scorecardresearch
 

Flydubai के 'आतंकी' पायलट ने मिड-एयर विमान के इंजन भी बंद कर दिए थे? रिपोर्ट से मचा हड़कंप

इतालवी रिपोर्ट में दावा है कि फ्लायदुबई के ओमानी सह-पायलट ने अपने भारतीय कैप्टन पर हमला किया और विमान पर कब्जे की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक बाद में ऑटोपायलट बंद हुआ, इंजन बंद किए जाने की भी आशंका है और यात्रियों की दखल से हालात काबू में आए.

Advertisement
X
फ्लाईदुबई के को-पायलट पर इंजन करने का भी शक है. (Photo- PEXELS)
फ्लाईदुबई के को-पायलट पर इंजन करने का भी शक है. (Photo- PEXELS)

फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले को लेकर एक नया दावा सामने आया है. इटली के अखबार के मुताबिक, आरोपी ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने विमान के इंजन भी बंद कर दिए थे या उन्हें बंद करने की कोशिश की थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने इंजन को ईंधन देने वाले दोनों स्विच को ‘Run’ से ‘Cutoff’ पर कर दिया था.

इटली अखबार Corriere Della Sera की रिपोर्ट ने घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा तैयार किया है. इसमें फ्लाइट क्रू, प्रत्यक्षदर्शियों, एयरपोर्ट स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और सेफ्टी अथॉरिटीज को दी गई जानकारी के साथ एविएशन डेटा का इस्तेमाल किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हमामी का कथित प्लान तेल अवीव पहुंचकर विमान को एक ऊंची इमारत से टकराने का था.

यह भी पढ़ें: Flydubai के आरोपी पायलट को मिल सकती है मौत की सजा! UAE में चल रही जांच

केबिन की इमरजेंसी लाइट ने बढ़ाया शक

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब हमामी ने कैप्टन स्मित मच्छार पर क्रैश एक्स से हमला किया, तब फ्लाइट में हालात तेजी से बिगड़ गए. बाद में उसने ऑटोपायलट बंद किया और विमान को नीचे धकेल दिया. करीब 30 सेकंड में विमान ने 16 हजार फीट की ऊंचाई खो दी और जमीन की तरफ तेजी से गिरने लगा.

Advertisement

इसी दौरान सामने आए कुछ वीडियो जांच का अहम हिस्सा बताए जा रहे हैं. वीडियो में केबिन की इमरजेंसी लाइट जलती दिखाई देती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी ऊंचाई पर इन लाइट्स का जलना सामान्य नहीं है. बोइंग 737 में मुख्य बिजली आपूर्ति खत्म होने पर सिस्टम बैटरी पावर पर चला जाता है. रिपोर्ट का दावा है कि ऐसा तब हो सकता है जब जनरेटर बंद किए गए हों या दोनों इंजन बंद हुए हों.

जांच में इंजन स्विच की पड़ताल

जांचकर्ता अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या हमामी ने दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच को ‘Run’ से ‘Cutoff’ किया था. इस दौरान विमान की रफ्तार 970 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पहुंच गई, जिससे उसकी टेल रडर को भी नुकसान हुआ.

यह भी पढ़ें: एक नहीं, थ्री लेयर सुरक्षा चूक... Flydubai केस में ओमान-UAE और इजरायल की खुली पोल

रिपोर्ट के मुताबिक, हमामी ने विमान के कंट्रोल्स को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. तभी यात्रियों ने उसे काबू कर लिया. एक यात्री यानिव हयून ने कंट्रोल स्टिक अपनी तरफ खींचकर विमान को और नीचे जाने से रोका. इसके बाद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान का कंट्रोल संभाल लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement