scorecardresearch
 

Sunita Ahuja-Govinda: पति-बच्चे होकर भी अकेली पड़ीं गोविंदा की पत्नी, करोड़ों के घर में सूनी रहेगी दिवाली, हुईं इमोशनल

सुनीता आहूजा ने अपने अकेलेपन और परिवार की कमी पर खुलकर बात की. उनकी बातों ने फैंस को भावुक कर दिया है. सुनीता ने भले ही गोविंदा संग तलाक का केस वापस ले लिया हो, लेकिन उनके बीच नाराजगी कायम है.

Advertisement
X
अकेली रह गईं सुनीता आहूजा! (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)
अकेली रह गईं सुनीता आहूजा! (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन बना रहता है. सुनीता ने तलाक का केस भले ही वापस ले लिया हो, लेकिन उनके बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है. सुनीता ने अपने मुंबई के घर का टूर दिया है. इस घर से जुड़ी यादें उन्होंने साझा की हैं.

अकेली पड़ीं सुनीता आहूजा
सुनीता ने कहा ये घर उनके दिल के काफी करीब है. इस घर में रहते हुए उन्हें 38 साल हो गए हैं. इसी घर में वो शादी करके आई थीं. इसी घर के मंदिर में उनकी सास ने गोविंदा संग शादी कराई थी. यहां इस साल वो अपनी 38वीं दिवाली मनाएंगी. इसी घर में उनके दोनों बच्चे पैदा हुए थे. घर का टूर देते वक्त सुनीता का दर्द भी छलका. 

वो कहती हैं- पहले की दिवाली अलग होती थी. घर मेरा हरा-भरा रहता था. बहुत लोग होते थे. सासू मां रहती थीं. सब भांजे रहते थे, बच्चे होते थे. घर में चहल-पहल रहती थी. अब बच्चे बड़े हो गए, सासू मां नहीं रहीं. क्योंकि अब बच्चे बड़े हैं तो मैं उन्हें बोल नहीं सकती कि घर पर ही रहो. बच्चों को डिस्टर्ब नहीं कर सकते. सब अपने-अपने में रहते हैं. लेकिन मैं अकेली भी एंजॉय कर लेती हूं. मैं अपने आप में खुश हो लेती हूं. दिए जलाती हूं, मिठाई खाती हूं. अपना एंजॉय करती हूं.

Advertisement

सुनीता की ये बातें सुनकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव में जिस अकेलेपन के साथ सुनीता आहूजा जिंदगी जी रही हैं, वो देख फैंस का दिल टूट गया है. सुनीता और गोविंदा एक वक्त बॉलीवुड की नबंर 1 जोड़ी थी. लेकिन आज उनके रिश्ते में दूरी आ गई है. मीडिया में दोनों एक दूसरे पर तीखे वार करते हैं. इससे मालूम पड़ता है कि वो साथ में होकर भी साथ नहीं हैं.

गोविंदा को लेकर सुनीता ने कहा है कि उनका अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार संग अफेयर चल रहा है. हालांकि गोविंदा और एक्ट्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है. एक्टर का दावा है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. उन लोगों ने सुनीता को भी अपने जाल में फंसा लिया है. वो उन्हें टारगेट करने के लिए सुनीता का सहारा ले रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement