फखर ज़मान (Fakhar Zaman) एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं जो पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हैं. ज़मान 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शतक के साथ सफलता पाई और फेमस हुए.
फखर ज़मान ने 16 अक्टूबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने आखिरी टेस्ट 3 जनवरी 2019 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. ज़मान ने 7 जून 2017 को वनडे डेब्यू किया था (Fakhar Zaman Debut).
उन्होंने अभी तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 192 रन बनाए और 76 वनडे मैच खेले जिसमें 3,241 रन बनाए साथ ही, 76 टी20आई खेले और 1,433 रन बनाए (Fakhar Zaman Total Matches and Runs till 2022).
ज़मान का जन्म 10 अप्रैल 1990 को खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan) के मर्दन जिले के कैटलांग में हुआ था (Fakhar Zaman Born). वह 16 साल की उम्र में कराची चले गए.
फखर जमां की चोट की जानकारी देर से सामने आने और बाबर आजम की गंभीर फिटनेस समस्या ने पाकिस्तानी टीम में चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब इस पूरे मामले में जांच की मांग तेज हो गई है और सबसे ज्यादा दबाव टीम के फिजियो और मेडिकल स्टाफ पर है.
पाकिस्तान क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप के बाद नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल को शक है कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करते समय वे पूरी तरह फिट नहीं थे.
पीसीबी मेडिकल पैनल को शक है कि बाबर आजम और फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी तरह फिट नहीं थे. जांच में बाबर की हैमस्ट्रिंग चोट अपेक्षा से ज्यादा गंभीर निकली. दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे. बाबर फिलहाल रिहैब कर रहे हैं और पीएसएल में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा और वो सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. बाबर आजम भी इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए थे और रनों के लिए जूझते रहे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान अली आगा को टी20 कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है. शाहीन आफरीदी और शादाब खान रेस में हैं, लेकिन शाहिद आफरीदी ने दोनों का विरोध किया है. उन्होंने 35 साल के खिलाड़ी को उपयुक्त विकल्प बताया है.
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड ने 2 विकेट से मंगलवार (24 फरवरी) को हरा दिया, इसके साथ ही वो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई. वहीं इस मैच में पाकिस्तान को तोड़-फोड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर मैदान पर खेल भावना का उल्लंघन करते रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में भी एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की फील्ड अंपायर संग बहस हो गई थी, जिसके चलते उस पर एक्शन लिया गया है.
पाकिस्तानी टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया. इस सीरीज में भाग लेने वाली तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी. खिताबी मुकाबले में अंपायर के एक फैसले को लेकर बवाल हुआ.
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में फखर जमां के कैच पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस कैच पर दानिश कनेरिया, शाहिद आफरीदी और शोएब अख्तर के रिएक्शन भी सामने आए हैं. मोहम्मद यूसुफ ने भी इसे लेकर राय रखी है.
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच में फखर जमां 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर विवादित तरीके से आउट दिए गए. संजू सैमसन के कैच पर थर्ड अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने उन्हें आउट करार दिया. PCB ने इस फैसले पर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज की.
पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा तीसरे अंपायर के फैसले से नाराज दिखे. फखर का कैच टीम इंडिया के विकेटकीपर संजू सैमसन ने लपका था. सलमान ने यूएई की पिचों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के दौरान जैसे ही हार्दिक पंड्या ने फखर जमां को आउट किया, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तानी बैटर फखर जमां का विकेट हार्दिक पंड्या ने लिया. हार्दिक की गेंद पर संजू सैमसन ने फखर का कैच लिया था. हालांकि फखर जमां तीसरे अंपायर के फैसले से सहमत नहीं थे.
रॉबिन उथप्पा का मानना है कि पाकिस्तान के फखर जमां को भारत के कुलदीप यादव के खिलाफ मुश्किल झेलनी पड़ेगी क्योंकि फखर को मिडल ऑर्डर में खिलाए जाने से उनकी स्पिन के खिलाफ कमजोरी उजागर हो रही है. उथप्पा के अनुसार, कुलदीप की योजनाबद्ध गेंदबाज़ी और उनका आत्मविश्वास भारत को बढ़त दिला सकता है.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-ए से भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम को एक और तगड़ा झटका लगने जा रहा है.
सलामी बल्लेबाज फखर जमां पाकिस्तानी टीम के साथ दुबई नहीं जा रहे हैं. ऐसे में वो भारत के खिलाफ मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में हुए टीम के पहले मैच में जमां को चोट लग गई थी.
PAK vs NZ CT 2025 Match Analysis: पाकिस्तान को 19 फरवरी को चैम्पियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार मिली. लेकिन इस हार के सबसे बड़े कारण पाकिस्तान के सबसे बड़े सुपर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ही रहे, उन्होंने 64 रन कछुआ गति से बनाए. वहीं फखर जमां ने भी बहुत धीमी बल्लेबाजी की.
पनर फखर जमां को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था. जमां को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भी नहीं चुना गया. अब पूरे वाकये से फखर जमां काफी निराश हैं