scorecardresearch
 
Advertisement

एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश की थी प्लान‍िंग, पूछताछ में फ्लाई दुबई विमान के को-पायलट ने कबूला

एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश की थी प्लान‍िंग, पूछताछ में फ्लाई दुबई विमान के को-पायलट ने कबूला

फ्लाई दुबई विमान हादसे की खौफनाक साजिश को लेकर एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच के अनुसार, आरोपी सह-पायलट हमम अल हमामी विमान पर नियंत्रण पाकर उसे इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट की किसी इमारत से टकराना चाहता था. वह विमान को क्रैश कराने की पूरी तैयारी कर चुका था, लेकिन भारतीय मूल के बहादुर कैप्टन स्मिथ मच्छार ने अपनी सूझबूझ और जांबाजी से इस भयावह साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया. आरोपी सह-पायलट ने पहले भी ऐसी ही हमले की कोशिश की थी.

Advertisement
Advertisement