देवरिया
देवरिया (Deoria) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है जो गोरखपुर मंडल में आता है. इस जिले का मुख्यालय देवरिया शहर में है. इस जिले का नाम ‘देवरिया’ इसके मुख्यालय के नाम से लिया गया है और ‘देवरिया’ शब्द का मतलब आमतौर पर एक ऐसा स्थान होता है जहां मंदिर हो. यह जिला बिहार राज्य की सीमा पर स्थित है जिसका क्षेत्रफल 2,540 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
देवरिया जिले में तीन संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) हैं जिसमें दो क्षेत्र आंशिक रूप से हैं. इस जिले में सात विधान सभा निर्वाचन (Assembly constituency) क्षेत्र हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देवरिया की जनसंख्या (Population) 31 लाख से ज्यादा है. इस जिले में प्रति वर्ग किलोमीटर (Density) 1,221 लोग रहते हैं और यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 1017 है. देवरिया की 71.13 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 83.27 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 59.38 फीसदी है (Deoria literacy).
देवरिया के मुख्य दार्शनिक स्थलों में देवरही मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, दिर्घेश्वर नाथ मंदिर , परशुराम धाम और देवरहा बाबा कुटी शामिल हैं. (Places to visit)
इस जिले की सीमा कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, गोपालगंज (बिहार), सिवान (बिहार) से मिलती है. देवरिया गोरखपुर से करीब 50 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है (Location).
देवरिया के पास ही कुशीनगर स्थित है जो गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) के निर्वाणस्थल के रूप में एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल है. महात्मा बुद्ध को महापरिनिर्वाण (Nirvana) की प्राप्ति कुशीनगर (Kushinagar) में हुई थी जो पहले देवरिया जिला का भाग हुआ करता था.
देवरिया को देवनगरी या देवस्थान भी कहा जाता है. यह देवरहा बाबा (Devraha Baba) की जन्म भूमि है. ये महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल (Pandit Ramprasad Bismil) की समाधि के लिए भी विख्यात है जो बरहज के आश्रम विद्यालय में स्थित है.
संत देवरहा बाबा की नगरी देवरिया का इतिहास, धार्मिक विरासत और सियासी पहचान इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश का अहम जिला बनाती है. पांच तहसीलों, 16 विकासखंडों और सात विधानसभा सीटों वाले इस जिले की भौगोलिक स्थिति से लेकर देवरिया लोकसभा सीट तक, जानिए जिले की पूरी प्रोफाइल.
देवरिया के रुद्रपुर सीएचसी सरकारी आवास में गुड़िया विश्वकर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीन लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी राम आशीष यादव पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
यूपी के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी. इस सनसनीखेज डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश के युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां देकर बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अपनी सियासी और सामाजिक समीकरणों को और मजबूत करने का बड़ा संदेश दिया है.
देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे में नवमी की रात एक मेले के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. इस लापरवाह ड्राइविंग के कारण मेले में आए कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में आधी रात दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि मईल थाना क्षेत्र में दोनों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. सूचना मिलने पर एसपी अभिजीत आर. शंकर घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं. फिलहाल, हत्या की वजह सामने नहीं आई है.
सरकारी प्राथमिक विद्यालय में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन महिला टीचर के अवकाश पर रहने के दौरान एक दिन की ड्यूटी पर आए सहायक टीचर मैनुल्लाह सिद्दीकी ने दो मासूम छात्राओं के साथ शराब के नशे में अश्लील हरकत की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बीएसए ने निलंबित कर दिया.
यूपी के देवरिया में RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है. तहसील प्रशासन ने सरकारी पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई गई आरोपियों की धान की फसल पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. सरकारी पोखरे की जमीन पर कथित अवैध कब्जा कर उगाई गई धान की फसल बुलडोजर से नष्ट कराई गई. मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. वीडियो में जानें मामला.
देवरिया जिले के कर्माजीतपुर निवासी सूरज यादव का पार्थिव शरीर 11 दिन की जद्दोजहद के बाद रविवार को ओमान से उनके पैतृक गांव पहुंचा. होर्मुज के पास मालवाहक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में सूरज की जान चली गई थी. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
देवरिया में एक परिवार पर ऐसा दुख टूटा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. पहले सेना के सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह की चंडीगढ़ में मौत हुई. उनका शव लेकर बड़ा भाई रामसमुझ और 18 वर्षीय बेटा गौरव घर लौट रहे थे, लेकिन सुल्तानपुर में एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. 48 घंटे के भीतर पिता, बेटे और भाई की मौत से गांव में तीन अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर हुए विवाद में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात देवरिया जिले के एक गांव में हुई, जहां रामेश्वर तिवारी नाम के बुजुर्ग आरएसएस कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया.
देवरिया के बलिवन खास गांव में कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक टेंट लगाकर गरीब और अशिक्षित लोगों को जुटाया गया और उन्हें ईसा मसीह की चमत्कारिक शक्तियों व पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. ग्रामीणों की शिकायत पर श्रीरामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.
देवरिया की रैली में ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात कही. उन्होंने अलग पूर्वांचल राज्य बनने पर राजभर का बेटा पहला मुख्यमंत्री बनने का दावा किया. साथ ही 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण में हिस्सेदारी की मांग भी उठाई.
मुजफ्फरपुर में चार साल पुराने कथित हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है. जिस सोनू कुमार की हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, वह 17 सितंबर 2026 को खुद देवरिया थाने पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी मौत का नाटक रचने की बात बताई. उसके मोबाइल से खून की तस्वीर और ऑडियो भेजे गए थे, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था.
देवरिया के लार में शनिवार रात शराब के नशे में 25 वर्षीय युवक मनीष गौड़ मोबाइल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया. इससे पहले उसने नदी में कूदने की कोशिश की थी, लेकिन पिता ने उसे बचा लिया था. टावर पर युवक को देखकर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लाउड स्पीकर और टॉर्च की मदद से करीब तीन घंटे तक उसे समझाया, जिसके बाद वह नीचे उतरा.
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में चोरी रोकने के लिए लगाया गया करंट मौत का जाल बन गया. बलिया दक्षिण गांव में शहाबुद्दीन ने दरवाजे की जगह लोहे के फ्रेम वाली चारपाई में तारों का जाल बुनकर उसमें करंट दौड़ा रखा था. गुरुवार शाम खेलते हुए 5 साल का कार्तिक इसके संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी से शादी की जिद करने लगी. पुलिस ने उसकी पहचान के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया, लेकिन उसने चेहरा ढक रखा था. इसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा जा सका. किशोरी ने पुलिस से बताया कि उसके परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है, वह उससे शादी करना चाहती है.
देवरिया के गौरी बाजार थाने में चार लोगों को 10 दिन तक कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई. थाने का सीसीटीवी खराब होने पर कोर्ट ने पूछा कि जिम्मेदार एसएचओ को निलंबित क्यों नहीं किया गया. एसपी ने बिना शर्त माफी मांगी.
अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव भोपतपुरा में जश्न मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की और जय श्रीराम के नारे लगाए. गांव के लोग इस नियुक्ति को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बता रहे हैं और जितेंद्र मिश्र से ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद जता रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार शव दफनाया गया. मोहन और उनकी पत्नी लंबे समय से मुस्लिम धर्म मानते थे. निधन के बाद परिवार ने शव दफनाने की तैयारी की, जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया. पुलिस की मौजूदगी में परिजनों की सहमति से कब्रिस्तान में शव दफनाया गया और जनाजे की नमाज पढ़ी गई. गांव में स्थिति शांत रही.