scorecardresearch
 

ससुर के निधन से दर्द में कियारा आडवाणी, शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आपने मुझे...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता को खो दिया है. ससुर के निधन से कियारा आडवाणी भी काफी दुखी हैं. कियारा ने ससुर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. जानें कियारा ने क्या लिखा?

Advertisement
X
कियारा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट ( Photo: Instagram @kiaraaliaadvani)
कियारा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट ( Photo: Instagram @kiaraaliaadvani)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मु्श्किल दौर से गुजर रहे हैं. सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया. पिता की मौत से सिद्धार्थ को तगड़ा झटका लगा है. कियारा भी ससुर के खोने के दर्द में हैं. कियारा ने अब सोशल मीडिया पर ससुर की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर की है. 

ससुर को कियारा ने किया याद

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. थ्रोबैक फोटो में कियारा अपने ससुर संग पोज देती नजर आईं. उनके साथ उनकी सास और सिद्धार्थ भी देखे जा सकते हैं. हैप्पी फैमिली फोटो शेयर करते हुए कियारा ने ससुर को श्रद्धांजलि दी है. 

कियारा ने ससुर को याद करते हुए लिखा- शुरुआत से ही आपने खुले दिल से मुझे अपनाया. प्यार के साथ मेरा स्वागत किया. आपकी गर्मजोशी हमेशा बनी रहती थी. परिवार के लिए आपका प्यार सबसे ऊपर रहता था. आप हमेशा हर मोड़ पर साथ खड़े रहे. आपने हमेशा पूरी तवज्जो से बात सुनी.

'आप हर छोटी-छोटी बातों को याद रखते थे. आपने हमेशा खुले दिल से प्यार दिया, बदले में कभी कोई उम्मीद नहीं रखी. आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपकी स्ट्रेंथ और आपका कोमल दिल हमेशा मेरे साथ रहेगा.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

 

कियारा ने आगे लिखा- आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं, जो आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित रहेगी. हम ब्लेस्ड हैं कि हमें आपको जानने का मौका मिला. आप हमेशा याद आएंगे. हम आपसे हमेशा प्यार करते रहेंगे और आप सदा हमारे दिलों में रहेंगे. 

ससुर के लिए कियारा की इमोशनल पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. फैंस उन्हें परफेक्ट बहू बता रहे हैं. कियारा से पहले सिद्धार्थ ने भी पिता के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था- मैं आज जो भी हूं, आपकी वजह से हूं. मैं हमेशा आपके नाम, आपके मूल्यों और आपकी रोशनी को आगे बढ़ाता रहूंगा. लव यू डैड.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement