scorecardresearch
 
Advertisement

फ्लाई दुबई विमान हमले में खुलासा, को-पायलट का बड़ा कबूलनामा आया सामने

फ्लाई दुबई विमान हमले में खुलासा, को-पायलट का बड़ा कबूलनामा आया सामने

फ्लाई दुबई विमान हमले के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इजराइली मीडिया के दावों के अनुसार, विमान के को-पायलट हमाम अल-हमामी का आतंकी संगठन अलकायदा से सीधा संबंध सामने आया है. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसका इरादा इस विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. हमाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में कई अलकायदा आतंकवादियों की तस्वीरें और कट्टरपंथी सामग्रियां मिली हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ओमान में उसकी कट्टरपंथी सोच के कारण उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

Advertisement
Advertisement