खगड़िया
खगड़िया (Khagaria) भारत के बिहार (Bihar) राज्य का एक जिला है और यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. खगड़िया मुंगेर संभाग का हिस्सा है. इसे 10 मई 1981 को एक स्वतंत्र जिला बनाया गया था. इस जिले का क्षेत्रफल 1,486 वर्ग किलोमीटर है (Khagaria Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक खगड़िया की जनसंख्या (Khagaria Population) 16.67 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,122 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 886 है. इस जिले की 57.92 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 65.25 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 49.56 फीसदी है (Khagaria Literacy).
यह जिला हर वर्ष बाढ़ ग्रसित रहता है, क्योंकि पांच प्रमुख नदियां - गंगा, गंडक, बागमती, कमला और कोशी खगड़िया के उपखंड के क्षेत्र से होकर गुजरती है. जलभराव के साथ बाढ़ की पुनरावृत्ति ने बरसात के मौसम में संचार को अत्यंत कठिन बना देता है (Khagaria Rivers and Flood).
पूरे जिले में कोई पहाड़ी नहीं है और न ही इस जिले में कोई खनिज पाया जाता है. जहां तक भूमि उपयोग पैटर्न का संबंध है, गेहूं जिले की प्रमुख रबी फसल है. जिले के दक्षिणी भाग को छोड़कर बाढ़ और जलजमाव के कारण धान का उत्पादन बहुत कम है. मक्के की खेती लगभग पूरे जिले में बहुतायत से की जाती है, जबकि नकदी फसल के रूप में केले की खेती पिछले दो दशकों में प्रमुखता से बढ़ी है. केले की खेती ज्यादातर चौथम, गोगरी और पर्वत प्रखंडों में की जाती है. इनके अलावा इस जिले में आम और लीची के बाग प्रचुर मात्रा में हैं और लगभग पूरे क्षेत्र में पाए जाते हैं (Khagaria Crops and Farming).
बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची खेत के पास बकरी चरा रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़का उसे सुनसान जगह पर ले गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना के दौरान बच्ची का छोटा भाई भी वहां मौजूद था. उसने इस घटना की सूचना अपने परिजन को दी.
बिहार के खगड़िया में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ी अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबकर 9 साल की छात्रा रितिका कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं. हादसा मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला में हुआ. स्थानीय लोगों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
बिहार के खगड़िया में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ी अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबकर 9 साल की छात्रा रितिका कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं.
Khagaria Food Poisoning: बिहार के खगड़िया में अनंत पूजा का ठेकुआ खाने से 1 ही परिवार के 9 लोग पड़े बीमार, 65 वर्षीय महिला की मौत. फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की. पढ़ें पूरी खबर.
बिहार के खगड़िया में 17 साल की नाबालिग लड़की के यौनशोषण और विरोध करने पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मेडिकल जांच कराई है और लड़की का बयान दोबारा लिया जा रहा है.
बिहार के खगड़िया में एक स्कूल परिसर में छात्रों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल फुटेज में दोनों पक्षों के बीच थप्पड़, लात-घूंसे और लाठी चलती दिखाई दे रही है. घटना में एक छात्र घायल हुआ है. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई, जबकि HM ने थाने में आवेदन दिया है.
बिहार में खगड़िया के भरतखंड गांव का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया है. सैलाब से ग्रामीण जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है और लोग नाव के सहारे हैं. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए कम्युनिटी किचन खोले हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालय की सुविधा मुहैया करा रही है.
बिहार के खगड़िया में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने परबत्ता प्रखंड के कई इलाकों में जिंदगी मुश्किल कर दी है. दस पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं, 15 स्कूल और खेत पानी में डूब चुके हैं. घरों में पानी भरने के बाद परिवार सामान, बच्चों और पशुओं के साथ सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं. प्रशासन 93 नावों से राहत और निगरानी में जुटा है.
पटना में दो पड़ोसी लड़कियां 7 अगस्त को अचानक घर से निकल गईं. परिवारवालों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों खगड़िया पहुंच चुकी हैं. पुलिस ने दोनों को खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. पूछताछ में दोनों के एक-दूसरे से शादी करने की बात सामने आई. दोनों ने खगड़िया के एक मंदिर में शादी करने का दावा भी किया है.
खगड़िया जंक्शन पर गलत ट्रेन में सवार हुए दंपति ने अपनी मासूम बच्ची के साथ चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. हालांकि, इस पर जैसे ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान की पड़ी, वो दौड़ पड़ा और मौत के मुंह से तीनों को खींच लाया.
खगड़िया में फर्जी IAS अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर से मिली बरामदगी ने नया सवाल खड़ा कर दिया है. पुलिस को Tesla, Tata Safari, 20 क्रेडिट कार्ड, चार चेकबुक और महंगी विदेशी शराब के साथ बारहसिंगा के दो सींग भी मिले हैं. अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ये सींग आरोपी के पास कहां से आए. फर्जी IAS पर पूरे बिहार में ठगी का आरोप है.
Khagaria Bihar News: खुद को IAS और अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाला मनीष गुप्ता खगड़िया में गिरफ्तार. गोगरी पुलिस ने घर से 1 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां और ATM जब्त किए.
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के एक कन्या मध्य विद्यालय में मिड डे मील की सब्जी में सांप का बच्चा मिलने का दावा सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया. एहतियातन छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सभी छात्राएं सुरक्षित हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया.
बिहार के खगड़िया में आयुर्वेदिक चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. कुंदन स्वामी के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है. परिवार ने जमीन विवाद के चलते अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन व डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी है.
बिहार के खगड़िया जिले से सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन की खिड़की से एक मोबाइल चोर को यात्रियों ने हवा में लटकाए रखा. मानसी से खगड़िया स्टेशन तक का यह खतरनाक सफर अब प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बिहार के मानसी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छीनने के कथित प्रयास के दौरान एक युवक यात्रियों के हत्थे चढ़ गया. यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके कारण वह ट्रेन के साथ कुछ दूरी तक लटका रहा. बाद में खगड़िया स्टेशन पर उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के खगड़िया जिले में मुफ्त में मछली नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोठिया मधुवा घाट की है.
बिहार के खगड़िया में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मानसी और बदला घाट स्टेशन के बीच जन साधारण एक्सप्रेस में बदमाशों ने सुपौल की एमवीआई अस्मिता कुमारी के पति को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच चल रही है.
खगड़िया के परबत्ता बाजार स्थित तिरुपति गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से लाइन में लगे लोगों में अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने हालात संभाले, लेकिन लंबी कतारें जारी रहीं. उपभोक्ताओं ने सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की, तो एसडीओ संजय कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं.
बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता बाजार में तिरुपति गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सिलेंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ता सुबह से ही अपने खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए. घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई.
खगड़िया जिले में एक युवक बॉबी कुमार की हत्या उसके ही दोस्त और उसके परिजनों ने लव मैरेज के विवाद में की. दिनदहाड़े रास्ते में पूर्व से घात लगाकर तीन गोलियां मार दी गईं. मृतक पिता की बरसी के मौके पर अपने गांव आया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.