scorecardresearch
 

पापा गोविंदा के 'अफेयर' से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, कैमरे पर गुस्साईं और...

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच रिश्ते को लेकर चल रहे विवाद पर टीना आहूजा ने हाल ही में एक इवेंट में गुस्से भरा रिएक्शन दिया, कोमल रानी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले दोनों की नजदीकियां सुर्खियों में हैं, जबकि सुनीता आहूजा ने कोमल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
X
गोविंदा के रिश्ते पर बोलीं बेटी टीना (Photo: Screengrab)
गोविंदा के रिश्ते पर बोलीं बेटी टीना (Photo: Screengrab)

गोविंदा और कोमल रानी सर्वणकार की नजदीकियां सुर्खियों में हैं. कोमल, गोविंदा की फिल्म रूपा से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. डेब्यू से पहले दोनों अपने रिलेशन को लेकर ट्रोलिंग झेल रहे हैं. सुनीता आहूजा ने कोमल का बिना नाम लिए उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है. कोमल ने सुनीता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मुद्दे में कश्मीरा शाह, दिव्या खोसला और राखी सावंत भी कूद चुके हैं. तीनों एक्ट्रेसेस ने गोविंदा के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं.

अब इस पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. जानते हैं कि टीना का क्या कहना है. 

टीना ने किया रिएक्ट 
हाल ही में टीना एक इवेंट में पहुंचीं. उनसे रिपोर्टर ने पूछा कि आपकी फैमिली में बहुत सारी चीजें चल रही हैं. कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी के लिए... लिख रही हैं... रिपोर्टर आगे कुछ पूछता, उससे पहले ही टीना गुस्सा हो गईं. वो कहती हैं कि हम यहां पर इसी के बारे में बात करते हैं... थैंक्यू इतना कहकर वो आगे बढ़ जाती हैं. 

उनसे पूछा गया कि आप इस पर कुछ कहेंगी, तो उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया और स्टेज छोड़कर चली गईं. टीना के चेहरे पर मुस्कुराहट थी, लेकिन परिवार के सवाल पर उनका गुस्सा भी दिखा. टीना को देखकर साफ पता चल रहा है कि परिवारिक कलेश से परेशान हो गई हैं. टीना ने ना ही अपनी मम्मी का पक्ष लिया और ना ही कोमल के खिलाफ कुछ बोला. इससे पता चलता है कि वो इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहती हैं. 

Advertisement

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 40 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों कंट्रोवर्सी में है. गोविंदा का नाम उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ जोड़ा जा रहा है. लालबागचा राजा दर्शन के दौरान दोनों का एक साथ दिखना और कोमल का सिंदूर पहनना चर्चा का विषय बना. सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत में कोमल पर गंभीर आरोप लगाए. कोमल रानी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका रिश्ता गोविंदा के साथ सिर्फ प्रोफेशनल है और उनकी सभी पब्लिक अपीयरेंस फिल्म 'रूपा' की प्रमोशन से जुड़ी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement