में नागौर जिले से, उत्तर-पूर्व में अजमेर जिले से, पूर्व में राजसमंद जिले से और दक्षिण-पूर्व में उदयपुर जिले से, दक्षिण-पश्चिम में सिरोही जिले से, पश्चिम में जालौर और बारमेड़ जिले से और उत्तर-पश्चिमें में जोधपुर जिले से घिरा है (Pali Geographical Location).
पाली अपने कपड़ा उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है. यहां से सूती और सिंथेटिक कपड़े, और यार्न भारत के अन्य राज्यों में बहुत सस्ते दाम पर निर्यात किए जाते हैं. पाली में चूड़ियाँ, मार्बल कटिंग, मार्बल फिनिशिंग जैसे अन्य उद्योग भी आगे बढ़ रहे हैं. यहां स्थित महाराजा श्री उम्मेद मिल्स भारत में कपास की सबसे बड़ी मिल है, जिसमें लगभग 3000 कर्मचारी कार्यरत हैं (Pali Textile Industry).
राजस्थान के पाली जिले में नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा. उस समय दुकानों के बाहर लोग अपने काम में लगे हुए थे. अचानक तेज आवाज सुनाई दी तो वहां मौजूद लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए. कुछ ही सेकेंड में ट्रेलर दुकानों के बाहर बने टीन शेड और ढांचे को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा और वहां खड़ी चार बाइकों को भी चपेट में ले लिया. घटना से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई.
राजस्थान के पाली में नेशनल हाईवे-162 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. पाली से ब्यावर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा. घटना के समय वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागते नजर आए. हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
राजस्थान के पाली जिले में परशुराम माहदेव मंदिर की पहाड़ी पर विदेशी पर्यटकों का जत्था घूमने पहुंचा था. इस दौरान बुजुर्ग टूरिस्ट को वहां कचरा, प्लास्टिक फैला नजर आया. विदेशी बुजुर्ग ने तुरंत उस कचरे को इकट्ठा करना शुरू कर दिया और सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
पाली जिले में थार वाहन से टोल बैरियर तोड़ा गया और टोल केबिन में गंभीर तोड़फोड़ हुई. सीसीटीवी में आरोपी तीव्र गति से वाहन लेकर आते हैं और तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं. टोल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस ने मौके पर जांच की और क्षेत्र में तलाशी की. टोल संचालन ठप हो गया.
पाली जिले के पिपलिया कला गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जलता हुआ सांड गांव की गलियों में दौड़ता रहा. सूचना मिलने पर गौ सेवा समिति ने आग बुझाकर उसका इलाज कराया. घटना सीसीटीवी में कैद है, पुलिस जांच में जुटी है.
राजस्थान के पाली के पिपलिया कला गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेजुबान सांड को बेरहमी से पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया. जलता हुआ सांड आग के गोले की तरह गांव की गलियों में दौड़ता नजर आया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने काफी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया और उसके शरीर में लगी आग को बुझाया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है.
बनासकांठा जिले में एक ट्रक रॉन्ग साइड से आया और इनोवा कार के ऊपर चढ़ गया. जिससे 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजस्थान के पाली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक युवक ने ससुराल पहुंचकर सास-ससुर और पत्नी पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी हेलमेट पहनकर बाइक से आया और जैकेट में छिपाई तलवार निकालकर मोहल्ले में खौफ फैलाता रहा. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
राजस्थान के अरावली क्षेत्र में 2020 से 2025 तक अवैध खनन के 27,693 मामले सामने आए, लेकिन सिर्फ 11% पर FIR दर्ज हुई. सबसे ज्यादा मामले भीलवाड़ा (4838) और जयपुर (4261) में. ये बिना किसी सपोर्ट के नहीं हो सकता. सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में '100 मीटर फॉर्मूला' लागू किया, लेकिन पर्यावरणविद इसे अरावली के लिए खतरा बता रहे हैं.
मुंबई में एक ज्वेलर्स की शॉप से 3 लाख रुपये नकद और करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में राजस्थान के पाली से तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. दोनों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है.
राजस्थान के पाली जिले में एक घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग महिला से जेवर लूटने का प्रयास किया. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. लुटेरे महिला की आधी कंटी और झुमके लूट ले गए. विरोध करने पर महिला को चादर से दबाकर मारने की कोशिश भी की गई.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान के पाली में भारी बारिश के कारण शहर में पानी भर गया है, जिससे कारें और ट्रैक्टर पानी में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं. अजमेर में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है, जहां निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और गाड़ियां फंस गई हैं. पाली में इतना पानी बरसा है कि मैदानों और तालाबों का भेद खत्म हो गया है.
राजस्थान के पाली में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.
राजस्थान के पाली में एक चूड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. इधर बिहार के बेतिया में थानेदार की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें 100 शहरों से जुड़ी 100 खबरें.
राजस्थान के पाली में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग ने सड़क पर हो रही पार्टी का विरोध किया तो पार्टी कर रहे लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ जिसमें पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. पाली जिले के बाली में वसुंधरा राजे केबीनेट मंत्री ओटाराम देवासी के माता के निधन पर सांत्वना देने गई थी.
पाली क्षेत्र में देसूरी की नाल के नजदीक पंजाब मोड परएक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बदम में राछेटी ग्राम पंचायत के मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं सवार थे. इस हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई है जबकि 6 घायल बताए जा रहे हैं.
पाली क्षेत्र में देसूरी की नाल के नजदीक पंजाब मोड पर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बदम में राछेटी ग्राम पंचायत के मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं सवार थे. इस हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई है जबकि 6 घायल बताए जा रहे हैं.
पाली-जोधपुर हाइवे पर हुए सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई. यहां तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी. इसमें 2 महिलाओं, एक ड्राइवर सहित 4 की मौत हो गई. ड्राइवर ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह हादसा मंगलवार रात करीब 2 बजे पाली के रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नाके के पास हुआ.
राजस्थान के पाली जिले (Pali) में एक भीषण हादसे में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि कार मवेशी से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलते हुए एक पेड़ से जा टकराई. इस घटना में पति-पत्नी, उनकी बेटी और बेटे की जान चली गई है.
राजस्थान के पाली में भारी बारिश के बाद कई नदियां उफान पर आ गईं. फ्लैश फ्लड की वजह से यहां एक कार पानी में बह गई, लेकिन गनीमत रही कि गहराई नहीं थी और सभी लोग सुरक्षित बच गए. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पानी की तेज धारा में कार फंस गई और लहराने लगी.