फ्लाई दुबई विमान में सह-पायलट की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. ओमान के कट्टरपंथी सह-पायलट हमाम अल हमामी ने अमेरिका में हुए 9/11 हमले जैसी तबाही मचाने का मंसूबा बनाया था. वह इस विमान को हाइजैक कर इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर किसी इमारत या अन्य विमान से टकराना चाहता था.