फ्लाई दुबई विमान हादसे की साजिश को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा सामने आया है. इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाई दुबई के सह-पायलट हमाम अल हमामी का सीधा आतंकवादी कनेक्शन सामने आया है. पूछताछ के दौरान सह-पायलट ने खुद यह कबूल किया है कि उसका मकसद विमान को क्रैश कराना था. आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करने पर अलकायदा से जुड़े खूंखार आतंकियों की तस्वीरें और कई कट्टरपंथी सामग्रियां मिली हैं.