scorecardresearch
 

बिहार में छाेटे भाई के सामने ही नाबालिग ने किया मासूम बच्ची से रेप

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची खेत के पास बकरी चरा रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़का उसे सुनसान जगह पर ले गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना के दौरान बच्ची का छोटा भाई भी वहां मौजूद था. उसने इस घटना की सूचना अपने परिजन को दी.

Advertisement
X
बिहार में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म(photo:itg)
बिहार में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म(photo:itg)

क दिल दहला देने वाली घटना खगड़िया जिले से सामने आई है. जहां एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यह घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बच्ची अपने घर से कुछ दूर खेतों की तरफ बकरी चरा रही थी. इस दौरान उसके साथ उसका छोटा भाई भी था. उसी दौरान पड़ोस का एक नाबालिग लड़का वहां पहुंचा और छोटा भाई के सामने बहन को खींचते हुए सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया.

पीड़िता का छोटा भाई वहीं पर मौजूद था. वह देखकर घबरा गया और डर के मारे कुछ समझ नहीं पाया और दौड़कर घर पहुंचा. घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. बच्चे की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए. परिजन तुरंत खेत की तरफ भागे और बच्ची की ढूंढना शुरू कर दिया. कुछ देर की तलाश के बाद बच्ची जख्मी हालत में मिली. परिजन तुरंत उसे घर लाए और इस मामले की सूचनी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय दलित किशोरी की मौत, प्रसव के दौरान मृत बच्चे को दिया जन्म

Advertisement


इस मामले में खगड़िया के एसपी पुष्कर आनंद ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है. पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एसपी ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद गांव में लोगों में काफी आक्रोश है. लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement