scorecardresearch
 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Son First Photo: कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिवाली पर बेटे संग शेयर की तस्वीर, 1 साल बाद दिखाया चेहरा

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने नन्हे राजकुमार की पहली तस्वीर शेयर कर दी है.

Advertisement
X
कटरीना-विक्की ने दिखाई बेटे की पहली झलक
कटरीना-विक्की ने दिखाई बेटे की पहली झलक

इंतजार खत्म हुआ...कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. कपल ने दिवाली के खास मौके पर अपने नन्हे बेटे विहान कौशल का चेहरा रिवील कर दिया है. बेटे संग कपल ने खास तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई है.

कटरीना-विक्की ने रिवील किया बेटे का चेहरा

कटरीना और विक्की ने अपने नन्हे राजकुमार विहान संग तस्वीर शेयर करके फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. फोटो में कटरीना-विक्की अपने लिटिल प्रिंस को थामे हुए दिखाई दे रहे हैं. नन्हे विहान कैमरे में देखकर हंसते-खिलखिलाते हुए कैमरे में देखकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. विहान काफी क्यूट लग रहे हैं. उनकी मुस्कान पर फैंस दिल हार रहे हैं.

नन्हे विहान कुर्ता-पायजामे में बेहद प्यारे लग रहे हैं. कुर्ता-पायजामे संग वो येलो कलर की नेहरू जैकेट भी पहने नजर आए. विहान सुपर एडोरेबल लग रहे हैं. उनकी क्यूटनेस से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है. 

यहां देखें कटरीना-विक्की के बेटे की पहली तस्वीर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बेटे संग कटरीना ने की ट्विनिंग

कटरीना कैफ भी बेटे संग ट्विनिंग करती हुई नजर आईं. येलो सूट में वो सुपर गॉर्जियस लगीं. कटरीना ने झुमके पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया. मिडिल पार्टेड हेयर और ग्लोइंग सटल मेकअप में कटरीना स्टनिंग लग रही हैं. वहीं, विक्की कौशल भी कुर्ता-पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement