scorecardresearch
 

ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीन रहा था चोर, यात्रियों ने हाथ पकड़ा और लटकाकर ले गए अगले स्टेशन, रास्ते में मारते रहे चांटे

बिहार के खगड़िया जिले से सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन की खिड़की से एक मोबाइल चोर को यात्रियों ने हवा में लटकाए रखा. मानसी से खगड़िया स्टेशन तक का यह खतरनाक सफर अब प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
X
मानसी से खगड़िया तक हवा में लटका रहा चोर.(Photo:Screengrab)
मानसी से खगड़िया तक हवा में लटका रहा चोर.(Photo:Screengrab)

बिहार के बरौनी-कटिहार रेलखंड के मानसी स्टेशन पर एक चोर को ट्रेन की खिड़की से एक यात्री का मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया. जैसे ही चोर ने झपट्टा मारकर यात्री का मोबाइल का छीनने का प्रयास किया, दूसरे यात्री उस टूट पड़े. बोगी के कई यात्रियों ने चोर के एक हाथ को खिड़की के अंदर से पकड़ लिया. चोर अपने हाथ को यात्रियों के चंगुल से छुड़वाना चाहता था. लेकिन यात्री उसे जकड़कर पकड़े रहे. इसके चलते वह ट्रेन से लटके-लटके ही मानसी स्टेशन से खगड़िया स्टेशन तक आया. इस दौरान अंदर मौजूद यात्री उसमें चांटे भी मारते रहे. 

इस दौरान बाहर मौजूद चोर के अन्य साथी उसे बचाने का प्रयास भी किया. लेकिन वह यात्रियों के चंगुल से मुक्त नहीं हो पाया. इधर, ट्रेन में लटके हालत में युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है यात्री एक चोर के हाथ को पकड़े हुए हैं. यह वीडियो बीती 9 जुलाई का बताया जा रहा है. देखें VIDEO:- 

खगड़िया GRP थाना के थानाध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा युवक भागलपुर के नौगछिया का रहने वाला है.

युवक मानसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस में खिड़की के बाहर से एक यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान रेल यात्रियों ने उसे पकड़ लिया, और रेल पुलिस के हवाले कर दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement