आदित्य प्रकाश भारद्वाज उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कार्यरत हैं. वह 2024 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 7 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिक्स, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग के अलावा इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह ईटीवी भारत, बीबीसी हिंदी, दैनिक भास्कर, अमर उजाला जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन है.