बिहार के खगड़िया में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ी अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबकर 9 साल की छात्रा रितिका कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं. हादसा मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला में हुआ. स्थानीय लोगों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.