scorecardresearch
 

'मैं वापस आऊंगा' का कमाल लगातार जारी, पर अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' पड़ सकती है भारी!

इम्तियाज अली की भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित इमोशनल लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, फिल्म के सामने अब सबसे बड़ा स्पीड ब्रेकर आने वाला है, क्योंकि गुरुवार शाम से अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल पेड प्रीव्यू के साथ थिएटर्स में दस्तक दे रही है.

Advertisement
X
'मैं वापस आऊंगा' के लिए समस्या बनेगी अक्षय की फिल्म! (Photo: Screengrab / IMDB)
'मैं वापस आऊंगा' के लिए समस्या बनेगी अक्षय की फिल्म! (Photo: Screengrab / IMDB)

इम्तियाज अली की भारत-पाक बंटवारे पर बनी लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा लगातार थिएटर्स में भीड़ जुटा रही है. पहले हफ्ते के कमजोर टोटल के बाद फ्लॉप होने के रिस्क में दिख रही इस फिल्म के लिए जनता का प्यार वरदान साबित हुआ है.

बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे सोमवार को मैं वापस आऊंगा ने पहले 8 दिनों से भी ज्यादा कलेक्शन किया था, जिससे यह साबित हो गया कि यह फिल्म अभी नहीं रुकने वाली. अब मंगलवार के कलेक्शन ने इस फैक्ट पर और तगड़ी मुहर लगा दी है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया खतरा मैं वापस आऊंगा का इंतजार कर रहा है— अक्षय कुमार की बच्चन-मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल.

मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इम्तियाज की फिल्म ने पहले पूरे हफ्ते में 12 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था. लेकिन जनता के वर्ड ऑफ माउथ का असर ऐसा हुआ कि दूसरे वीकेंड के तीन दिनों में ही मैं वापस आऊंगा ने 12 करोड़ रुपये कलेक्शन कर डाला. जबरदस्त तारीफों के बीच फिल्म ने दूसरे सोमवार को, पहले 8 दिनों से बड़ा कलेक्शन किया. अब मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाला सस्ते टिकट का ऑफर मैं वापस आऊंगा के लिए एक और तगड़ा जंप लेकर आया है.

Advertisement

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि इम्तियाज की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे मंगलवार को 3.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म के पहले 8 दिनों के डेली कलेक्शन से भी बड़ा आंकड़ा है. और सोमवार के 2.5 करोड़ रुपये कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने करीब 24% का जंप लिया है. अब 12 दिन के बॉक्स ऑफिस रन से मैं वापस आऊंगा का कुल नेट कलेक्शन करीब 30 करोड़ रुपये हो चुका है.

मैं वापस आऊंगा के सामने अक्षय बनेंगे स्पीड ब्रेकर

पहला हफ्ता पूरा होते ही मैं वापस आऊंगा के सामने शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हो गई थी. हालांकि, इम्तियाज की लव स्टोरी के लिए वर्ड ऑफ माउथ ने जादू किया और नई फिल्म के सामने, पहले हफ्ते से काफी ज्यादा कलेक्शन करवा दिया. अब मैं वापस आऊंगा के सामने दूसरा हफ्ता पूरा होते ही एक नई चुनौती होगी.

शुक्रवार को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो रही है. लेकिन गुरुवार की शाम को इसके स्पेशल पेड प्रीव्यू शोज हैं. यानी गुरुवार शाम को थिएटर्स के सामने हिंदी फिल्मों के ऑप्शन कुछ इस तरह होंगे— दो हफ्ते पुरानी मैं वापस आऊंगा, एक हफ्ते पुरानी कॉकटेल 2 और लेटेस्ट रिलीज वेलकम टू द जंगल.

Advertisement

अक्षय की फिल्म में 30 से ज्यादा एक्टर्स हैं. अक्षय समेत सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और बाकी सभी एक्टर्स कॉमेडी के उस्ताद माने जाते हैं. यह फिल्म अक्षय की आइकॉनिक फिल्म वेलकम की फ्रेंचाइजी में आ रही है, इसका भी फायदा होगा. ऊपर से कॉमेडी फिल्मों के लिए जनता काफी एक्साइटेड रहती भी है. ऐसे में इमोशन्स, ट्रेजेडी और बंटवारे जैसे सीरियस प्लॉट पर बनी मैं वापस आऊंगा के लिए वेलकम टू द जंगल स्पीड ब्रेकर साबित हो सकती है.

मैं वापस आऊंगा के पक्ष में सबसे भरोसेमंद चीज है जनता का प्यार, जिसने दूसरे हफ्ते में भी नई फिल्म के सामने इसे मजबूत बनाए रखा. अब देखना है कि तीसरे हफ्ते की शुरुआत में, अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म के सामने दर्शकों का सपोर्ट मैं वापस आऊंगा को कितनी मजबूती दिलाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement