न्यूयॉर्क सिटी (New York City) अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. न्यूयॉर्क वित्त और वाणिज्य, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और मीडिया, शिक्षाविदों और वैज्ञानिक उत्पादन, कला और फैशन का एक वैश्विक केंद्र है. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) और नैस्डैक (NASDAQ) जैसे प्रमुख वित्तीय केंद्र यहीं स्थित हैं. यह न्यूयॉर्क राज्य में स्थित है और पूरे विश्व में अपनी संस्कृति, आर्थिक शक्ति और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है.
2023 में यहां की अनुमानित जनसंख्या 8,258,035 थी. यहां 800 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे विविध भाषायी शहर बनता है.
न्यूयॉर्क सिटी के मुख्य आकर्षणों में टाइम्स स्क्वायर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, सेंट्रल पार्क, ब्रॉडवे थिएटर, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, ब्रुकलिन ब्रिज- यह पुल मैनहट्टन और ब्रुकलिन को जोड़ता है, मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट (द मेट) शामिल हैं.
न्यूयॉर्क सिटी में पांच मुख्य क्षेत्र हैं- मैनहट्टन, ब्रुकलिन, क्वींस, ब्रॉन्क्स और स्टेटन आइलैंड.
Gen Z के प्रमुख पसंदीदा शहरों में सैन एंटोनियो, ऑस्टिन, वॉशिंगटन डीसी और नैशविल शामिल रहे, वहीं, मिलेनियल्स ने ह्यूस्टन, डलास, बाल्टीमोर, लास वेगास और अटलांटा को ज्यादा पसंद किया.
डोनाल्ड ट्रंप के बचपन का घर की डील हो गई है. इस घर को ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप ने 1940 में बनवाया था. ट्रंप चार साल की उम्र तक यहां रहे थे. लंबे समय तक खाली रहने के कारण मकान जर्जर हो गया था. टॉमी लिन ने इसे खरीदकर रेनोवेशन करवाया और करीब 16 करोड़ रुपए में इसे बेच दिया है. हालांकि ये प्रॉप्रटी पहले भी कई बार खरीदी और बेची जा चुकी है.
न्यूयॉर्क में 9/11 हमले में मारे गए लोगों को एक खास तरह से श्रद्धांजलि दी गई. मारे गए 2,977 लोगों के लिए उनकी संख्या के बराबर के ड्रोन से एक बार फिर ट्विन टावर का आकार बनाया गया. खास बात यह रही की पीड़ितों के परिवारों और हमले के बचाव दल में शामिल लोगों ने साथ मिलकर इस आयोजन की तैयारी की.
न्यूयॉर्क शहर के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के छात्र अगले शैक्षणिक सत्र में जनरेटिव AI टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. मेयर जोहरान ममदानी ने एक साल की रोक का ऐलान किया है. वहीं हाई स्कूल छात्रों के लिए साल में दो बार AI लिटरेसी की कक्षाएं होंगी और कुछ छात्रों को शिक्षकों की निगरानी में चुनिंदा AI प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी.
अमेरिकी के न्यूयॉर्क सिटी के सरकारी स्कूलों में AI को बैन कर दिया है. अधिकारियों ने बताया है कि अब स्कूल के स्टूडेंट AI का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मेयर ने माना है कि बच्चों को AI नहीं बल्कि टीजर चाहिए और टीजर का मार्गदर्शन उनको आगे लेकर जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
न्यूयॉर्क के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक टाइम्स स्क्वायर पर हुए हमले में एक महिला की जान जा चुकी है, वहीं एक व्यक्ति घायल है. अब हमलावर की पहचान और उसकी मानसिक स्थिति से जुड़े अहम खुलासे हुए हैं.
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए अमेरिका जाएंगे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मैच में मौजूद रहेंगे. मिडिल-ईस्ट वॉर को लेकर आपसी तनाव के बीच दोनों नेताओं का स्टेडियम में आमना-सामना होने वाला है.
न्यूयॉर्क में न आग लगी, न जंगल जले... फिर भी लोग धुएं से परेशान हैं. वजह है कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, जिसका असर अब हजारों किलोमीटर दूर दिख रहा है.
Met Gala 2026 में अनन्या बिरला ने ब्लैक कूचर और मैटेलिक फेस मास्क के साथ डेब्यू किया. उनका ये अलग अंदाज फैशन से आगे बढ़कर एक बोल्ड आर्ट स्टेटमेंट बन गया.
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी ने सोने के धागों वाली साड़ी, पिछवाई कला और आम के आकार के आर्ट पीस के साथ भारतीय विरासत की खास झलक पेश की.
अमेरिका 250वीं आजादी की सालगिरह पर लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट लाने की तैयारी में है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की फोटो शामिल हो सकती है. इस प्रस्ताव को लेकर देश में बहस भी तेज हो गई है.
जालंधर के एक घर की छत पर बना स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का मॉडल सोशल मीडिया पर वायरल है. 26 साल न्यूयॉर्क में रहने वाले NRI गुरजीत सिंह ने इसे अपनी यादों से जोड़कर बनवाया. ये अनोखी पहल अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है.
रियल एस्टेट की वैल्यू केवल उसकी लोकेशन से नहीं, बल्कि उसकी 'हाइजीन और हेल्थ' से तय होगी. अगर आप भी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो केवल 'व्यू' न देखें, बल्कि दीवारों के पीछे छिपे इन 'साइलेंट किलर्स' की भी जांच जरूर करें.
न्यूयॉर्क में मेयर आवास ग्रेसी मेंशन के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान फेंके गए विस्फोटक उपकरणों की जांच आतंकवाद के एंगल से की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ISIS से प्रेरित थे.
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास 'ग्रेसी मेंशन' के बाहर शनिवार को एक विस्फोटक डिवाइस फेंका गया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण स्मोक बम नहीं, बल्कि एक घातक आईईडी (IED) था.
जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क स्थित आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक घटना के समय मेयर और उनका परिवार घर के अंदर मौजूद थे.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी वर्ल्ड हिजाब डे पर किए गए एक आधिकारिक पोस्ट के बाद विवादों में घिर गए हैं. पोस्ट में हिजाब को मुस्लिम महिलाओं की आस्था और गर्व का प्रतीक बताया गया था.
वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को गंभीर चोटें आईं. पसली टूटने की आशंका, आंख और चेहरे पर जख्म, US action पर उठे सवाल.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. इसमें उनके हाथ के इशारे को लेकर रिपब्लिकन समर्थकों ने ‘नाजी सैल्यूट’ का आरोप लगाया और इसकी तुलना एलन मस्क से जुड़े पुराने विवाद से की.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने एक ग्रैंड सेरेमनी में पद की शपथ ली. लेकिन जल्द ही ये सेरेमनी विवाद में घिर गया, जब ममदानी पर आरोप लगे कि ममदानी ने पब्लिक इवेंट के दौरान 'नाजी सैल्यूट' किया
न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीतने वाले ज़ोहरान ममदानी ने नया साल शुरू होते ही शपथ ले ली है. इस दौरान उन्होंने कुरान शरीफ पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की. इसी के साथ वे ऐसा करने वाले शहर के पहले मेयर बन चुके हैं.