West Indies vs South Africa T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज के मुकाबले में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर है. दोनों टीम्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मुकाबला. (Photo: ITG)
3:30 PM(2 मिनट पहले)
Score 52/4
Batsmanरोवमन पॉवेल 7(7b 1*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 2-0-17-0
5.6: रोवमन पॉवेल को मार्को येन्सन, चौका!
3:29 PM(3 मिनट पहले)
5.5: रोवमन पॉवेल को मार्को येन्सन, कोई रन नहीं|
3:29 PM(3 मिनट पहले)
5.4: रोवमन पॉवेल को मार्को येन्सन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
3:28 PM(4 मिनट पहले)
5.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मार्को येन्सन, कैच ड्रॉप!! 3 के स्कोर पर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मिला जीवनदान| शॉर्ट थर्ड मैन पर एनगिडी का शानदार पर्यास लेकिन हाथों में गेंद को लपक नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| उसपर एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए| हवा में खेल बैठे| शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर ने छलांग लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन दोनों हाथों में लगकर दूर चली गई गेंद| वहां से दो रन का मौका बन गया|
3:27 PM(5 मिनट पहले)
5.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मार्को येन्सन, हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ रदरफ़ोर्ड ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
3:27 PM(5 मिनट पहले)
5.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मार्को येन्सन, गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
3:26 PM(7 मिनट पहले)
Score 47/4
Batsmanरोवमन पॉवेल 3(4b 0*4 0*6)
Bowlerकगिसो रबाडा 2-0-7-2
4.6: रोवमन पॉवेल को कगिसो रबाडा, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
3:25 PM(7 मिनट पहले)
4.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3:24 PM(8 मिनट पहले)
4.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
3:24 PM(9 मिनट पहले)
4.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर 2 रन निकाला है|
3:23 PM(9 मिनट पहले)
4.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
3:22 PM(10 मिनट पहले)
4.1: रोवमन पॉवेल को कगिसो रबाडा, सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3:21 PM(11 मिनट पहले)
नए बल्लेबाज शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड हैं...
3:20 PM(12 मिनट पहले)
Score 43/4
Batsmanरॉस्टन चेज 2(2b 0*4 0*6)
Bowlerलुंगी एनगिडी 1-0-11-2
3.6: रॉस्टन चेज को लुंगी एनगिडी, आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए रॉस्टन चेज यहाँ पर!! लुंगी एनगिडी ने दिया वेस्ट इंडीज को चौथा झटका| महज 2 रन बनाकर रॉस्टन चेज बने लुंगी एनगिडी का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बैक फुट से चेज इसे कवर्स की तरफ पंच करने गए| गेंद टप्पा खाकर अंदर आई और बल्ले का इन साइड एज लेकर विकटों से जा टकराई और बूम| दबाव अब पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के ऊपर होगा| 43/4 वेस्ट इंडीज|
3:20 PM(12 मिनट पहले)
3.5: रॉस्टन चेज को लुंगी एनगिडी, दुग्गी के साथ पहली ही गेंद पर रॉस्टन चेज ने अपना खाता खोला है!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया है|
3:19 PM(13 मिनट पहले)
रॉस्टन चेज अगले बल्लेबाज हैं...
3:18 PM(15 मिनट पहले)
3.4: ब्रैंडन किंग को लुंगी एनगिडी, आउट!! कैच आउट!! वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ तीसरा बड़ा झटका!! लुंगी एनगिडी को मिली सफ़लता| ब्रैंडन किंग 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और बैक फुट से रोकने का प्रयास किया| तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के पास गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में फिर जश्न मनाया| 41/3 वेस्ट इंडीज़|
3:17 PM(15 मिनट पहले)
3.3: ब्रैंडन किंग को लुंगी एनगिडी, चौका!! ब्रैंडन किंग ने लगाया एक और बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से पंच किया| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
3:16 PM(16 मिनट पहले)
3.2: ब्रैंडन किंग को लुंगी एनगिडी, चौका!!! बल्लेबाज को इस गेंद पर रूम दे दिया| बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
3:15 PM(17 मिनट पहले)
3.1: रोवमन पॉवेल को लुंगी एनगिडी, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बहार डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
3:14 PM(18 मिनट पहले)
Score 32/2
Batsmanरोवमन पॉवेल 1(1b 0*4 0*6)
Bowlerकगिसो रबाडा 1-0-3-2
2.6: रोवमन पॉवेल को कगिसो रबाडा, क्विक सिंगल के साथ रबाडा के शानदार ओवर की समाप्ति हुई है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
3:14 PM(18 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल हैं...
3:12 PM(20 मिनट पहले)
2.5: शिमरन हेटमायर को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! इस बार इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर बस 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं!! कगिसो रबाडा को मिली दूसरी विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जोर से पुल शॉट खेला| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद शॉर्ट मिड विकेट पर मौजूद फील्डर केशव महाराज की ओर हवा में गई| तभी उन्होंने अपने दाहिने ओर कदम बढ़ाया और दोनों हाथों से कैच पकड़ते हुए जश्न मनाया| 31/2 वेस्ट इंडीज़|
3:12 PM(21 मिनट पहले)
2.4: शिमरन हेटमायर को कगिसो रबाडा, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं होगा|
3:11 PM(21 मिनट पहले)
2.3: शिमरन हेटमायर को कगिसो रबाडा, कैच ड्रॉप!! पहली ही गेंद पर शिमरन हेटमायर को मिला बड़ा जीवनदान| मिड ऑन पर कॉर्बिन से हुई बड़ी चूक| मिड ऑन पर तेज शॉट उनकी तरफ आया| हवा में छलांग लगाकर दोनों हाथ से उसे लपकना चाहा लेकिन अपनी जम्प को ठीक तरह से टाइम नहीं कर पाए जिसकी वजह से गेंद उनकी उँगलियों में लगकर दूर चली गई| इसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाज ने दो रन चुरा लिया| फुल गेंद पर हीव शॉट हेटमायर ने खेला था|
3:10 PM(23 मिनट पहले)
शिमरन हेटमायर अगले बल्लेबाज हैं...
