आरजे महवश अमु (Mahvash Amu) एक फेमस रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर, होस्ट और लेखिका हैं. उन्होंने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के ए.जे.के. मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से पत्रकारिता में स्नातक किया है, जहां से शाहरुख खान, बरखा दत्त और कबीर खान जैसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व भी पढ़ चुके हैं. 9 मार्च को महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में देखा गया. इससे सोशल मीडिया पर उनकी और चहल की तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.
महवश ने 2019 से 2021 तक रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम के साथ रेडियो जॉकी के रूप में काम किया. उनकी प्रैंक कॉल्स और रेडियो शो श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति है, विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर, जहां उनके लगभग 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
महवश ने दो किताबें भी लिखी हैं – "Wandering Souls" और "The Bleeding Hearts" – जो महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित हैं. उन्होंने बिग बॉस 14, बॉलीवुड फिल्मों और नेटफ्लिक्स सीरीज़ के लिए ऑफर प्राप्त किए, लेकिन उन्होंने इन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उनकी प्राथमिकता महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की है.
महवश सक्रिय रूप से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में शामिल हैं. कोविड-19 महामारी के दौरान, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महवश की कुल संपत्ति लगभग 35 लाख रुपये है, और उनकी मासिक आय 70,000 से 80,000 रुपये के बीच है. उनकी वार्षिक आय लगभग 8 से 9 लाख रुपये बताई जाती है.
आप महवश को उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल @rj.mahvash और यूट्यूब चैनल RJ Mahvash पर फॉलो कर सकते हैं.
RJ महवश, जो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं ने हाल ही में रिलेशनशिप और प्यार के बारे में अपने विचारों को खुलकर बताया.
आरजे महवश ने आखिरकार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपने टूटे रिश्ते का सच बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका परिवार चहल से मिल चुका था. लेकिन फिर लड़ाई क्यों हुई?
RJ महवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं. वीडियो में ये भी जानें की महवश ने चहल संग अपने रिश्ते को लेकर क्या कुछ नया और अलग बताया.
Yuzvendra Chahal संग अफेयर की खबरों पर RJ Mahvash ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पहली बार खुलकर बात की है. महवश ने बताया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे और इंस्टाग्राम अनफॉलो को लेकर जो खबरें उड़ीं, वो बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं आरजे महवश ने अपने टूटे रिश्ते और डिप्रेशन के दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. महवश ने बताया कि 19 साल की उम्र में मंगेतर के धोखे ने उन्हें मानसिक तौर पर तोड़ दिया था और उन्हें भारी दवाइयां तक लेनी पड़ी थीं.
14 साल के लंबे इंतजार के बाद शेखर सुमन को लेट नाइट टीवी में वापसी करते देखा जाएगा. दूसरी तरफ सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ 'ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बन गए हैं. इसके अलावा आरजे महवश, जी5 ओरिजिनल सीरीज 'सतरंगी' में और सोनाक्षी सिन्हा, प्राइम वीडियो की 'सिस्टम' में नजर आने वाली हैं. सभी के ट्रेलर आज रिलीज हुए हैं.
yuzvendra chahal
आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच दोस्ती टूटने की खबर सामने आई है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके रिश्ते में अनबन कंफर्म हो चुका है. महवश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चहल से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधी और विवाद से बचने की कोशिश की.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है. धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल की डेटिंग अफवाहें लोगों का ध्यान खींच रही हैं. आरजे महवश के बाद उनका नाम बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ जोड़ा जा रहा है.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीती रात उन्हें बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा संग स्पॉट किया गया. डिनर आउटिंग के बाद दोनों को साथ में देख पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं. क्या दोनों के बीच सब ठीक नहीं है?
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस धनश्री संग अपने तलाक पर बात की. धनश्री ने चहल को लेकर कई बातें कही थीं, जिसपर क्रिकेटर का कहना है कि वो अब उस फेज से आगे निकल चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ पर भी चुप्पी तोड़ी है.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री से लताक के बाद एक इंटरव्यू में उस वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वो लंदन में आर जे महवश के साथ दिखाई दिए थे.
फिल्म 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' के साथ आरजे रहीं महवश अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. इसे लेकर उन्होंने अपना उत्साह फैंस के साथ शेयर किया है. फिल्म में 'पंचायत' के सचिव जी उर्फ एक्टर जितेंद्र कुमार लीड रोल निभाने वाले हैं. इसे रेमो डिसूजा प्रेजेंट कर रहे हैं.
आरजे महवश ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने अपने चाहने वालों को नए घर की झलक दिखाई है.
इंटरनेट पर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता सुर्खियों में है. आरजे महवश ने भी इस पर अपनी टिप्पणी की.
इंटरनेट पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. उनकी शादी पोस्टपोन होना फैंस को झटका दे गया है. दूसरी तरफ, पलाश पर क्रिकेटर को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं. इस बीच आरजे महवश ने पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन होने पर रिएक्ट किया है.
आरजे महवश ने पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन होने पर रिएक्ट किया है. बिना नाम लिए महवश ने पलाश पर कमेंट किया है.
आरजे महवश ने 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया. इंस्टा पर एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की दमदार फोटोज पोस्ट की हैं.