scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'जो औरत पति को मारने की कोशिश...', गोविंदा की 'गर्लफ्रेंड' ने सुनीता पर लगाए गंभीर आरोप, सरेआम लताड़ा

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 1/13

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर विवादों में है. गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की अनबन घर की चार दीवारियों से निकलकर अब खबरों की हेडलाइन्स बन गई है. 

 

(Photos: Instagram @officialsunitaahuja)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 2/13

गोविंदा बीते दिनों अपनी को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन के किए और आशीर्वाद लिया था, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. 

(Photo: Social Media)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 3/13

गोविंदा को कोमल संग देखकर सुनीता ने अपना गुस्सा निकाला था. सुनीता ने कोमल का नाम लिए बिना कहा था कि उनके जीवन में भी कुछ 'राक्षस' हैं. सुनीता ने काली माता से प्रार्थना की थी कि जो लोग उनका घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, मां उसका नाश करें. 

 

(Photos: Instagram @officialsunitaahuja)

Advertisement
govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 4/13

सुनीता की बातों का अब गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने जवाब दिया है. कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके सुनीता को खरी-खोटी सुनाई है. 

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 5/13

कोमल रानी स्वर्णकार ने अपनी पोस्ट में सुनीता का नाम लिए बिना लिखा- जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं. 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 6/13

'घर तोड़ने वाली' का टैग मिलने पर कोमल ने पलटवार करते हुए कहा- जो घर पहले से टूटा हुआ हो, उसे कोई दोबारा नहीं तोड़ सकता.

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar) 

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 7/13

कोमल ने खुद पर उठ रहे सवालों पर ऐतराज जताया और सलाह दी कि पूरी बात और हालात जाने बिना किसी के भी दावों पर यकीन नहीं करना चाहिए. 
 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 8/13

कोमल ने आगे सुनीता पर सवाल उठाते हुए लिखा- मुझे समझ नहीं आता कि एक औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां वो उस दर्द से उबरने के बजाए उसपर पब्लिकली बात कर रही है. यह सच में दुख-दर्द है या फिर कोई सोची-समझी साजिश?

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 9/13

कोमल आगे लिखती हैं- एक मर्द को लगातार मानसिक तौर पर हैरेस करना, उसे काम करने से रोकाना, उसे जबरदस्ती घर में बैठाना, उसे लोगों से दूर करके अकेला कर देना...उसे मौत को गले लगाने पर मजबूर कर देना...मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है.

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

Advertisement
govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 10/13

कोमल ने सुनीता के निजी मामलों को पब्लिकली उछालने की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं. कोमल ने यह भी दावा किया कि सुनीता लोगों कि सिंपैथी पाने के लिए गोविंदा संग अपने रिश्ते को पब्लिकली उछालती हैं. 

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 11/13

कोमल ने सुनीता से कहा कि वो अपने निजी एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करें. उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की- ईश्वर हर शरीफ आदमी को ऐसी चालाक औरतों से सुरक्षित रखे.

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 12/13

कोमल रानी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कोमल के दावों ने फैंस को हैरान कर दिया है. 

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

govinda rumoured girlfriend komal rani mocked sunita ahuja
  • 13/13

हालांकि, कोमल की पोस्ट पर अब तक सुनीता आहूजा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. देखने वाली बात होगी कि सुनीता अपने ऊपर लगे आरोपों का कब और कैसे जवाब देती हैं. 

 

(Photos: Instagram @raniswarnkaar)

Advertisement
Advertisement