गाजीपुर
गाजीपुर (Ghazipur) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है और इस जिले का मुख्यालय यहीं है. यह वाराणसी मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 3,377 वर्ग किलोमीटर है (Ghazipur Geographical Area).
इस जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र इस जिले में आते हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गाजीपुर की जनसंख्या (Population) लगभग 30 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,072 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 952 है. इस जिले की 71.78 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 82.80 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 60.29 फीसदी है ( Ghazipur Literacy).
कहा जाता है कि गाजीपुर की स्थापना तुगलक वंश के शासन काल में सैय्यद मसूद गाजी ने की थी. गाजीपुर शब्द प्राचीन भारतीय इतिहास में नहीं है, लेकिन कुछ इतिहासकारों के अनुसार महर्षि परशुराम के पिता जमदग्नी यहां रहते थे. प्रसिद्ध गौतम महर्षि और च्यवन ने यहीं शिक्षा प्राप्त की.
सन् 1820 में अंग्रेजों ने गाजीपुर में एक अफीम का कारखाना बनवाया जो एशिया का सबसे बड़ा कारखाना है. यहां हथकरघा और इत्र उद्योग भी हैं. ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लोर्ड कार्नवालिस की मृत्यु यहीं हुई थी और उन्हें यहीं दफनाया गया था. (Ghazipur History)
यह जिला गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. साथ उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा के काफी करीब है. यहां की स्थानीय भाषा भोजपुरी और हिंदी है.
गाजीपुर को लहुरी काशी भी कहा जाता है. इस जिले के बहुत से युवा भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं इसलिए गाजीपुर जिले को वीरो की धरती भी कहा जाता है. परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद (Abdul Hamid, Paramvir Chakra) यहीं के रहने वाले थें. एशिया का सबसे बड़ा गांव गहमर इसी जिले का हिस्सा है, जहां आज भी लगभग सभी घरों से एक लोग सेना में तैनात हैं.(Army person)
Ghazipur News: गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 35 मुकदमों का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी ऑपरेशन से पहले पुलिस को चकमा देकर फरार. गहमर पुलिस समेत कई टीमें तलाश में जुटीं.
गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मरदह टोल प्लाजा पर अवैध वसूली करने और रील बनाने के आरोप में तीन नए सिपाहियों- अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा- को निलंबित कर दिया गया है. एसपी डॉ. ईरज राजा ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पुलिस लाइन से अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
गाजीपुर के मरदह टोल प्लाजा पर वाहनों को रोककर कथित अवैध वसूली के आरोप में तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है. वायरल सोशल मीडिया रील भी जांच के दायरे में है. एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर विदेशी आक्रांता सालार मसूद का मेला लगवाकर राष्ट्रनायकों का अपमान करने और जिले में पहचान का संकट खड़ा करने का सीधा आरोप लगाया.
गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुख्तार अंसारी, उनके परिवार और गैंग से जुड़े हथियार लाइसेंसों की जांच में गड़बड़ियां मिलने के बाद गाजीपुर में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें एक अफजाल अंसारी के खिलाफ है. जांच में हथियार लाइसेंस की मूल फाइलें गायब, फर्जी पते पर लाइसेंस जारी करने और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप सामने आए हैं.
गाजीपुर में आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंसों की पुलिस जांच के बाद हड़कंप मच गया है. जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी और दो तत्कालीन शस्त्र लिपिकों के खिलाफ सदर कोतवाली में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है.
दिल्ली में 10 जुलाई को बारिश थम गई, लेकिन बीते दिन हुई मॉनसूनी बरसात के बाद गाजीपुर मंडी इलाका पूरी तरह जलमग्न है.
गाजीपुर में भर्ती टेंडर के दौरान फर्जी दस्तावेज लगाने वाले मामलों की जांच कमजोर करने के आरोप में यूपी पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिए गए हैं. डीआईजी वैभव कृष्ण ने विभागीय जांच के साथ 30 दिन में रिपोर्ट मांगी है. जानें क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवती की संदिग्ध मौत का मामला ऑनर किलिंग निकला है. पुलिस के मुताबिक सामाजिक बदनामी के डर से मां ने अपनी बेटी के खाने में कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने गांव के एक युवक पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई.
गाजीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ 'ऑपरेशन वज्रपात' शुरू किया है. इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कटरा, महाकाल और 315 जैसे 49 गैंगों को चिन्हित कर उनके 401 सदस्यों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
गाजीपुर में होटल व्यापारी विनीत राय हत्याकांड में एक लाख के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने ही कई सवाल खड़े किए हैं. मंत्री संजय निषाद का कहना है कि आरोपी का परिवार भी इस देश का नागरिक है. जिसका पति खोया हो और वह कह रही हो कि उसके सामने पति को पकड़ कर ले गए पिटाई की गई और एनकाउंटर कर दिया है.
गाजीपुर के कटरा इलाके में कभी एक ऐसा कुनबा था, जिसके नाम से इलाके में रुतबा और रसूख दोनों चलते थे. होटल कारोबार, स्थानीय दबदबा और मजबूत नेटवर्क- सब कुछ था. कभी एक मजबूत गठजोड़ के रूप में शुरू हुई साझेदारी धीरे-धीरे गैंगवार में बदल गई. यह कहानी 16 फरवरी 2024 के बाद हिंसक मोड़ ले लेती है, जहां दोस्ती टूटकर दो गुटों की खूनी दुश्मनी में बदल जाती है.
यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं. संजय निषाद ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कमलेश बिंद कोई दुर्दांत अपराधी नहीं था. संजय निषाद ने कहा कि हमारा वोट खराब करने की साजिश हो रही है. जो मारा गया वो मुख्य आरोपी नहीं था, पुलिस ने उसे मार डाला. देखें वीडियो.
गाजीपुर के होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यदि आरोपी की पत्नी का दावा सही है कि पुलिस उसे पकड़कर ले गई और बाद में एनकाउंटर किया, तो इसकी जांच होनी चाहिए. निषाद ने कहा कि कमलेश मुख्य आरोपी नहीं था और अदालत ही अपराध व सजा तय करती है.
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. अखिलेश के बीजेपी पर तंज कसने के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार में धर्म और जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है जो कानून के खिलाफ है.
गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी कमलेश बिंद के परिजनों ने एनकाउंटर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. मृतक की नई नवेली पत्नी और ग्राम प्रधान भाभी ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
गाजीपुर में एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद उसके गांव गौसाबाद में भारी बवाल हो गया. पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही उग्र ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस हिंसक झड़प में सीओ सिटी समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
गाजीपुर के बहुचर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस का एक्शन जारी है. बीते दिन पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये के नामजद इनामी बदमाश कमलेश चौधरी बिंद को मार गिराया गया. मृतक के पिता आलोक राय ने 'कटरा गैंग' के सरगना शंकर पांडे के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है.
गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ बिंद सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. इस दौरान स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए. विनीत राय की 30 मई को होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
गाजीपुर के गौसाबाद में बिंदु होटल के बाहर व्यवसायी विनीत राय की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हाई प्रोफाइल मर्डर के बाद जिले में भारी आक्रोश है. पीड़ित पिता ने कटरा गैंग के सरगना पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है.
गाजीपुर में अंसारी परिवार के पैतृक आवास 'फाटक' पर देर रात भारी पुलिस बल पहुंचने से हड़कंप मच गया. मऊ से विधायक अब्बास अंसारी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा से अधिक दिनों तक रुकने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस थमाया है.