3:09 PM(23 मिनट पहले)
2.2: शाइ होप को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! कप्तान शाइ होप 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कगिसो रबाडा को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और बैक फुट से ऑफ साइड की ओर शॉट खेलने गए| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 29/2 वेस्ट इंडीज़|
3:08 PM(24 मिनट पहले)
2.1: शाइ होप को कगिसो रबाडा, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3:07 PM(25 मिनट पहले)
Score 29/0
Batsmanब्रैंडन किंग 13(8b 3*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 1-0-12-0
1.6: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3:06 PM(26 मिनट पहले)
1.5: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री ब्रैंडन किंग के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर टप्पा खाकर गई कार रनों के लिए|
3:06 PM(27 मिनट पहले)
1.4: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
3:05 PM(27 मिनट पहले)
1.3: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, प्ले एंड मिस!! शानदार आउट स्विंगर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
3:04 PM(28 मिनट पहले)
1.2: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, चौका!!! अंदर आती गेंद पर बढ़िया पंच शॉट खेला है मिड ऑन की ओर| गैप मिला जिसके बाद गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:04 PM(28 मिनट पहले)
1.1: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
3:03 PM(29 मिनट पहले)
मार्को येन्सन दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
3:02 PM(30 मिनट पहले)
Score 17/0
Batsmanशाइ होप 16(4b 1*4 2*6)
Bowlerकेशव महाराज 1-0-17-0
0.6: शाइ होप को केशव महाराज, छक्का!! इसी बीच शाइ होप को मिला जीवनदान यहाँ पर!! इस बार गेंदबाज़ ने छोटी गेंद की जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर इसी शॉट के लिए वहां पर रखा गया था| जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी ओर गेंद को आता हुआ देखा तो अपने बाँए ओर भागकर बाउंड्री लाइन के करीब में रहते हुए उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ा लेकिन संतुलन बरकरार नहीं रख पाए और बॉल के साथ-साथ वो भी सीमा रेखा के बाहर जाकर गिर गए| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
3:02 PM(30 मिनट पहले)
0.5: शाइ होप को केशव महाराज, डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3:02 PM(31 मिनट पहले)
0.4: शाइ होप को केशव महाराज, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:01 PM(31 मिनट पहले)
0.3: शाइ होप को केशव महाराज, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स विंडीज़ टीम के कप्तान शाइ होप के बल्ले से आया है!! इसी बीच होप ने अपना खाता खोल लिया है!! गुड लेंथ पर डाली गियो स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट पर जाकर लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3:01 PM(32 मिनट पहले)
0.2: ब्रैंडन किंग को केशव महाराज, सिंगल!! इसी के साथ ब्रैंडन किंग ने अपना और टीम का खाता यहाँ पर खोला है!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
3:00 PM(32 मिनट पहले)
0.1: ब्रैंडन किंग को केशव महाराज, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
2:58 PM(34 मिनट पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ दक्षिण अफ्रीका टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि वेस्ट इंडीज़ के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ब्रैंडन किंग और शाइ होप के कन्धों पर होगा| वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर लेकर केशव महाराज तैयार...
2:52 PM(40 मिनट पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम दक्षिण अफ्रीका और फिर उसके बाद टीम वेस्ट इंडीज अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
वेस्ट इंडीज के कप्तान शाइ होप ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी इस विकेट पर चेज ही करते लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगते हुए उन्हें दबाव में डालना है| टीम पर कहा कि एक बदलाव हुआ है, अकील के स्थान पर चेज को लाया गया है| हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे|
2:33 PM(59 मिनट पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे मार्करम ने कहा कि पिच काफी शानदार नज़र आ रही है और हम यहाँ पर पहले भी दो मुकाबले को खेल चुकें हैं तो हमें अंदाज़ा है कि इस पिच पर कैसे खेलना है|
2:33 PM(एक घंटा पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
2:15 PM(एक घंटा पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
2:14 PM(एक घंटा पहले)
तो अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तो एक तरफ वेस्ट इंडीज़ के लिए पिछले मैच में शिमरन हेटमायर और रोवमन पॉवेल ने जिस तरह से तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी वैसी ही पारी उनके समर्थक इस मुकाबले में भी देखना चाहेंगे जबकि ब्रैंडन किंग, शाइ होप, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और जेसन होल्डर को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मार्करम के साथ क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन और डेविड मिलर को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में लुंगी एनगिडी, मार्को येन्सन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौनसी टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने टीम के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
2:14 PM(एक घंटा पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 47वें और सुपर-8 के सातवें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में वेस्ट इंडीज़ और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा| फ़िलहाल तो दोनों ही टीमों ने अपने सुपर-8 के पहले मुकाबले को जीता हुआ है और अब दोनों की नज़रें इस दूसरे मैच को जीतकर सेमी फ़ाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाने की होगी| हालाँकि इस मैच में किसी एक टीम को शिकस्त मिलना तो पक्का है लेकिन भारतीय समर्थकों की ये दुआएं होगी कि प्रोटियाज टीम इस मैच में हार जाए ताकी सेमी फ़ाइनल में भारत के पहुँचने का एक रास्ता खुल सके| ऐसे में अब देखना होगा कि इस दिन के मुकाबले में कौनसी टीम जीत हासिल करते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम करती है और किसके हाथ लगती है सुपर-8 में पहली शिकस्त|
2:12 PM(एक घंटा पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.